रविवार, 6 अगस्त 2023

मणिपुर हिंसा: 15 घरों को फूंका, 5 लोगों की मौत

मणिपुर हिंसा: 15 घरों को फूंका, 5 लोगों की मौत    

सुनील श्रीवास्तव    
इंफाल। मणिपुर में अब जबकि हर 75 नागरिक पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात है, हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। शनिवार को भड़की ताजा हिंसा में भीड़ ने 15 मकानों को फूंक दिया और 5 लोगों की हत्या कर दी। रविवार तड़के 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। व्यक्ति को घायल अवस्था में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। फिलहाल  उसकी हालत से खतरे से बाहर है।
आम हड़ताल के बीच हिंसा की घटनाएं
27 विधानसभा क्षेत्रों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को 24 घंटे की आम हड़ताल बुलाई थी। हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद इम्फाल घाटी में सामान्य जनजीवन एक बार फिर पटरी से उतर गया। शनिवार शाम को लैंगोल खेल गांव में हुई है। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवान पहुंचे और भीड़ पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। पूर्वी इम्फाल जिले के चेकोन इलाके में भी हिंसा की खबर मिली है। वहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगा दी गई। आसपास के तीन घरों में भी आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बिष्णुपुर में मैतेई समुदाय के 3 लोगों की हत्या
शुक्रवार की रात बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में उपद्रवियों ने कुकी समुदाय के कई घरों में आग भी लगा दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की। बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है।
हथियार लूटकर ले गई थी भीड़
गुरुवार शाम को भी बिष्णुपुर में कई जगहों पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए थे। अनियंत्रित भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुईं। सुरक्षा बलों ने सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया था। भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला किया था और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए थे। मणिपुर पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मणिपुर राइफल्स की दूसरी और 7 टीयू बटालियन से हथियार और गोला-बारूद छीनने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...