शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

राहुल पर जनगणना से ध्यान भटकाने का आरोप

राहुल पर जनगणना से ध्यान भटकाने का आरोप 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जाति आधारित जनगणना से ध्यान भटकाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक वर्तमान स्वरूप में पारित किया गया, जो तत्काल लागू नहीं हो सकता।
राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू करना चाहिए। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि सरकार जाति आधारित जनगणना कराए और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के समय हुई जाति जनगणना के आंकड़े जारी किए जाएं।

उन्होंने कहा, "महिलाओं को आरक्षण आज ही दिया जा सकता है, लेकिन सरकार वह नहीं करना चाहती है। यह ध्यान भटकाने की कोशिश है। ओबीसी की जनगणना से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
" कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि भारत सरकार के 90 सचिवों में से केवल तीन सचिव ही ओबीसी वर्ग से क्यों हैं? संसद एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने संबंधी (एक सौ अट्ठाईसवां संविधान संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा ने कल बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही इस विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई। लोकसभा ने बुधवार को इसे पारित किया था।

चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया

चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया 

सरसवा ब्लाक के अलवारा गांव के जन चौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी

कौशाम्बी। सरसवा विकासखंड के ग्राम पंचायत अलवारा में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर गांव की समस्या गांव में समाधान करने के लिए तमाम अधिकारी एकत्रित हुए जन चौपाल में अधिकारियों ने शासन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया है।
शुक्रवार को अलवारा गांव में उप आयुक्त श्रम एवं रोजगार मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। शान द्वारा जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मनरेगा योजना की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। 
मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया और साथ में कलश यात्रा निकालते हुए घर-घर माटी और अक्षत एकत्रित किया गया। जन चौपाल आयोजन कार्यक्रम में एपीओ आशीष मिश्रा, एडीओ मार्तंड सिंह, एडीओ आइएसबी सतीश पांडे, ग्राम विकास अधिकारी राम भवन, ग्राम प्रधान दया शंकर, सरोज कोटेदार, राम आसरे, सरोज एवं तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शैलेंद्र मौर्य

दर्दनाक: मामा ने युवती की गला रेतकर हत्या की

दर्दनाक: मामा ने युवती की गला रेतकर हत्या की 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रिश्ते के मामा ने 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवती किसी से फोन पर बात करती थी। आरोपी ने कई बार ऐसा करने से मना किया। बात न मानने पर उसने इस जघन्य घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
निशा भारतीय (18) की शुक्रवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके रिश्ते के मामा राजकुमार भारती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि निशा किसी से लगातार फोन पर बात करती थी। उसने कई बार उसे ऐसा करने से रोका लेकिन वह अपनी आदत बाज नहीं आ रही थी। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खनन माफिया का मददगार कोतवाल सस्पेंड किया

खनन माफिया का मददगार कोतवाल सस्पेंड किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। पुलिस अधीक्षक ने खनन माफिया के मददगार कैराना कोतवाल पर कार्यवाही की गाज गिराते हुए इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड किए गए कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
कोतवाल ने पुलिस और प्रशासन की रेड की कार्यवाही को लीक कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक की ओर से अवैध खनन की छापेमारी का मामला लीक होने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए कैराना कोतवाल विपिन कुमार मौर्य को सस्पेंड कर दिया है। 
इंस्पेक्टर के खिलाफ की गई यह कार्यवाही एसडीएम की ओर से एडीएम को भेजी गई उस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें अवैध खनन माफिया के खिलाफ की गई छापा मार कार्यवाही का मामला लीक होने के मामले में इंस्पेक्टर की लापरवाही पाई गई है। मंगलवार की रात बसेड़ा एवं मंडावर के बीच यमुना नदी के भीतर अवैध खनन किए जाने का मामला उजागर हुआ था। 
एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव एवं सीओ अमरदीप मौर्य ने मौके पर पहुंच कर छापामार कार्रवाई की थी। लेकिन कार्यवाही की बात पहले ही लीक हो जाने की वजह से खनन माफिया मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाल विपिन कुमार मौर्य के खिलाफ एडीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी है जिसमें एसडीएम ने बताया है कि छापामार कार्यवाही के दौरान मौके से पकड़ी गई जेसीबी वहां से गायब कर दी गई है, जबकि मशीन को कब्जे में लेने की पुलिस की जिम्मेदारी थी। 
इसी मामले को लेकर उन्होंने अपनी रिपोर्ट एडीएम को भेजी है। 
हालांकि मामले पर कार्यवाही की गतिविधियां शुरू होने पर गायब हुई जेसीबी मशीन को बरामद होना दिखाते हुए बृहस्पतिवार को बाद में कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया गया है। एसडीएम एवं सीओ की छापेमारी में उक्त मशीन के कब्जे में लेने का दावा किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने इस मामले की जांच कॉक्स श्यामवीर सिंह के सुपुर्द की है।

लैंडर व रोवर को फिर से जगाने की कोशिश की

लैंडर व रोवर को फिर से जगाने की कोशिश की

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को फिर से जगाने की कोशिश की। हालांकि, अभी तक इसमें सफलता हासिल नहीं हो सकी है। यह कोशिश अभी आगे भी की जाएगी। 
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में इसरो ने विक्रम और प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया था और कहा था कि 14 दिनों बाद जब चंद्र ही दोनों के दोबारा एक्टिवेट होने की बहुत कम उम्मीद जताई जा रही थी। इसरो ने शुक्रवार शाम को ट्वीट करके जानकारी दी, ''विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं। ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। 
फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।'' इसरो ने साफ किया है कि भले ही पहले प्रयास में विक्रम और प्रज्ञान को दोबारा एक्टिवेट करने में सफलता नहीं मिली हो, लेकिन आगे आने वाले दिनों में भी इससे संपर्क साधकर दोबारा जगाने की कोशिश की जाती रहेगी। 
ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से इसरो का संपर्क स्थापित हो सकता है। 
बता दें कि 23 अगस्त को इसरो ने अपने तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करवाकर इतिहास रच दिया था। चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जबकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कोई देश पहुंचा। इसके बाद अगले 14 दिनों तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने अपना काम किया और चांद से जुड़ी कई अहम जानकारियों को इकट्ठा करके इसरो के कमांड सेंटर तक भेजा। 
इसमें चांद के तापमान, सल्फर आदि से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां थीं। वहीं, जब इस महीने की शुरुआत में चांद पर रात हो गई तो विक्रम और प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया गया। लेकिन 14 दिनों बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर फिर से रोशनी आने लगी। 
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया था कि जिस जगह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उस जगह को शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, साल 2019 में जिस जगह पर चंद्रयान-2 क्रैश होकर लैंड हुआ था, उसे तिरंगा प्वाइंट नाम दिया गया था। चांद पर चलते चहलकदमी करते हुए प्रज्ञान ने 100 मीटर से अधिक की दूरी तय की थी। विक्रम लैंडर ने भी चांद की कई तस्वीरें इसरो को भेजी थीं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-340, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, सितंबर 23, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 21 सितंबर 2023

35 साल के शख्स ने 70 वर्षीय महिला से शादी की

35 साल के शख्स ने 70 वर्षीय महिला से शादी की 

अखिलेश पांडेय 
इस्‍लामाबाद/ओटावा। पिछले कुछ समय से पाकिस्‍तान से ऐसी शादियों के बारे में खबरें आ रही हैं, जिनमें दुल्‍हे की उम्र दुल्‍हन से काफी ज्‍यादा होती है। लेकिन इस बार एक ऐसी शादी की खबरें आ रही हैं, जिसमें लड़के की उम्र लड़की से आधी है। 35 साल के नईम शहजाद ने अपने से दोगुनी उम्र की महिला यानी 70 साल की मैरी से शादी की है। मैरी कनाडा की रहने वाली हैं और दोनों के बीच फेसबुक पर अफेयर शुरू हुआ था। कुछ लोग नईम के इस कदम को वीजा हासिल करने के फैसले से जोड़ रहे हैं। जबकि, नईम ने इससे साफ इनकार कर दिया है।
गुजरात के रहने वाले नईम ने बताया कि साल 2012 में दोनों फेसबुक पर दोस्‍त बने थे। साल 2015 में मैरी ने उन्हें प्रपोज किया था। अगस्त 2017 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि नईम को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और दोनों कनाडा में एक साथ नहीं रह सके। मैरी ने हाल ही में छह साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया और छह महीने तक नईम के साथ रहने की योजना बनाई।
नईम ने बताया कि जब वह मैरी से मिला तो वह मानसिक रूप से परेशान था। मैरी ने उसे भावनात्मक और आर्थिक रूप से समर्थन दिया। नईम के मुताबिक मैरी की उम्र काफी ज्‍यादा है और वह बहुत अमीर नहीं है। साथ ही वह मामूली पेंशन पर रहती थी। नईम ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उनके बीच उम्र का कितना अंतर है ? अब मैरी जो उनकी पत्‍नी है, उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण इंसान हैं।
कुछ लोग नईम को लालची और ‘गोल्‍ड डिगर’ करार दे रहे हैं। लेकिन नईम ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जिस समय मैरी से उसकी शादी हुई वह डिप्रेशन में था और दूसरी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। मैरी वह शख्‍स थी जिसके साथ वह खुलकर हर मसले पर बात कर सकते थे। उन्‍होंने हर तरह से उसका समर्थन किया, जिसके बाद उसे उससे प्यार हो गया। उन्‍होंने बताया कि उनके घर में कोई भी आलिशान चीज नहीं है और वो दोनों एक सामान्‍य जीवन जी रहे हैं। उनका कहना था कि लोगों को जो कहना है, उन्‍हें वो सब कहने की आजादी है। नईम को उन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...