बुधवार, 27 सितंबर 2023

प्रमुख विशेषज्ञ को 56 आरोपों में दोषी ठहराया

प्रमुख विशेषज्ञ को 56 आरोपों में दोषी ठहराया 

अखिलेश पांडेय 
लंदन/सिडनी। ब्रिटेन के एक प्रमुख मगरमच्छ विशेषज्ञ और टीचर को कुत्तों के साथ बलात्कार, यातना देने और हत्या से जुड़े 56 आरोपों में दोषी ठहराया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, एडम ब्रिटन ने अप्रैल 2022 में अपनी गिरफ्तारी तक 42 से अधिक कुत्तों का यौन शोषण किया। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 51 वर्षीय जूलॉजिस्ट ब्रिटन को सोमवार को उत्तरी क्षेत्र के सर्वोच्च न्यायालय (एनटी) में पेश किया गया, जहां उसने आरोपों को स्वीकार कर लिया। उसे बाल दुर्व्यवहार सामग्री इस्तेमाल करने और इसे प्रसारित करने के चार मामलों में भी दोषी ठहराया गया है। 39 कुत्ते मार डाले मुख्य न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने कहा कि अत्याचार से 39 कुत्तों की मौत हुई। जज ने कहा कि इन तथ्यों में ऐसी सामग्री शामिल है जिसे केवल क्रूरता के वीभत्स और विकृत कृत्य ही माना जा सकता है जो बेहद परेशान करने वाला है। मेरे आकलन के अनुसार इससे नर्वस शॉक पैदा हो सकती है। अदालत ने पाया कि ब्रिटन को जानवरों और विशेष रूप से कुत्तों में यौन रुचि थी। अपने कुत्तों पर अत्याचार करने के साथ-साथ उसने डार्विन क्षेत्र में पालतू जानवरों के मालिकों से भी जानवर मंगवाए। ऑस्ट ने अदालत को बताया, ब्रिटन ने अक्सर कुत्तों के मालिकों के साथ उनके जानवरों की कस्टडी लेने की बात करते हुए संबंध बनाए। इनमें से कई को यात्रा या काम की वजह से अपने कुत्तों को उसके पास छोड़ना पड़ा। अभियोजन पक्ष ने कहा कि ब्रिटन के पास एक शिपिंग कंटेनर था और उसने उस जगह का इस्तेमाल कुत्तों को यातना देने, यौन शोषण करने और मारने के लिए किया। वह नकली नामों से ऑनलाइन मंचों पर कुत्तों का यौन शोषण करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करता था। ऐसी ही एक क्लिप एनटी पशु कल्याण शाखा को भेजी गई और एनटी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, कैमरा, बाहरी हार्ड ड्राइव, उपकरण, हथियार, कुत्ते का सामान और सेक्स खिलौने सहित 44 वस्तुएं जब्त की हैं। ब्रिटन चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय में एक वरिष्ठ शोधकर्ता है और उसने बीबीसी और नेशनल जियोग्राफिक कार्यक्रमों पर भी काम किया है।  उच्च न्यायालय ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटेन के एक जीव वैज्ञानिक को पकड़ा है, जिसने 42 कुत्तों के साथ बलात्कार किया और 39 कुत्तों का टार्चर किया। आरोपी ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम एडम ब्रिटेन है। एडम ब्रिटेन ने 2014 से 2022 तक लगभग 42 कुतों के साथ दुष्कर्म किया। इसमें इसके दो पालतू कुत्ते भी शामिल थे। एडन ने कई मशहूर लोगों के साथ काम किया है। 2022 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, इस दौरान उन्होंने जानवरों को खिलौना बताया था। आरोपी से पूछताछ में बताया कि कुत्तों का शिकार करने के लिए वो ब्रिटेन से गमट्री ऑस्ट्रेलिया आ गया। यहां पर उसने पालतू जानवरों के मालिकों को सर्विस देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल के माध्यम से वो ऐसे लोगों के पालतू जानवरों की देखरेख करता था, जिनके मालिक बाहार होते थे या फिर चले जाते थे। आरोपी केयर टेकर सर्विस देने के बहाने लोगों को पालतु जानवरों का शोषण करता था। आरोपी के कब्जे से कुछ वीडियो भी बरामद किया है। जिसमें वह कथित रूप से एक 'टॉर्चर रूम' में दिखाई पड़ रहा है और यहां पर जानवरों के साथ मारपीट कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ए़डम जानवरों के साथ रेप करते हुए भी दिख रहा है। आस्ट्रेलिया उत्तरी क्षेत्र के सर्वोच्च न्यायालय में पशु क्रूरता के 56 मामलों में उसे दोषी पाया गया है। आरोपी ने कोर्ट में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

12 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, राहुल की नाराजगी

12 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, राहुल की नाराजगी 

संदीप मिश्र 
उज्जैन। वो बच्ची उसी बदहवास हालत में आगे बढ़ती है। बाद में इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत नाजुक बनी है। उसकी पहचान तक नहीं हो पाई है और ना ही उन दरिंदों की शिनाख्त हो पाई है। जिन्होंने 12 साल की मासूम बच्ची की हंसती-खेलती जिंदगी को पल-भर में उजाड़ दी। बच्ची की भाषा के आधार पर उसे यूपी के प्रयागराज के आसपास के इलाके का बताया जा रहा है। ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं बच्ची अपने परिवार से बिछड़ तो नहीं गई। इन तमाम आधार पर मध्य प्रदेश की महाकाल थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस 12 साल की बच्ची से दरिंदगी हुई है। उसके बारे में सीसीटीवी फुटेज से कई अहम जानकारी मिली है। बताया जा रहा है, दुष्कर्म के बाद वो बच्ची करीब ढाई घंटे तक उसी एरिया में भटकती रही। एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी तक। करीब 8 किलोमीटर तक उसने चक्कर काटे। कई कॉलोनियों में भटकती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उसके बदन पर कटे फटे हुए कुछ कपड़ों के टुकड़े ही थे। फिर भी किसी ने कपड़े तक नहीं डाले। उसने पुलिस को ये भी बताया है कि उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। ये भी पता चला है कि कई घंटे पहले ही बच्ची का कुछ युवक पीछा कर रहे थे। ऐसे में आशंका है कि कई युवकों ने उसके साथ दरिंदगी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बदन से कपड़े फाड़े।इसके बाद उसे छोड़ दिया था। जिस जगह पर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ और उसे बिना कपड़ों में छोड़ा गया, वो उज्जैन का दांडी आश्रम का एरिया है। वही दांडी आश्रम जिसका रिश्ता महात्मा गांधी से रहा है। लेकिन उसी जगह पर जिस घटना को अंजाम दिया गया उसे जानकर पूरी तरह से शर्म आएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बच्ची अर्धनग्न हालत में घूम रही थी ? कुछ दूर चलने के बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया। बच्ची की भाषा से वह प्रयागराज की बताई जा रही है. मामले में उज्जैन के एसपी सचिन शर्मा ने कहा है कि एक एसआईटी टीम गठित की गई है। टेक्निकल और भौतिक साक्ष्य के आधार पर जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दुष्कर्म का सामने आया है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल्ली के निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड सामने आने के बाद सियासत भी गर्मा गई है। मामले में राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आक्रोश जताया है। बता दें कि महाकाल की नगरी उज्जैन में दिल्ली के निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया गया। ढाई घंटे तक वह अर्धनग्न अवस्था में महाकाल की नगरी में घूमती रही। किसी ने मदद तक नहीं की। मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी X कर नाराजगी जाहिर की है और प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है। महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है। इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार - आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है - चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।

8 साल पुराने मुकदमे में 2 साल कारावास की सजा

8 साल पुराने मुकदमे में 2 साल कारावास की सजा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर के आठ साल पुराने मुकदमे में दोषी को अदालत ने दो साल कारावास की सजा सुनाई है। गैंगस्टर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने फैसला सुनाया।
विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि 14 मई 2015 को बुढ़ाना के पीड़ित जहीर ने क्षेत्र के ही सफीपुर पट्टी निवासी राजा उर्फ रियाजुदीन के खिलाफ दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित को बार-बार कॉल किए जाने पर पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ रियाजुद्दीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। विवेचना तत्कालीन एसओ कुशल पाल ने की। अदालत ने आरोपी को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाते हुए दो वर्ष के साधारण कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-345, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 28, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-345, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 28, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, गुहार

लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, गुहार 

संदीप मिश्र 
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत एक गांव की रहने वाली आदिवासी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ युवक द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा। कई बार गर्भपात करने के लिए दवा भी दिया गया, लेकिन सफल नहीं हुए। अब आठ माह के गर्भ के साथ पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक लालगंज व पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर एवं पुलिस उपाधीक्षक लालगंज को दिए प्रार्थना पत्र में तहसील अंतर्गत हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़िता ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति के द्वारा शादी का झांसा देकर विगत 10 महीनों से लगातार शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा।
युवती को गर्भ का पता चला तो उसने व्यक्ति पर शादी का दबाव डाला, लेकिन उक्त व्यक्ति ने शादी करने की बजाय दो बार गर्भनिरोधक दवा दिया। वह दवा भी काम नहीं किया और पेट में गर्भ पलता रहा। युवती के गर्भ में वर्तमान समय में 8 माह का बच्चा पल रहा है। युवती का कहना है कि शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा, अब वह युवक शादी से मुकर रहा है। इस स्थिति में उचित वैधानिक कार्रवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाएं।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को प्रार्थना पत्र दिए छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

पूल में लोगों के साथ-साथ टाइगर भी तैरता दिखा

पूल में लोगों के साथ-साथ टाइगर भी तैरता दिखा 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी के पसीने छूट रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। नहाते वक्त उनकी नजर पूल में तैर रहे एक टाइगर पर पड़ती है। टाइगर को देखकर पूल में एन्जॉय कर रहे लोगों इस कदर डर जाते हैं कि वो तुरंत पूल से निकलकर बाहर की ओर भागने लगते हैं। 
आप भी सोचिए कि पूल में नहा रहे लोगों का टाइगर को देखकर क्या हाल हुआ होगा। बेशक ऐसी स्थिति में तो किसी का भी दिल निकलकर बाहर आ जाएगा। ऐसा ही कुछ इन लोगों के साथ भी हुआ। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि जैसे ही लोगों ने पूल में टाइगर को अपने पास आते हुए देखा, वह फौरन पूल से निकलकर भागने लगे। हालांकि भागादौड़ी की वजह से एक शख्स बुरी तरह से फिसल गया। कुछ लोग इस दौरान जोर-जोर से ठहाके लगाते भी नजर आए।  

आपको बता दें कि ये वीडियो दुबई का है। पूल में नहा रहे इन लोगों के साथ प्रैंक किया गया था। जिस टाइगर को आप वीडियो में देख रहे हैं, वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, क्योंकि वह पालतू है। टाइगर भले ही पालतू रहा हो, लेकिन इसको देखकर पूल में एन्जॉय कर रहे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ लोगों को तो यह लगने लगा कि अब टाइगर उन पर हमला बोल देगा, लेकिन टाइगर ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। लोगों की तरह वो भी एन्जॉय करने के इरादे से ही पूल में आया था।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...