मंगलवार, 5 सितंबर 2023

52 लाख फोन, 66 हजार व्हाट्सएप सिम बंद

52 लाख फोन, 66 हजार व्हाट्सएप सिम बंद 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। कुछ ही समय पहले सरकार ने मोबाइल फोन के लिए सिम वेरिफिकेशन के नए नियम बनाए थे। सरकार ने एक साथ सिम जारी करने का प्रावधान ही खत्म कर दिया था। इसके तहत जो भी डीलर सिम जारी करते हैं उन्हें हर सिम कार्ड का वेरिफिकेशन करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जात है तो डीलर पर कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि पिछले कुछ समय में सिम कार्ड फ्रॉड को लेकर कई मामले सामने आए हैं। इससे कई यूजर्स को अपने जीवनभर की कमाई से हाथ धोना पड़ा था। अब सरकार ने यह फैसला दे दिया है।
52 लाख कनेक्शन हुए बंद
बताया जा रहा है कि अभी तक 52 लाख फोन कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार ने 66 हजार व्हाट्सऐप अकाउंट्स को बंद कर दिया है। ये सभी अकाउंट धोखाधड़ी जैसे मामलों में लिप्त थे। इसके साथ ही 67 हजार सिम कार्ड डीलर्स को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इनमें से कई के खिलाफ 300 से ज्यादा FIR की गई है जिसके चलते 52 लाख फोन नंबर्स को बंद कर दिया गया है। सिर्फ कनेक्शन ही बंद नहीं किए गए हैं बल्कि स्कैमर्स के करीब 8 लाख बैंक वॉलेट्स को बंद कर दिया गया है।
कब से लागू होगा नया नियम
बता दें कि सरकार द्वारा जारी किया गाय है नया नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। ऐसे में 30 सितंबर से पहले जितने भी प्वाइंट ऑफ सेल हैं उन्हें रजिस्टर कराना होगा। इसके अलावा अगर कोई डीलर रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है और सिम कार्ड बेचता है तो उसे 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी जरूरी
जो भी डीलर सिम बेचते हैं उन्हें कुछ बातों का खअयाल रखना होगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बेहद जरूरी होगी। साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन भी करनी होगी। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन भी बेहद जरूरी होगी। व्यापारियों के वेरिफिकेशन की पूरी जिम्मेदारी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की ही होगी। अगर यह नियम तोड़ा जाता है तो इसके लिए सरकार ने 10 लाख रुपये का जुर्माना तय किया है।
व्यापारियों के पास 12 महीने का समय
जो व्यापारी सिम कार्ड बेचते हैं उन्हें वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए 12 महीने का समय दिया जाता है। इससे सरकार को स्कैमर्स को पहचानने में मदद मिलेगी। जब सरकार इन्हें पहचान लेगी तो इन्हें सीधा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

नौकरी का झांसा दे नाबालिक से गैंगरेप किया

नौकरी का झांसा दे नाबालिक से गैंगरेप किया

आसिफ अली 
इंदौर। इंदौर शहर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, जिसमें सोमवार को आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर छात्रा को कार में बैठाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती को निपानिया रिंग रोड़ पर झाड़ियों में फेका और भाग निकले। वहां से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता ने छात्रा को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उसे थाने लेकर पहुंचे।
कार्यकर्ता राजेश गौर ने बताया कि मैं बैठक के लिए निपानिया जा रहा था। तभी रिंग रोड़ पर छात्रा लेटी हुई थी। वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद उसके ऊपर पानी डालकर उठाया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ। फेजान खान, जितेंद्र, राहुल अपने साथ नौकरी का झांसा देकर कार में लेकर आए और दुष्कर्म कर यहां पटक गए। छात्रा रूस्तम के बगीचे की रहने वाली है और आरोपी छोटी खजरानी के रहने वाले हैं।
फिलहाल पुलिस छात्रा को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

6 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत रखना शुभ होगा

6 सितंबर को जन्माष्टमी व्रत रखना शुभ होगा 

सरस्वती उपाध्याय 
हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन इस साल रक्षाबंधन की तरह जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी लोगों में बड़ा असमंजस का पेंच फस गया है। तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी का सही डेट।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अधिकमास या मल मास का है। यहीं वजह है कि इस साल आने वाले अधिकतर त्योहार दो दिन मनाए जाएंगे। सावन दो महीने तक चला, रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया गया और आने वाले भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जनमाष्टमी का त्योहार भी 6 और 7 सितंबर, दो दिन मनाया जाएगा। मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03.37 बजे आरंभ होगी और 7 सितंबर शाम 04.14 बजे इसका समापन होगा। गृहस्थ जीवन वालों के लिए 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी व्रत रखना शुभ माना जाएगा। वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले लोग कान्हा का जन्मोत्सव 7 सितंबर 2023 को मनाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर को सुबह 09.20 बजे से 7 सितंबर को सुबह 10.25 बजे तक रहेगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- जन्माष्टमी पर पूरे दिन रहेगा।
रवि योग- 6 सितंबर को सुबह 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक।
बुधादित्य योग- जन्माष्टमी पर पूरे दिन रहेगा।
रोहिणी नक्षत्र- 6 सितंबर को सुबह 09 बजकर 20 मिनट से 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक।

रोहित की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित

रोहित की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।
ये है विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-323, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बुधवार, सितंबर 6, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 4 सितंबर 2023

मेरठ: आज थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हुईं

मेरठ: आज थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हुईं 

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। मेरठ जनपद में आज रात 12 बजे से अब थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हो गई। नया थाना लोहियानगर रात 12 बजे से पोर्टल पर आ गया। फिलहाल, इस थाने को सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के पीछे अस्थाई रूप से बनाया गया है, स्थाई थाना बजौट में बन रहा है। एसएसपी ने सोमवार को थाने में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। रात से काम शुरू हो गया। थाने में कार्य किया जा रहा है।

लोहियानगर थाने में मौहल्ला मोबीननगर, पहलवान नगर, नूरगार्डन, रोशनी कॉलोनी, मलिक नगर, बिस्मिल्लाह कालोनी, जामिया रेजीडेन्सी, अल्बीनगर, सैफनगर, ताज गार्डन, फातिमा गार्डन, न्यू इस्लामनगर, अलीबाग कालोनी शामिल हुई।

इसके अतिरिक्त जाकिर कालोनी, जाकिर कालोनी कच्ची, जाकिर कालोनी चौकी, मौ० आशियाना कालोनी, मौ० उमर नगर, अहमद नगर, रशीद अहमद इकबालनगर, चमड़ापैठ (सभी गली), हुमांयूनगर, सम्पूर्ण पुलिस चौकी बिजली बम्बा क्षेत्र, चौकी बिजली बम्बा क्षेत्र से ग्राम घोसीपुर चन्दौड़ी, हाजीपुर, काजीपुर जाहिदपुर 44वीं पीएसी, पीटीएस, रसूलनगर, जमुनानगर भी इसी थाने के अंतर्गत आए।

चौकी एल ब्लॉक क्षेत्र से मौहल्ले नाले से पश्चिम दिशा की ओर सेल टेक्स कॉलोनी, एल ब्लॉक, भूतनाथ चौराहा, सपना कालोनी और चौकी बिजलीबम्बा के क्षेत्र से ग्राम अल्लीपुर, नरहेडा, सलेमपुर थाना खरखौदा के क्षेत्र से ग्राम पीपलीखेडा, फफूडा, थाना परतापुर के क्षेत्र से ग्राम जैनपुर, बिजोट, जुर्रानपुर, चांदसारा, मौहम्मदपुरगुमी ततीना इस थानाक्षेत्र में शामिल हैं।

3 बच्चों को छोड़कर, 5वें प्रेमी के साथ भागी महिला

3 बच्चों को छोड़कर, 5वें प्रेमी के साथ भागी महिला     

संदीप मिश्र 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने 3 बच्चों को लेकर इस समय थानों के चक्कर काट रहा है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस शख्स की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान है, क्योंकि युवक की पत्नी अपने पांचवे प्रेमी के साथ भाग गई है। पति का कहना है कि पत्नी लोगों को झांसा देकर शादी करती है, फिर कुछ दिन साथ रहने के बाद फरार हो जाती है।

दरअसल, यह पूरा मामला अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्राभानी गांव का है, जहां का रहने वाला अनिल राजभर चंडीगढ़ में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई, जिसके बाद दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली और मामला आगे बढ़ा। पीड़ित पति के मुताबिक, रीना उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

अनिल राजभर शादी करने के बाद पत्नी रीना को लेकर अपने गांव आ गया। लगभग 9 साल साथ रहने के दौरान उसके 3 बच्चे भी हुए। पीड़ित पति के मुताबिक, जिंदगी सही चल रही थी और परिवार में सब सही था। मगर अब जो उसके साथ होने वाला था, शायद ही अनिल ने कभी सपने में वो सोचा होगा. अब पीड़ित पति अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी रीना लोगों को झांसा देकर शादी करती है और फिर कुछ साल रहने के बाद वह फरार हो जाती है। पति के मुताबिक, उसके चक्कर में आकर ना जाने कितने युवकों की जिंदगी बर्बाद हो गई है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...