रविवार, 6 अगस्त 2023

मणिपुर हिंसा: 15 घरों को फूंका, 5 लोगों की मौत

मणिपुर हिंसा: 15 घरों को फूंका, 5 लोगों की मौत    

सुनील श्रीवास्तव    
इंफाल। मणिपुर में अब जबकि हर 75 नागरिक पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात है, हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। शनिवार को भड़की ताजा हिंसा में भीड़ ने 15 मकानों को फूंक दिया और 5 लोगों की हत्या कर दी। रविवार तड़के 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। व्यक्ति को घायल अवस्था में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। फिलहाल  उसकी हालत से खतरे से बाहर है।
आम हड़ताल के बीच हिंसा की घटनाएं
27 विधानसभा क्षेत्रों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को 24 घंटे की आम हड़ताल बुलाई थी। हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद इम्फाल घाटी में सामान्य जनजीवन एक बार फिर पटरी से उतर गया। शनिवार शाम को लैंगोल खेल गांव में हुई है। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवान पहुंचे और भीड़ पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। पूर्वी इम्फाल जिले के चेकोन इलाके में भी हिंसा की खबर मिली है। वहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगा दी गई। आसपास के तीन घरों में भी आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बिष्णुपुर में मैतेई समुदाय के 3 लोगों की हत्या
शुक्रवार की रात बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में उपद्रवियों ने कुकी समुदाय के कई घरों में आग भी लगा दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की। बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है।
हथियार लूटकर ले गई थी भीड़
गुरुवार शाम को भी बिष्णुपुर में कई जगहों पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए थे। अनियंत्रित भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुईं। सुरक्षा बलों ने सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया था। भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला किया था और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए थे। मणिपुर पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मणिपुर राइफल्स की दूसरी और 7 टीयू बटालियन से हथियार और गोला-बारूद छीनने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

पुलिस पर पथराव कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया

पुलिस पर पथराव कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया    

संदीप मिश्र     
लखनऊ। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर रिश्तेदारों और करीबियों ने पथराव कर दिया। इससे लोगों पुलिस की कस्टडी से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिए। पथराव में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इकबाल नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर हुक्की पर दो अगस्त को मारपीट और बलवा करने की धारा में ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार देर रात उसके एक धार्मिक जलसे में शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते केस के विवेचक दरोगा अशोक कुमार सिंह, सिपाही अनिल पाल के साथ उसको पकड़ने गए थे।
भीड़ का फायदा उठाकर हिस्ट्रीशीटर फरार
जहां हुक्की के मजलिस खत्म होने के बाद निकलते ही दोनों ने पकड़ लिया। हुक्की के शोर मचाते ही दर्जन भर लोग एकत्र हो गए हंगामा करने लगे। दरोगा अशोक और सिपाही अनिल कुछ समझते भीड़ ने पथराव कर दिया। पीठ और सिर पर पत्थर लगने से दोनों घायल हो गए। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर हुक्की भाग निकला।
पांच लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
दूसरी तरफ दरोगा और सिपाही ने थाने पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर विकास राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घायल दरोगा और सिपाही का प्राथमिक उपचार कराया गया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-295, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, अगस्त 7, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त: 07:07।

5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम- 37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 5 अगस्त 2023

नूंह में दो दर्जन स्थानों पर चला बुलडोजर

नूंह में दो दर्जन स्थानों पर चला बुलडोजर  

राजेश ओबरॉय 
चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन की अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई आज तीसरे दिन भी जारी रही। बता दें आज सुबह लगभग दो दर्जन मेडिकल स्टोर और अन्य दुकानों को ढहाया गया। प्रशासन ने गुरुवार शाम को हिंसा प्रभावित नूंह से करीब 20 किमी दूर तावड़ू में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहने वाले अप्रवासियों की झोपड़ियों को तोड़ दिया था।  
वहीं नूंह में नलहड़ के शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस तैनाती के बीच अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित लगभग दो दर्जन दुकानों, जिनमें ज्यादातर फार्मेसी थीं, को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। बता दें ये दुकानें वहां सालों से हैं। बता दें कि शुक्रवार को भी दिन भर अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रही थी। वहीं, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं थीं। अलग-अलग इलाकों में अब तक 50 से 60 निर्माण तोड़े जा चुके हैं। वहीं गिरफ्तारी के डर से कई लोग भाग गए हैं। 
सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन ने उन सभी अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है, जिन्हें पिछले कई सालों से नहीं हटाया जा सका था। स्थानीय विधायक और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने इस तरह की कार्रवाई पर विरोध जताया है।

'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया

'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने 22 दिन के सफर के बाद आज शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। 14 जुलाई को ये पृथ्वी से लॉन्च हुआ था। यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके इसके लिए यान की स्पीड कम की गई। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए। इसरो ने X पोस्ट में इसकी जानकारी दी। 
इसरो ने X पोस्ट में लिखा, 'MOX, ISTRAC, दिस इज चंद्रयान-3। मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। अब 6 अगस्त 2023 को रात करीब 11 बजे चंद्रयान की ऑर्बिट को कम किया जाएगा।' लैंडिंग से पहले चंद्रयान अब 4 बार अपनी ऑर्बिट बदलेगा। 1 अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा गया था। इसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 km और सबसे ज्यादा दूरी 1 लाख 27 हजार 603 किलोमीटर थी। ये 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। ट्रांसलूनर इंजेक्शन के लिए बेंगलुरु में मौजूद इसरो के हेडक्वार्टर से वैज्ञानिकों ने चंद्रयान का इंजन कुछ देर के लिए चालू किया था। इंजन फायरिंग तब की गई जब चंद्रयान पृथ्वी से 236 km की दूरी पर था। इसरो ने कहा- चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है। 
चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा। इस मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।  चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की बाहरी कक्षा पकड़ ली है। अब चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों तरफ 166 km x 18054 किलोमीटर की अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा। इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ने के लिए करीब 20 से 25 मिनट तक थ्रस्टर्स ऑन रखा। इसी के साथ चंद्रयान चंद्रमा की ग्रैविटी में फंस गया। अब वह उसके चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा। इसे लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन या इंसर्शन भी कहते हैं। चंद्रमा के चारों तरफ पांच ऑर्बिट बदले जाएंगे। आज के बाद 6 अगस्त की रात 11 बजे के आसपास चंद्रयान की ऑर्बिट को 10 से 12 हजार किलोमीटर वाली ऑर्बिट में डाला जाएगा।
9 अगस्त की दोपहर पौने दो बजे करीब इसके ऑर्बिट को बदलकर 4 से 5 हजार किलोमीटर की ऑर्बिट में डाला जाएगा।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हंगामा

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हंगामा    

संदीप मिश्र 

मोरना/ककरौली। गांव टंढेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। विवाहिता के पति, ससुर, सास व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रवि ने थाना ककरौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन मीनू की शादी सात जुलाई 2022 को गांव टंढेड़ा निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही ससुराल वाले दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। शुक्रवार की रात्रि दो बजे ससुराल पक्ष से फोन पर मीनू की मौत की सूचना दी गई। परिजन टंढेड़ा पहुंचे तो उन्हें बेटी मृत हालत में मिली।

मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति प्रदीप, ससुर वेद सिंह, सास धर्म कौर व जेठानी सुधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कसाना ने कहा कि आरोपी घर से फरार है। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी के मुताबिक प्रदीप डाक विभाग में बाबू है, जो फिलहाल सहारनपुर में ट्रेनिंग पर गया हुआ था। घर पर मीनू के अलावा उसके सास-ससुर ही थे। मीनू करीब नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार की रात मीनू की तबियत अचानक बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

25 बार संबंध बनाए, 600 साल कैद की सजा

25 बार संबंध बनाए, 600 साल कैद की सजा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली 74 साल की शिक्षिका ने अपने ही 14 साल के स्टूडेंट को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। महिला ने एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार उसके साथ यौन संबंध बनायें। मामला अदालत में पहुंचने पर कोर्ट ने महिला शिक्षिका को अब 600 साल कैद की सजा सुनाई है। दरअसल अमेरिका के विस्कोसिन प्रांत के तोमाह स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली 67 साल की महिला शिक्षिका ने अपने ही 14 साल के स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसा लिया। वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2017 के दौरान महिला शिक्षिका एनी एनी नेल्सन कोच 14 साल के स्टूडेंट को स्कूल के बेसमेंट में ले जाती और वहां ले जाकर उसे प्रताड़ित करते हुए उसके साथ यौन संबंध बनाती।

आरोप है कि महिला शिक्षिका ने इस दौरान एक दो बार नहीं बल्कि पूरे 25 बार स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिस समय महिला शिक्षिका ने 14 साल के स्टूडेंट का यौन शोषण किया था उस समय महिला की उम्र 67 साल की थी। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए मामले को अदालत के पास भेजा। कोर्ट ने 3 दिन तक चली सुनवाई के दौरान 5 घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और अपना फैसला सुना दिया।

अदालत ने 74 साल की महिला शिक्षिका को छात्र के यौन शोषण का दोषी पाते हुए अपनी टिप्पणी में कहा है कि इस घटना का पीड़ित भी काफी बहादुर युवा है। उसने पूरा सच बताया और अदालत ने उसकी बात पर गौर भी किया। अदालत ने अब 14 साल के छात्र का यौन शोषण करने वाली 74 साल की इस महिला शिक्षिका को 600 साल कैद की सजा सुनाई है। असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सराहा एस्काइलस ने कहा है कि अदालत ने मुकदमे के दौरान सच को तलाशने की हर संभव कोशिश की है और उसने अपना सही फैसला सुनाया है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...