गुरुवार, 21 सितंबर 2023

35 साल के शख्स ने 70 वर्षीय महिला से शादी की

35 साल के शख्स ने 70 वर्षीय महिला से शादी की 

अखिलेश पांडेय 
इस्‍लामाबाद/ओटावा। पिछले कुछ समय से पाकिस्‍तान से ऐसी शादियों के बारे में खबरें आ रही हैं, जिनमें दुल्‍हे की उम्र दुल्‍हन से काफी ज्‍यादा होती है। लेकिन इस बार एक ऐसी शादी की खबरें आ रही हैं, जिसमें लड़के की उम्र लड़की से आधी है। 35 साल के नईम शहजाद ने अपने से दोगुनी उम्र की महिला यानी 70 साल की मैरी से शादी की है। मैरी कनाडा की रहने वाली हैं और दोनों के बीच फेसबुक पर अफेयर शुरू हुआ था। कुछ लोग नईम के इस कदम को वीजा हासिल करने के फैसले से जोड़ रहे हैं। जबकि, नईम ने इससे साफ इनकार कर दिया है।
गुजरात के रहने वाले नईम ने बताया कि साल 2012 में दोनों फेसबुक पर दोस्‍त बने थे। साल 2015 में मैरी ने उन्हें प्रपोज किया था। अगस्त 2017 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि नईम को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और दोनों कनाडा में एक साथ नहीं रह सके। मैरी ने हाल ही में छह साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया और छह महीने तक नईम के साथ रहने की योजना बनाई।
नईम ने बताया कि जब वह मैरी से मिला तो वह मानसिक रूप से परेशान था। मैरी ने उसे भावनात्मक और आर्थिक रूप से समर्थन दिया। नईम के मुताबिक मैरी की उम्र काफी ज्‍यादा है और वह बहुत अमीर नहीं है। साथ ही वह मामूली पेंशन पर रहती थी। नईम ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उनके बीच उम्र का कितना अंतर है ? अब मैरी जो उनकी पत्‍नी है, उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण इंसान हैं।
कुछ लोग नईम को लालची और ‘गोल्‍ड डिगर’ करार दे रहे हैं। लेकिन नईम ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जिस समय मैरी से उसकी शादी हुई वह डिप्रेशन में था और दूसरी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। मैरी वह शख्‍स थी जिसके साथ वह खुलकर हर मसले पर बात कर सकते थे। उन्‍होंने हर तरह से उसका समर्थन किया, जिसके बाद उसे उससे प्यार हो गया। उन्‍होंने बताया कि उनके घर में कोई भी आलिशान चीज नहीं है और वो दोनों एक सामान्‍य जीवन जी रहे हैं। उनका कहना था कि लोगों को जो कहना है, उन्‍हें वो सब कहने की आजादी है। नईम को उन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...