बुधवार, 4 अक्तूबर 2023

कवि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

कवि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

खुशियां बाटने से बढ़ती है...!

जन्मदिन हो तो ऐसा ...!
गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 
बागपत। कवि अमन जैन भी बने सारथी की नई पहल का हिस्सा। उन्होंने अपना जन्मदिन मंगलवार को मनाया। जरूरतमंद बच्चो के साथ, सारथी फाउंडेशन ने एक नई पहल करते हुए अध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने अपील की थी की   केक काटकर मुंह पर लगाकर बर्बाद ना करे, बल्कि उन बच्चो के साथ मनाए जो जरूरतमंद हो, जो बस इस बारे म सोचते ही रह जाते है। इसके चलते कवि अमन जैन ने निर्णय किया था वो अपना जन्मदिन इसी रूप में मनाएंगे और बच्चो के चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा सा कार्य करेगे। कवि अमन जैन ने कहा कि बच्चो के चेहरों पर मुस्कान देखकर वो बहुत खुश थे और उन्होंने बताया ये जन्मदिन उनके अब तक के जन्मदिन में सबसे विशेष रहा। साथ ही सफलतम कार्यक्रम के लिए सारथी फाउंडेशन का आभार किया और लोगो से जुड़ने की अपील भी की। मौके पर मौजूद थे। वंदना गुप्ता, विकास गुप्ता, कवि हिमांशु अलंकार, कवि सुशील कुमार, कवि अमन जैन आदि।

युवक ने अपनी उम्र 29 से घटाकर 18 की

युवक ने अपनी उम्र 29 से घटाकर 18 की 

अखिलेश पांडेय 
लंदन। उम्र कोई भी शख्स बढ़ते हुए नहीं देखना चाहता और खासकर बुढ़ापा। लोग अपनी उम्र के हिसाब से कम दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते, झु्र्रियां आने पर ही लोग टेंशन में आ जाते हैं। बाजार से तमाम प्रोडक्त खरीदते हैं, उपचार कराते हैं और यही नहीं घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन आज हम ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी उम्र 29 से घटाकर 18 कर ली।
दरअसल,  लंदन के रहने वाले फ‍िजिकल ट्रेनर 29 वर्षीय रॉबर्ट हेस्टर ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है। कहा कि 29 साल के होने के बाद भी उन्होंने 18 साल की उम्र कर ली है। उन्होंने कई सारे टिप्स भी दिए। कहा कि अपनी उम्र को इन चार तरीकों से घटाई है। पहला जोन-2 रन‍िंग, दूसरा चीनी का कम सेवन करना, तीसरा ठंडे पानी से नहाना और चौथा, एक खास तरह का सप्‍लीमेंट लेना शामिल है।
हेस्‍टर ने बताया कि जोन-2 रन‍िंग तब होती है जब आप एक ऐसी गत‍ि से जॉगिंग करें कि आपके हृदय की गत‍ि 60 से 70 प्रतिशत के बीच रहे. अपना अधिकतम हार्ट रेट पता करने के लिए 220 में से अपनी मौजूदा उम्र को घटाएं। यानी अगर आप 30 साल के हैं तो अध‍िकत हार्ट रेट 220-30=190 होगी। इस हिसाब से 70% क्षमता यानी हार्ट रेट 135 से अधिक न हो। आप ऐप के माध्‍यम से यह पता कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उनका दिल, हड्डियां और सारे अंग 18 साल के युवा की तरह हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना गंभीर समस्या, जानिए लक्षण

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना गंभीर समस्या, जानिए लक्षण 

सरस्वती उपाध्याय 
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इस समस्या पर काबू नहीं पाने से आपको नसों के रोग, दिल के रोग, हार्ट अटैक और यहां तक कि स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जो खून में जमा होता है और इसका लेवल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज हो सकती है।
सबसे चिंता की बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कोई खास लक्षण समझ नहीं आता है और जब तक पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। यही वजह है कि डॉक्टर समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि कोलेस्ट्रॉल के लक्षण या संकेत बिल्कुल ही नहीं दिखते हैं। कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो आपको अपने चेहरे पर नजर आ सकते हैं। हम आपको कोलेस्ट्रॉल के कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जो किसी व्यक्ति के चेहरे पर दिखाई दे सकते हैं।
ज़ेन्थोमास- कई बार पलकों पर मुलायम उभार हो जाता है, जो हल्का पीला सा नजर आता है और छूने में बहुत मुलायम होता है, जिसे ज़ेन्थोमास कहा जाता है। इस स्थिति में पलकों की त्वचा के नीचे मोम जमा हो जाता है।
कॉर्नियल आर्कस- कई बार कॉर्निया के चारों ओर एक पतली सफेद रेखा दिखाई देती है। ऐसा माना जाता है कि कॉर्नियल आर्कस हाई कोलेस्ट्रॉल का एक बड़ा संकेतक है।

चेहरे, गालों और माथे पर पीले रंग के उभार भी उच्च कोलेस्ट्रॉल का संकेत देते हैं। ये नितंबों, कोहनियों, हाथों और घुटनों पर भी दिखाई देते हैं।
सोरायसिस- यदि आपको अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर त्वचा पर लाल और खुजली वाले धब्बे दिखाई दें तो तुरंत इसका इलाज कराएं। इसे सोरायसिस कहा जाता है। यह उन लोगों में भी देखी जाती है जिनके खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है।
अपनी डाइट में फाइबर वाले फूड्स जैसे कि अनाज, फल, सब्जियां शामिल करें, क्योंकि यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा घी, मक्खन, और पालमा तेल की जगह जैतून का तेल, नारियल तेल और कैनोला तेल का उपयोग करें।

कोलेस्ट्रॉल का लेवल सैचुरेटेड फैट वाली चीजें जैसे कि रेड मीट, अंडे का पीला हिस्सा और तली हुई चीजों को खाने से बढ़ता है इसलिए इन चीजों का जितना हो सके कम सेवन करें। अपने खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजों को अधिक शामिल करें।
नियमित व्यायाम करने से एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ सकता है और एलडीएल (बुरा कोलेस्ट्रॉल) को कम किया जा सकता है। यदि आपका वजन बढ़ गया है, तो इसे कम करने का प्रयास करें, क्योंकि वजन कम करने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन कम करें या बंद करें, क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा स्ट्रेस को कम करने के लिए ध्यान, योग, और प्राणायाम का प्रयास करें, क्योंकि स्ट्रेस कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-352, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 05, 2023

3. शक-1944, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 3 अक्तूबर 2023

गोरखनाथ के भक्तों द्वारा हवन का आयोजन किया

गोरखनाथ के भक्तों द्वारा हवन का आयोजन किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल गुरु गोरखनाथ के भक्तों द्वारा जानकल्याण के लिए हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण धर्म लाभ उठाया।
गुरु गोरखनाथ के भक्तों द्वारा जनकल्याण के लिए सिद्ध पीठ नीलम घाट शुक्रताल मैं कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुरु संजय नाथ का श्रद्धालुओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उसके उपरांत  कार्यक्रम के आयोजन  में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  उदय नाथ सत्येंद्र कुमार प्रजापति द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गुरु संजय नाथ गुरु  ने वैदिक मंत्र द्वारा सभी श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण आहुति दिवाकर हवन संपन्न कराया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद दिया और श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर गुरु संजय नाथ, उदय नाथ, सत्येंद्र कुमार प्रजापति, जीत सिंह प्रजापति, अंकुर राठी, नरेश नाथ, महेश कुमार, मोनू, विजय कुमार, रिबन समंदर राम, अंकुर प्रजापति, अनुज प्रजापति हिमांशु प्रजापतिआदि उपस्थित थे।

प्रोटोटाइप ब्लूवॉकर 3 उपग्रह का प्रभाव, चिंता

प्रोटोटाइप ब्लूवॉकर 3 उपग्रह का प्रभाव, चिंता 

इकबाल अंसारी/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/लंदन। पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे बड़े उपग्रहों के समूहों ने खगोलविदों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि ये रात के समय आकाश में तारों का अवलोकन की उनकी क्षमता को बाधित कर सकते हैं। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने नेचर पत्रिका में एक शोधपत्र प्रकाशित किया है, जिसमें खगोल विज्ञान पर प्रोटोटाइप ब्लूवॉकर 3 उपग्रह के प्रभाव का विवरण दिया गया है। इस टीम में इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

ब्लूवॉकर 3 एक प्रोटोटाइप उपग्रह है, जो इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल द्वारा नियोजित उपग्रह समूह का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दुनिया में कहीं भी मोबाइल या ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ब्लूवॉकर 3 के अवलोकन से पता चला है कि यह रात के आकाश में सबसे चमकदार वस्तुओं में से एक था, जिसकी चमक ने सभी चमकदार तारों की चमक को फीका कर दिया। दुनिया भर में कई कंपनियों ने ऐसे उपग्रह तारामंडल की परिकल्पना की है। 

पृथ्वी के करीब इनकी स्थिति और अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण, रात के समय आकाश के अवलोकन को बाधित करने की इनकी क्षमता अधिक है तथा यही कारण है कि खगोलविद इन नक्षत्रों, या उपग्रहों के समूहों के बारे में चिंता जता रहे हैं। इंपीरियल कॉलेज में भौतिकी विभाग के डेव क्लेमेंट्स ने कहा, "रात का आकाश एक अनोखी प्रयोगशाला है जो वैज्ञानिकों को ऐसे प्रयोग करने की अनुमति देता है जो स्थलीय प्रयोगशालाओं में नहीं किए जा सकते।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘प्राचीन समय का रात्रि आकाश भी मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे बड़े पैमाने पर समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए।’’ सितंबर 2022 में ब्लूवॉकर 3 के प्रक्षेपण के कुछ हफ्तों के भीतर किए गए अवलोकन से पता चला कि उपग्रह आकाश में सबसे चमकदार वस्तुओं में से एक था। 

खगोलविदों ने कहा कि उपग्रह तारामंडल दुनिया भर में संचार में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन खगोलीय अवलोकनों में इनका हस्तक्षेप ब्रह्मांड की समझ में वैज्ञानिकों की प्रगति को गंभीर रूप से बाधित कर सकता है। उन्होंने अपने शोधपत्र में कहा कि इसलिए इन उपग्रह तारामंडल की तैनाती इनके दुष्प्रभावों पर उचित विचार करते हुए और खगोल विज्ञान पर इनके प्रभाव को कम करने के प्रयासों के साथ की जानी चाहिए। 

मैरिज हॉल में लगीं आग, 100 की मौत, 150 घायल

मैरिज हॉल में लगीं आग, 100 की मौत, 150 घायल 

अखिलेश पांडेय 
बगदाद। इराक में शादी के बाद एक नवविवाहित जोड़ा मैरिज हॉल में डांस कर रहा था। इसी दौरान अचानक मैरिज हॉल में आग लग गई। हॉल में लगे कपड़े और सजावट के सामान जलकर नीचे गिरने लगे। घटना पिछले सप्ताह मंगलवार की है। घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 150 लोग घायल हो गए थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इराक के काराकोश गांव (जिसे अल-हमदानिया के नाम से भी जाना जाता है) के पास का है। काराकोश गांव में मैरिज हॉल में लगी आग के वायरल वीडियो की शुरुआत कपल के डांस से होती है। डांस के दौरान कपल के आसपास लोग बैठे दिख रहे हैं। कपल का डांस जैसे ही शुरू होता है, वहां फुलझड़ियां जलनी शुरू होती है, जिससे अचानक आग लग जाती है।
आग लगने के बाद धीरे-धीरे मैरिज हॉल से निकलने लगते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में आग भीषण रूप ले लेती है। घटना के बाद के फुटेज में इमारत को आग से हुए भारी नुकसान को दिखाया गया है। जब लोग आग लगने की जगह से गुजर रहे थे, तो उन्हें केवल जली हुई धातु और मलबा दिखाई दे रहा था।
इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मैरिज हॉल के बाहरी हिस्से को अत्यधिक ज्वलनशील आवरण से सजाया गया था, जो इराक में प्रतिबंधित है। नागरिक सुरक्षा ने कहा कि अत्यधिक ज्वलनशील, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप आग लगने से मैरिज हॉल के कुछ हिस्से ढह गए।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...