रविवार, 20 अगस्त 2023

काफिला क्यों लुटा ? जवाब दे कांग्रेस: गृहमंत्री

काफिला क्यों लुटा ? जवाब दे कांग्रेस: गृहमंत्री   

ओमप्रकाश चौबे   
भोपाल। अमित शाह ने भोपाल में शिवराज सरकार के 20 साल (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। यह 32 पेज की किताब है। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती कहते हुए स्पीच की शुरुआत की। कहा हमने एक बीमारू राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में पहुंचाने का प्रयास किया।
कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आपके 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपने मध्यप्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए। आंकड़े लेकर 9 करोड़ जनता के सामने आइए। 2004 से 14 में जब सोनिया-मनमोहन सरकार थी, मध्यप्रदेश को 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए सिर्फ 10 साल में दिए। मोदी सरकार ने 9 साल में 8 लाख 30 हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश को देने का काम किया।
अमित शाह ने कहा कि बंटाधार और कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं करिए। मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लुटा? इसका जवाब दीजिए। यह कांग्रेस के समय में लुटा है। विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि यह पार्टी का काम है, पार्टी को काम करने दीजिए।
शाह ने गरीब कल्याण महा अभियान की भी शुरुआत की। 41 दिन में ये अमित शाह का एमपी में चौथा दौरा है। भोपाल से शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगे। यहां से एमपी के मन में मोदी नाम से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें चुनाव से पहले प्रदेश में 40 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य देंगे। नए मतदाता और लाड़ली बहना पर फोकस होगा।

इस्लामिक माह सफर की पहली, मन्नती अलम जुलूस

इस्लामिक माह सफर की पहली, मन्नती अलम जुलूस

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। बख्शी बाज़ार के रौशनबाग़ इमामबारगाह क़मर ज़ैदी से इस्लामिक माह सफर की पहली को मन्नती अलम हज़रत अब्बास का जुलूस अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ निकाला गया। मंज़रुल हिन्दी ने सोज़ख्वानी तो ज़ाकिरे अहलेबैत रज़ा अब्बास ज़ैदी ने मजलिस को खिताब करते हुए करबला के बहत्तर शहीदों का ग़मगीन तज़केरा किया। अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी के नौहाख्वान फ़ैज़ जाफरी , डॉ अबरार ,ज़फ़र क़ासिम ,सादिक़ हुसैन , हुसैन मेंहदी 'मोनू' ,गौहर आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला नजीब इलाहाबादी के निज़ामत (संचालन)में निकाले गए जुलूस में अन्जुमन शब्बीरिया रानीमंडी के नौहाख्वान फ़ैज़ मोहम्मद ,इमरान सब्ज़वारी ,समी नक़वी ,अली ,क़ासिम हाशिम ,हैदर आदि ने इमामबारगाह में नौहा पढ़ते हुए जनाबे फत्मा ज़हरा को उनके लाल हुसैन ए मज़लूम व अन्य इक्हत्तर शहीदों का पुरसा पेश किया। मन्नती अलम की ज़ियारत को लोगों का हुजूम उमड़ा।जुलूस अपने परम्परागत मार्गो से होकर पुनः क़मर टीवी के अज़ाखाने पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। 
जुलूस में क़मर ज़ैदी ,ज़ीशान ,रिज़वान ,आलिम रिज़वी ,वक़ार हुसैन , सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,माहे आलम , शजीह अब्बास , ज़ामिन हसन ,सलमान मुस्तफा ,सामिन अब्बास ,अरशद नक़वी ,ज़फ़र अब्बास ,ज़ीशान खान ,आसिफ अब्बास 'अमन' आदि शामिल रहे।वहीं करैली में महमूद अब्बास के आवास पर सालाना मजलिस हुई जिसे शायर व ज़ाकिर ए अहलेबैत अनीस जायसी ने खिताब किया। अन्जुमन नक़विया दरियाबाद के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी , मौलाना आमिरुर रिज़वी ,वक़ार हुसैन, वक़ार रिज़वी ,जावेद रिज़वी ,नासिर अब्बास , मक़सूद अब्बास ,महमूद अब्बास, ज़फरुल हसन , मक़सूद रिज़वी ,ज़ुलक़रनैन आब्दी ,रिज़वान अख्तर ,हैदर अब्बास ,आदि शामिल रहे।

जनता दर्शन में सुनीं 190 लोगों की समस्याएं: यूपी

जनता दर्शन में सुनीं 190 लोगों की समस्याएं: यूपी 

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए  अधिकारियों को निर्देश दिया है। रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम जन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 190 फरियादियों की उपस्थिति रही, मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। 
प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-307, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, अगस्त 21, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 19 अगस्त 2023

महिलाओं व लड़कियों ने 'तीज' का त्यौहार मनाया

महिलाओं व लड़कियों ने 'तीज' का त्यौहार मनाया 

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओ ने बनाया तीज का त्योहार 

भानु प्रताप उपाध्याय     
बागपत। शनिवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन आयोजित सभी महिलाओं ओर लड़कियों ने मिलकर बहुत ही धूमधाम के साथ तीज का त्योहार मनाया। सभी ने झूला झूला ओर तरह-तरह के खेल खिलाएं। जिसमे अध्य्क्ष वन्दना गुप्ता ने बताया कि तीज का त्योहार लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष त्योहार है। इस पर्व पर महिलाये झूला झूलती है। सभी एक साथ मिलकर ये त्योहार बनाती है। बबीता खोखर और तनु राणा को तेज क्वीन बनाया गया, जिसमें उनको गिफ्ट देकर भी सम्मानित किया गया।
सभी महिलाओं के लिए गिफ्ट का प्रबंध भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को मिलकर तीज के त्यौहार की बधाई थी। इस मौके पर वन्दना गुप्ता, बिबिता खोकर, तनु राणा, ममता अरोरा, स्वर्णा जैन, गुडिया, रूपा ,सीमा, सुमन, मोनिका आदि उपस्तिथत रहे।

परमहंस की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि: सीएम

परमहंस की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि: सीएम 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। 
रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर झटका दिया

पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर झटका दिया   

अमित शर्मा   
अमृतसर। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की जमानत याचिका को अमृतसर में अतिरिक्त सेशन जज ने खारिज कर दिया है। सोनी बीते कुछ समय से न्यायिक हिरासत में है। आय ये अधिक संपत्ति मामले में तकरीबन 8 महीनों की जांच के बाद उन्हें विजिलेंस ने उन्हें 9 जुलाई को घर से गिरफ्तार किया था। सोनी गिरफ्तार होने के बाद से ही बीमार चल रहे हैं। सेहत ठीक न होने का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी। शनिवार को कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। जिसके बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया। 
बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई को 8 महीने की लंबी जांच के उपरांत ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ आय से अधिक मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें पिछले 7 साल की अवधि के बीच उन्होंने 12,48,42,692 रुपए खर्च किए थे। विजिलेंस जांच के दौरान उनकी आमदनी 4,52,18,771 दर्ज की गई थी, इसमें 7,96,23,921 रुपए उनकी उनकी आमदन से अधिक खर्च किए गए थे।
9 जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो ने ओम प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन अदालत ने उनका 2 दिन का रिमांड दिया था। इसी दौरान ओ.पी सोनी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। वर्तमान समय तक भी सोनी ज्युडिशियल हिरासत में है और अपना इलाज करवा रहे हैं। अदालत में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के रास्ते पेश होने की सुविधा मिलती रही।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...