शनिवार, 16 सितंबर 2023

'शिव' की शोभा यात्रा पर तत्वों ने पथराव किया

'शिव' की शोभा यात्रा पर तत्वों ने पथराव किया 

इकबाल अंसारी 
गांधीनगर। भाद्रपद माह के अंतर्गत शिव मंदिर से निकाली जा रही भगवान शिव की शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। 
शोभा यात्रा पर पथराव किए जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में दो समुदायों के बीच भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर इलाके में भारी फोर्स तैनात करते हुए हालातो पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं।  गुजरात के खेड़ा जनपद में भी हरियाणा के नूंह में अंजाम दी गई हिंसा जैसी साजिश रची गई है। खेड़ा जनपद के ठासरा कस्बे के शिव मंदिर से निकाली जा रही शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। शनिवार को खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शिव मंदिर के भीतर से भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें तकरीबन 700-800 लोग शामिल थे। 
आकर्षक झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही भगवान शिव की यह शोभा यात्रा जब तीन बत्ती इलाके में पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभा यात्रा पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शोभा यात्रा पर पथराव होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव की चपेट में आकर शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाए गए तीन पुलिस कर्मियों के अलावा कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने तुरंत हालातो पर काबू पा लिया है। शोभा यात्रा पर किए गए पथराव की वजह से अब इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। 
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा जिले के अन्य स्थानों से अतिरिक्त पुलिस बल कस्बे में मंगाया गया है और उसे शहर में तैनात कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पथराव की चपेट में आकर एक सब इंस्पेक्टर दो कांस्टेबल तथा कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...