बुधवार, 18 अक्तूबर 2023

खाद्य पदार्थों में मिलावट, अभियान चलाया

खाद्य पदार्थों में मिलावट, अभियान चलाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जनपद में कुटटु के आटे की पूरियां खाने के बाद 40 से अधिक लोगां के बीमार होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज भी टीमों द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कईं स्थानों पर छापे मारे गए तथा सेंपल लिए गए।
नवरात्रि व दशहरा पर्व के मददेनजर खाद्य सचल दल की टीम द्वारा आज सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ.चमन लाल के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये कुल 04 खाद्य पदार्थो के नमूनें लिए गए।
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में खाद्य सचल दल की टीम द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ.चमन लाल के नेतृत्व में आज खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये कुल 04 खाद्य पदार्थो के नमूनें लिए गए।
हर्ष किरयाना स्टोर गांधी नगर से कुट्टू के आटे, सिंघल किरयाना स्टोर गांधी नगर से सिंघाड़े के आटे, विकास प्रोविजन स्टोर गांधी नगर से सिंघाडे के आटे तथा राधिका प्रोविजन स्टोर गांधी नगर से बाजरे के आटे के नमूने लिए गए।
कुल 04 नमूने संगृहीत कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। डॉ. चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, डॉ. अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।

गाजा पट्टी के अस्पताल में विस्फोट, 500 की मौत

गाजा पट्टी के अस्पताल में विस्फोट, 500 की मौत 

अखिलेश पांडेय 
तेहरान। गाजा पट्टी के एक अस्पताल में विस्फोट के बाद से स्थिति काफी बदल गई है। इस्लामिक देश इजरायल को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। हमास का दावा है कि इजरायल द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इजरायल ने हमार के दावे का खंडन किया है। अब ईरान ने मुस्लिम देशों से इजरायली राजदूतों को अपने देश से निकालने और इजरायल पर तेल प्रतिबंध लगाने की बात कही है। विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन की टिप्पणी के बाद पहली बार इजरायल में तेल प्रतिबंध पर चर्चा शुरू हो गई है।
ईरान के सरकारी टेलीविजन पर टेलीकास्ट एक क्लिप में अमीराबदोल्लाहियान ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यहूदी शासन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले इस्लामिक देश तुरंत अपने संबंध तोड़ लें और इजरायली राजदूत को अपने देश से निकाल दें।”
ईरान ने इस्लामिक देशों से आग्रह किया है कि वे इजरायल को तेल की आपूर्ति रोक दें। ईरान के विदेश मंत्री होसैन ने कहा, “इजरायल देश को तेल का निर्यात के साथ-साथ इस्लामिक देशों द्वारा इजरायल के बीच मौजूद किसी भी प्रोजेक्ट को तुरंत रोका जाना चाहिए।” हालांकि, इस बयान के बाद किसी इस्लामिक देशों ने अपनी सहमति नहीं जाहिर की है।
उल्लेखनीय है कि ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने सऊदी अरब के जेद्दा में 57 देशों के इस्लामिक सहयोग संगठन की एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।
उल्लेखनीय है कि गाजा के अस्पताल में विस्फोट में सैकड़ों लोग मारे गए हैं जिसके लिए हमास और इजराइल दोनों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। इजराइल ने दावा किया है कि ‘इस्लामिक जिहाद’ की ओर से दागा गया रॉकेट गलत दिशा में चला गया और यह घटना घटी। हालांकि, संगठन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। अस्पताल में विस्फोट होने के बाद इजरायल के उसकी रक्षा के अधिकार के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयास पटरी से उतर गए हैं और जॉर्डन के अम्मान में राष्ट्रपति बाइडन और अरब नेताओं के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है।

व्यवस्थाओं व पठन-पाठन का निरीक्षण किया

व्यवस्थाओं व पठन-पाठन का निरीक्षण किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनापार में मुख्य विकास अधिकारी ने आवासीय श्रम विद्यालय की व्यवस्थाओं व पठन-पाठन का निरीक्षण किया। जिससे हड़कंप मचा रहा।
 बता दें कि मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने विकासखंड कोरांव के ग्राम पंचायत बेलहट में संचालित अटल आवासीय श्रम विद्यालय की व्यवस्थाओं व पठन-पाठन का निरीक्षण किया।
तदोपरांत ग्राम पंचायत बरियारी में निर्मित खेल के मैदान का निरीक्षण करते हुए वृक्षारोपण कार्य संपादित किया। ग्राम पंचायत के निरीक्षण के उपरांत तहसील कोरांव में बनाए गए खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए वृक्ष रोपित किए गए।

जिला पर्यटन एंव संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

जिला पर्यटन एंव संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न 

पर्यटन स्थलों का होर्डिंग वैनर पम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश 

जिला पर्यटन एंव संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यटन एंव संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पर्यटन एंव संस्कृति परिषद ने पर्यटन निदेशालय द्वारा जनपद में प्रस्तावित योजनाओं-बौद्ध थीम पार्क का निर्माण, भगवान बुद्ध की 51 फिट ऊॅची ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का निर्माण, टी0एफ0सी0 का निर्माण तथा ग्राम कोसम इनाम में गेट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य को अनुमोदित किया। 
बैठक में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा पर्यटन विभाग से बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव, महा पर्यूषण महोत्सव एवं कड़ा महोत्सव के लिए आवंटित धनराशि के सापेक्ष महोत्सव के आयोजन तथा जनपद कौशाम्बी के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव को जनपद के पर्यटन स्थलों का होर्डिंग, वैनर एवं पम्पलेट आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दियें इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सुशील केसरवानी

भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी

भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इन सूचियों को जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पहली सूची में 12 और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार हैं। 
इन 21 उम्मीदवारों में चार महिलाएं हैं।  भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा सीट के लिए श्रीमती भावना बोहरा को उम्मीदवार बनाया है। मिज़ोरम में सात नवंबर को तथा छत्तीसगढ़ में 07 एवं 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-332, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 19, 2023

3. शक-1944, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 17 अक्तूबर 2023

माता कुष्मांडा को समर्पित 'नवरात्रि' का चौथा दिन

माता कुष्मांडा को समर्पित 'नवरात्रि' का चौथा दिन 

सरस्वती उपाध्याय 
नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'अनाहत' चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए।

कूष्मांडा - नवदुर्गाओं में चतुर्थ

जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहाँ निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं।
इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है। माँ की आठ भुजाएँ हैं। अतः ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन शेर है।

श्लोक
सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।। पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।।

महिमा
माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माँ कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है।

विधि-विधान से माँ के भक्ति-मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होने लगता है। यह दुःख स्वरूप संसार उसके लिए अत्यंत सुखद और सुगम बन जाता है। माँ की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है।

माँ कूष्माण्डा की उपासना मनुष्य को आधियों-व्याधियों से सर्वथा विमुक्त करके उसे सुख, समृद्धि और उन्नति की ओर ले जाने वाली है। अतः अपनी लौकिक, पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिए।

उपासना
चतुर्थी के दिन माँ कूष्मांडा की आराधना की जाती है। इनकी उपासना से सिद्धियों में निधियों को प्राप्त कर समस्त रोग-शोक दूर होकर आयु-यश में वृद्धि होती है। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में चतुर्थ दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।'
अर्थ : हे माँ! सर्वत्र [2] विराजमान और कूष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।
अपनी मंद, हल्की हँसी द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के रूप में पूजा जाता है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्डा को कुम्हड़ कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है। इस कारण से भी माँ कूष्माण्डा कहलाती हैं।

पूजन
इस दिन जहाँ तक संभव हो बड़े माथे वाली तेजस्वी विवाहित महिला का पूजन करना चाहिए। उन्हें भोजन में दही, हलवा खिलाना श्रेयस्कर है। इसके बाद फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान भेंट करना चाहिए। जिससे माताजी प्रसन्न होती हैं। और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...