शनिवार, 16 सितंबर 2023

स्वास्थ्य: अखरोट खाने के काफी फायदे, जानिए

स्वास्थ्य: अखरोट खाने के काफी फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
हेल्थ एक्सपर्टस की माने तो अखरोट सुपरफूड हैं और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
अपने दिन को अच्छे से शुरू करने के लिए आप रोजाना सुबह इसे अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप अखरोट को रात भर के लिए भिगो कर अगले दिन खाते हैं तो भी आपको कई बेनिफिट मिलते हैं। आज हम अपने पाठकों को बताने जा रहे हैं कि अखरोट किस तरह सेहत को फायदे पहुंचाता है। अगर आप रोजाना इस जादुई ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। डाइटरी फाइबर्स में रिच होने के कारण अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने के लिए जाना जाता है।

अखरोट से शरीर को मिलेंगे कई फायदे...

बता दें कि इससे आपकी नींद की समस्या खत्म हो जाएगी। अखरोट आयरन, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसी के साथ फाइबर की मात्रा शरीर को भरा रखती है जिससे आपको बार-बार स्नैकिंग से बचने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आपना वजन भी कम होता है। 
मानव मस्तिषक के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं। अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है। हृदय रोग के खतरे को बहुत हद तक कम करता है। साथ ही याददाश्त के लिए बहुत अच्छा होता है।
गौरतलब है कि दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हृदय रोग के कारण होती है। इसीलिए हृदय को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। अध्ययन में पाया गया है कि अखरोट के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है क्योंकि अखरोट का तेल एंडोथेलियल फ़ंक्शन के लिए अधिक अनुकूल होता है।

अखरोट के फायदे और नुकसान...

बता दें कि फाइबर को टूटने और पचने में ज्यादा समय लगता है,इसलिए ये ब्लड स्ट्रीम में शुगर की स्पीड को इंश्योर करता है। गौरतलब है कि मोबाइल फोन के ज्यादा प्रयोग की आदत और दूसरे कारणों से आजकल बहुत से लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है और आपको ये जानकर आश्चर्य हो सकता है कि ये ड्राई फ्रूट आपको बिस्तर पर पर्याप्त नींद देने में अच्छा है। नींद की परेशानी को दूर करने के लिए आपको अपने डेली की डाइट में अखरोट को शामिल करना चाहिए।

एडीजी के निर्देशन पर अस्थाई थाना स्थापित किया

एडीजी के निर्देशन पर अस्थाई थाना स्थापित किया 

तीन लोगों की हत्या के बाद एडीजी के निर्देश पर स्थापित किया गया अस्थाई थाना

तनावपूर्ण स्थिति के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उच्चाधिकारियों ने उठाया कदम

बेटी, दामाद और ससुर की एक साथ हत्या होने से दहल उठा था पूरा इलाका

कौशाम्बी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव में एडीजी प्रयागराज के निर्देशन पर अस्थाई थाना स्थापित किया गया। एडीजी प्रयागराज 15 सितंबर के दिन पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए है कि अस्थाई थाना तब तक स्थापित रहे जब तक गांव में पहले जैसी फिर से शांति व्यवस्था बहाल न हो जाए। अस्थाई थाना में एक निरीक्षक और ग्यारह उपनिरीक्षक सहित पांच दर्जन पुरुष एवं महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। चुनाव सेल में तैनात निरीक्षक रोशनलाल के हांथ अस्थाई थाना की कमान सौंपी गई है।
अस्थाई थाना में तैनात किए गए सभी जवान गांव में होने वाली हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे और गांव में आने - जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करेंगे। शुक्रवार की रात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव में जमीनी विवाद के चलते बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से परिवार सहित फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग की कई टीमें लगी हुई है।
हत्या की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्जनों घर को आग के हवाले कर दिया और जमकर ईंट - पत्थर चलाए। स्थिति बेकाबू देखकर पुलिस कप्तान, प्रयागराज रेंज के एडीजी, आईजी, पुलिस कमिश्नर एवं समस्त अधिकारी घटनास्थल पर भाग खड़े हुए और पारिवारिक लोगों को सांत्वना देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में डालकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिए और इसी के साथ एडीजी प्रयागराज मोहिद्दीनपुर गौस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अस्थाई थाना स्थापित करने के लिए तत्काल आदेश पत्र जारी किए।
राजकुमार

अभिनेत्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर, गुडन्यूज शेयर की

अभिनेत्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर, गुडन्यूज शेयर की 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इन दिनों कैलिफोर्निया में छुट्टियां मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने खास अंदाज में पति अभिनव शुक्ला के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है।  बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक शादी के पांच साल बाद मां बनने वाली हैं।
ब्लैक जंप सूट में रुबीना बेबी बंप प्लांट करती दिखाई दे रही हैं। गुड न्यूज पर फैंस और उनके दोस्त रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
रुबीना को निया शर्मा, सनम जौहर, हिमांशु खुराना, सृति झा, चेतना पांडे और कई अन्य लोगों ने मॉम टू बी और डेड टू बी को बधाई दी हैं।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर क्रूज से कुछ तस्वीरों का साझा करते हुए लिखा- 'हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे क्योंकि हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे! तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
 रुबिना ने हाल ही में अपनी पहली पंजाबी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। रुबीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'छोटी बहू', 'शक्ति,' 'झलक दिखला जा' और 'बिग बॉस' जैसे शो का हिस्सा रही हैं।

'शिव' की शोभा यात्रा पर तत्वों ने पथराव किया

'शिव' की शोभा यात्रा पर तत्वों ने पथराव किया 

इकबाल अंसारी 
गांधीनगर। भाद्रपद माह के अंतर्गत शिव मंदिर से निकाली जा रही भगवान शिव की शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। 
शोभा यात्रा पर पथराव किए जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में दो समुदायों के बीच भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर इलाके में भारी फोर्स तैनात करते हुए हालातो पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं।  गुजरात के खेड़ा जनपद में भी हरियाणा के नूंह में अंजाम दी गई हिंसा जैसी साजिश रची गई है। खेड़ा जनपद के ठासरा कस्बे के शिव मंदिर से निकाली जा रही शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। शनिवार को खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शिव मंदिर के भीतर से भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें तकरीबन 700-800 लोग शामिल थे। 
आकर्षक झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही भगवान शिव की यह शोभा यात्रा जब तीन बत्ती इलाके में पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभा यात्रा पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शोभा यात्रा पर पथराव होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव की चपेट में आकर शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाए गए तीन पुलिस कर्मियों के अलावा कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने तुरंत हालातो पर काबू पा लिया है। शोभा यात्रा पर किए गए पथराव की वजह से अब इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। 
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा जिले के अन्य स्थानों से अतिरिक्त पुलिस बल कस्बे में मंगाया गया है और उसे शहर में तैनात कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पथराव की चपेट में आकर एक सब इंस्पेक्टर दो कांस्टेबल तथा कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-334, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, सितंबर 17, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

'अभियंता दिवस' पर अभियंताओं को बधाई दी

'अभियंता दिवस' पर अभियंताओं को बधाई दी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) पर अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका नवोन्वेषी मस्तिष्क और अथक समर्पण देश की प्रगति की रीढ़ है।
अभियंता दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान एम विश्वेश्वरैया की जयंती के मौके पर मनाया जाता है, जिन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए जाना जाता है। 
विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 में हुआ था, उन्हें 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "इंजीनियर दिवस पर सभी मेहनती इंजीनियरों को बधाई! उनका नवोन्मेषी मस्तिष्क और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति की रीढ़ रहा है। अवसंरचनात्मक चमत्कारों से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू को छूता है।

अभिनेत्री मलाइका की व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें वायरल

अभिनेत्री मलाइका की व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें वायरल   

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका ने बोल्ड अवतार से फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब मलाइका अरोड़ा की व्हाइट ड्रेस में हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें देख फैंस हैरान हो गए। 
मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चलाती दिखीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो व्हाइट ड्रेस को काफी स्टाइलिश तरीके से पहना है। साथ ही कैमरे के सामने अपने लुक्स से फैंस को मदहोश करती नजर आईं।
लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने न्यूड मेकअप किया है और बालों का हाई बन बनाया हुआ है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपनी पतली कमर और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों में मलाइका की खूबसूरती देखकर फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। मलाइका के फैंस के हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...