शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-355, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, अक्टूबर 08, 2023

3. शक-1944, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2023

दिल्ली: खराब स्तर पर पहुंची 'वायु गुणवत्ता'

दिल्ली: खराब स्तर पर पहुंची 'वायु गुणवत्ता' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'खराब' स्तर पर पहुंचने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकारियों को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के पहले चरण के तहत उपायों को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा गया है, जिसमें सड़क किनारे बने भोजनालयों, होटलों और रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 
जीआरएपी से संबंधित केंद्र सरकार की उप-समिति की एक बैठक में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में वायु गुणवत्ता मापदंडों में “अचानक गिरावट” हुई है, जिससे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 212 यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक बयान में कहा, “क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयासों के तहत पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से जीआरएपी का पहला चरण लागू करने की आवश्यकता है।” 
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के आधार पर जीआरएपी को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। पहला चरण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201-300 यानी ‘खराब’ होने पर लागू किया जाता है। दूसरा चरण एक्यूआई 301-400 (बहुत खराब) होने पर, तीसरा चरण एक्यूआई 401-450 (गंभीर) होने पर और चौथा चरण एक्यूआई 450 से अधिक (गंभीर से भी ज्यादा) होने पर लागू किया जाता है। पहले चरण के तहत, अधिकारी प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

करी पत्ते के पानी को पीने से अनेक फायदे

करी पत्ते के पानी को पीने से अनेक फायदे 

सरस्वती उपाध्याय 
करी पत्ते का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, करी के पत्तों में विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं, जैसे कि विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन K। ये सभी सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव से बचाते हैं। वहीं, करी पत्ते के पानी को पीने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसे रोजाना पीने के फायदे बताते हैं। आइए बताते हैं विस्तार से…

पाचन
करी पत्तों में पाचन को बेहतर बनाने में मदद करने वाले एंजाइम्स होते हैं। यह आपके पाचन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। करी पत्तों का पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है और मल त्याग की क्रिया में सुधार आती है। इसलिए आप रोजाना इसे खाली पेट पिएं, जिससे आपकी समस्या दूर होगी।

स्ट्रेस
करी पत्तों का पानी एक प्रकार का होम रेमेडी है जो स्ट्रेस को कम करता है। करी पत्तों की खुशबू, ताजगी और स्वाद मनोबल को बढ़ा सकती है। करी पत्तों का इस्तेमाल स्ट्रेस और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप सुबह के समय इसका पानी पीएं, जिससे शांति मिलेगी और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। आप एक कप गर्म पानी में करी पत्तों का पानी डालकर भी पी सकते हैं।

हार्ट
करी पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है। इसका नियमित रुप से सेवन आपको इस समस्या से सदैव बचाए रख सकता है। इसलिए करी पत्ते का पानी आप रोज सुबह उठकर खाली पेट पिएं।

डायबिटीज
करी पत्तों में पाए जाने वाले कार्बाजोल एल्कलॉइड्स का इस्तेमाल डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह ग्लूकोज के स्तर को कम करता है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आज ही अपनी डेली डाइट में इसे शामिल कर लें।

सुबह ऐसे करें पानी का सेवन
सबसे पहले एक कप गर्म पानी उबालें और इसे ठंडा होने दें।
एक छोटे से पात्र में कुछ स्वच्छ करी पत्ते डालें।
अब ठंडे हुए पानी में करी पत्तों को मिलाएं।
इस करी पत्तों के पानी को सुबह खाली पेट पीएं।

भ्रष्ट शासन, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: ठाकरे

भ्रष्ट शासन, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: ठाकरे 

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत को लेकर एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्ट शासन की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास विज्ञापनों पर खर्च करने के लिए पैसा है। लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए धन नहीं है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बिना निविदा प्रक्रिया के दवाईयां खरीदी जा रही हैं।
ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘अगर यह सब हो रहा है, तो आप भ्रष्टाचार के रास्ते खोल रहे हैं। उनके भ्रष्ट शासन की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं’’।
नांदेड़ स्थित डॉ.शंकर राव चव्हाण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 48 घंटों में नवजातों सहित 31 मरीजों और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में दो और तीन अक्टूबर के बीच 18 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

गलत मामले थोपे जा रहे हैं, डर का माहौल: सीएम

गलत मामले थोपे जा रहे हैं, डर का माहौल: सीएम 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं और पार्टियों पर नकेल कसने और धमकी देने की कोशिश के तहत उनके खिलाफ गलत मामले थोपे जा रहे हैं और ‘‘डर का माहौल’’ पैदा किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कई छापेमारी की कार्रवाई पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि किस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं और विपक्षी पार्टियों को काबू में रखने तथा धमकाने के प्रयास के तहत गलत मामले थोपे जा रहे हैं।
’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल करने के लिए लोगों को ‘‘बांटा’ जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। वर्ष 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इ्रडी) द्वारा आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दो दिन बाद केजरीवाल की यह टिप्पणी सामने आई है।

प्रयागराज: गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूबे

प्रयागराज: गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूबे 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज शहर के शिवकुटी इलाके में मेंहदौरी एसटीपी के पास शुक्रवार को दिन में दो बजे गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूब गए।
ये सभी बच्चे 16 से 18 वर्ष के बीच के थे। इसकी जानकारी मिलते ही मेंहदौरी कालोनी से परिवार के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। 
सूचना पर पुलिस भी आ गई और गोताखोरों को गंगा में उतारा गया। एक-एक करके सभी पांचों बच्चों आकाश, मुलायम, गिरधारी, नंदू एवं प्रियांशु के शव निकाल लिए गए। उनके परिवार में कोहराम मचा है।

इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल

इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल 

कविता गर्ग 
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में स्थित एक इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से करीब सात लोगों की जलकर मौत हो गई और 39 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे आग लग गई जिससे सात लोगों की जलकर मौत हो गयी और 39 लोग घायल हो गए।
मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक आग में घायल हुए कुल 46 लोगों में से सात की मौत हो चुकी है और 39 लोगों को एचबीटी और कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, भीषण आग से दुकानों, स्क्रैप सामग्री, खड़े किए गए दोपहिया और चार पहिया वाहनों, मीटर केबिन, रैग्स, प्लाईवुड और अन्य सामग्री जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग ने आग पर सुबह करीब 06:54 बजे पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...