बुधवार, 27 सितंबर 2023

प्रमुख विशेषज्ञ को 56 आरोपों में दोषी ठहराया

प्रमुख विशेषज्ञ को 56 आरोपों में दोषी ठहराया 

अखिलेश पांडेय 
लंदन/सिडनी। ब्रिटेन के एक प्रमुख मगरमच्छ विशेषज्ञ और टीचर को कुत्तों के साथ बलात्कार, यातना देने और हत्या से जुड़े 56 आरोपों में दोषी ठहराया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, एडम ब्रिटन ने अप्रैल 2022 में अपनी गिरफ्तारी तक 42 से अधिक कुत्तों का यौन शोषण किया। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 51 वर्षीय जूलॉजिस्ट ब्रिटन को सोमवार को उत्तरी क्षेत्र के सर्वोच्च न्यायालय (एनटी) में पेश किया गया, जहां उसने आरोपों को स्वीकार कर लिया। उसे बाल दुर्व्यवहार सामग्री इस्तेमाल करने और इसे प्रसारित करने के चार मामलों में भी दोषी ठहराया गया है। 39 कुत्ते मार डाले मुख्य न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने कहा कि अत्याचार से 39 कुत्तों की मौत हुई। जज ने कहा कि इन तथ्यों में ऐसी सामग्री शामिल है जिसे केवल क्रूरता के वीभत्स और विकृत कृत्य ही माना जा सकता है जो बेहद परेशान करने वाला है। मेरे आकलन के अनुसार इससे नर्वस शॉक पैदा हो सकती है। अदालत ने पाया कि ब्रिटन को जानवरों और विशेष रूप से कुत्तों में यौन रुचि थी। अपने कुत्तों पर अत्याचार करने के साथ-साथ उसने डार्विन क्षेत्र में पालतू जानवरों के मालिकों से भी जानवर मंगवाए। ऑस्ट ने अदालत को बताया, ब्रिटन ने अक्सर कुत्तों के मालिकों के साथ उनके जानवरों की कस्टडी लेने की बात करते हुए संबंध बनाए। इनमें से कई को यात्रा या काम की वजह से अपने कुत्तों को उसके पास छोड़ना पड़ा। अभियोजन पक्ष ने कहा कि ब्रिटन के पास एक शिपिंग कंटेनर था और उसने उस जगह का इस्तेमाल कुत्तों को यातना देने, यौन शोषण करने और मारने के लिए किया। वह नकली नामों से ऑनलाइन मंचों पर कुत्तों का यौन शोषण करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करता था। ऐसी ही एक क्लिप एनटी पशु कल्याण शाखा को भेजी गई और एनटी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, कैमरा, बाहरी हार्ड ड्राइव, उपकरण, हथियार, कुत्ते का सामान और सेक्स खिलौने सहित 44 वस्तुएं जब्त की हैं। ब्रिटन चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय में एक वरिष्ठ शोधकर्ता है और उसने बीबीसी और नेशनल जियोग्राफिक कार्यक्रमों पर भी काम किया है।  उच्च न्यायालय ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटेन के एक जीव वैज्ञानिक को पकड़ा है, जिसने 42 कुत्तों के साथ बलात्कार किया और 39 कुत्तों का टार्चर किया। आरोपी ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम एडम ब्रिटेन है। एडम ब्रिटेन ने 2014 से 2022 तक लगभग 42 कुतों के साथ दुष्कर्म किया। इसमें इसके दो पालतू कुत्ते भी शामिल थे। एडन ने कई मशहूर लोगों के साथ काम किया है। 2022 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, इस दौरान उन्होंने जानवरों को खिलौना बताया था। आरोपी से पूछताछ में बताया कि कुत्तों का शिकार करने के लिए वो ब्रिटेन से गमट्री ऑस्ट्रेलिया आ गया। यहां पर उसने पालतू जानवरों के मालिकों को सर्विस देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल के माध्यम से वो ऐसे लोगों के पालतू जानवरों की देखरेख करता था, जिनके मालिक बाहार होते थे या फिर चले जाते थे। आरोपी केयर टेकर सर्विस देने के बहाने लोगों को पालतु जानवरों का शोषण करता था। आरोपी के कब्जे से कुछ वीडियो भी बरामद किया है। जिसमें वह कथित रूप से एक 'टॉर्चर रूम' में दिखाई पड़ रहा है और यहां पर जानवरों के साथ मारपीट कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ए़डम जानवरों के साथ रेप करते हुए भी दिख रहा है। आस्ट्रेलिया उत्तरी क्षेत्र के सर्वोच्च न्यायालय में पशु क्रूरता के 56 मामलों में उसे दोषी पाया गया है। आरोपी ने कोर्ट में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...