सोमवार, 4 सितंबर 2023

3 बच्चों को छोड़कर, 5वें प्रेमी के साथ भागी महिला

3 बच्चों को छोड़कर, 5वें प्रेमी के साथ भागी महिला     

संदीप मिश्र 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने 3 बच्चों को लेकर इस समय थानों के चक्कर काट रहा है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस शख्स की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान है, क्योंकि युवक की पत्नी अपने पांचवे प्रेमी के साथ भाग गई है। पति का कहना है कि पत्नी लोगों को झांसा देकर शादी करती है, फिर कुछ दिन साथ रहने के बाद फरार हो जाती है।

दरअसल, यह पूरा मामला अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्राभानी गांव का है, जहां का रहने वाला अनिल राजभर चंडीगढ़ में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई, जिसके बाद दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली और मामला आगे बढ़ा। पीड़ित पति के मुताबिक, रीना उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

अनिल राजभर शादी करने के बाद पत्नी रीना को लेकर अपने गांव आ गया। लगभग 9 साल साथ रहने के दौरान उसके 3 बच्चे भी हुए। पीड़ित पति के मुताबिक, जिंदगी सही चल रही थी और परिवार में सब सही था। मगर अब जो उसके साथ होने वाला था, शायद ही अनिल ने कभी सपने में वो सोचा होगा. अब पीड़ित पति अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी रीना लोगों को झांसा देकर शादी करती है और फिर कुछ साल रहने के बाद वह फरार हो जाती है। पति के मुताबिक, उसके चक्कर में आकर ना जाने कितने युवकों की जिंदगी बर्बाद हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...