रविवार, 20 अगस्त 2023

काफिला क्यों लुटा ? जवाब दे कांग्रेस: गृहमंत्री

काफिला क्यों लुटा ? जवाब दे कांग्रेस: गृहमंत्री   

ओमप्रकाश चौबे   
भोपाल। अमित शाह ने भोपाल में शिवराज सरकार के 20 साल (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। यह 32 पेज की किताब है। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती कहते हुए स्पीच की शुरुआत की। कहा हमने एक बीमारू राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में पहुंचाने का प्रयास किया।
कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आपके 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपने मध्यप्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए। आंकड़े लेकर 9 करोड़ जनता के सामने आइए। 2004 से 14 में जब सोनिया-मनमोहन सरकार थी, मध्यप्रदेश को 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए सिर्फ 10 साल में दिए। मोदी सरकार ने 9 साल में 8 लाख 30 हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश को देने का काम किया।
अमित शाह ने कहा कि बंटाधार और कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं करिए। मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लुटा? इसका जवाब दीजिए। यह कांग्रेस के समय में लुटा है। विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि यह पार्टी का काम है, पार्टी को काम करने दीजिए।
शाह ने गरीब कल्याण महा अभियान की भी शुरुआत की। 41 दिन में ये अमित शाह का एमपी में चौथा दौरा है। भोपाल से शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगे। यहां से एमपी के मन में मोदी नाम से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें चुनाव से पहले प्रदेश में 40 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य देंगे। नए मतदाता और लाड़ली बहना पर फोकस होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...