गुरुवार, 13 जुलाई 2023

गैलैक्सी प्लाजा में आग, बिल्डिंग से कूदे लोग

गैलैक्सी प्लाजा में आग, बिल्डिंग से कूदे लोग

विजय भाटी 

गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आग से बचने के लिए बिल्डिंग से लोग कूद गए। इस आग का मेन कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गैलेक्सी प्लाजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित  गौर सिटी 1 के एवेन्यू 1 में स्थित है। ये आग इमारत की तीसरी मंजिल में लगी है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। 

इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटके हैं और कुछ पांचवीं मंजिल व तीसरी मंजिल से लोग कूद गए। 

वीडियो में थर्ड फ्लोर से शीशा तोड़कर एक लड़की दो युवक नीचे कूदते हुए नजर आए। कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। गनीमत ये रही कि कूदने वाले लोगों के लिए नीचे गद्दे बिछाए गए थे। फिलहाल मौके पर फायर टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

छोले कुल्च वालों ने भक्तों से आशीर्वाद लिया

छोले कुल्च वालों ने भक्तों से आशीर्वाद लिया 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के गुलधर गेट पर लग रहे शिव शक्ति कांवड़ सेवा संघ के शिविर में छोले कुल्चे बेचने वालों ने भोले के भक्त को आज छोले कुल्चे खिलाकर भोले बाबा के भक्तों से आशीर्वाद लिया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छह सो दर्जन कुल्चे खिलाकर इस पुण्य कार्य को पूरा किया। इस मौके पर नेतराम,सूरज पाल, अमरपाल, प्रदीप, मुकेश, सुबरन आदि सदस्यों उपस्थित रहे इनके इस काम पर शिव शक्ति कांवड़ सेवा संघ ने इनका सम्मान किया इस मौके पर सतेन्द्र चौधरी, टींकू, नरेन्द्र शर्मा, अशोक चौधरी, सुनील तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी ललित मोहन त्यागी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

कलयुगी पिता ने 12 वर्षीय बेटी से रेप किया 

कलयुगी पिता ने 12 वर्षीय बेटी से रेप किया 

दुष्यंत टीकम 

भिलाई। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दरिंदे नाबालिग व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही शर्मसार करने वाला एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद नाबालिग की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत की।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है। जहां हैवान पिता ने अपनी ही 12 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चेन स्नेचिंग के मामलें में 8 आरोपी गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग के मामलें में 8 आरोपी गिरफ्तार 

संदीप मिश्र 

बलरामपुर। इन दिनों चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।ताजा मामला जिले के रामानुजगंज से सामने आया है। यहां गांधी मैदान सब्जी बाजार में महिला से चेन स्नेचिंग की गई। मामले में पुलिस ने गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 दरअसल, ये पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना का है। 9 जुलाई की शाम गांधी मैदान के सब्जी मंडी में एक महिला सब्जी खरीद रही थी।उसने सोने का मंगलसूत्र पहन रखा था। बदमाशों ने उसका मंगलसूत्र चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना रामानुजगंज थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

 रामानुजगंज पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सरगुजा, जशपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के हाट-बाजार में भी पतासाजी किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी अंबिकापुर के चंदन ज्वेलरी शॉप में चोरी का सामान बेच दिया करते थे। ज्वेलरी शॉप के संचालक ने पुलिस को उन लोगों के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरोह के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 411 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. आरोपी बालकुमारी गिरी, ममता गिरी, अनिता गिरी, बाराती गिरी और मिनी गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भ्रष्टाचारी सचिव को निलंबित किया: सीडीओ

भ्रष्टाचारी सचिव को निलंबित किया: सीडीओ 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोरांव में बड़ी कार्रवाई की गई है। सीडीओ के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने भ्रष्टाचारी ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया है। 

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की तहत कार्रवाई जारी है। सीडीओ आईएएस गौरव कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया है। ग्राम पंचायत सचिव सुधीर जयशेखर पर गाज गिरी है। शासन के धन में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप था। बिना काम कराए खजाने से रुपए निकाल लिए गए थे। 

ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। जांच की आंच में ग्राम पंचायत सचिव फंस गया। कोरांव ब्लॉक के बढवारीकला गांव का मामला है।

पीजी परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की

पीजी परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की

नीतीश पठानिया   

शिमला। बीते दिनों भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ व भूस्खलन जैसी त्रासदियों से प्रदेशभर के सभी वर्गों के लोगों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों सहित अन्य कई इलाकों के छात्र-छात्राओं को भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस विषम स्थिति को मद्देनजर रखते हुए एनएसयूआई ने पीजी परीक्षाओं को स्थगित कर दस दिन बाद आयोजित करवाने की मांग प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन से की है। इस बारे में एनएसयूआई इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जे एस नेगी को ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि आज पूरा प्रदेश बाढ़ व भूस्खलन जैसी आपदा से जूझ रहा रहा है, जिससे प्रदेशभर में जान व माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है।

जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं अपने घरों में फंसे हुए है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीजी की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है जोकि 17 जुलाई से है। ऐसे में कई छात्र- छात्राओं को परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा।

गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा 14 से 17 जुलाई तक फिर से प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ऐसे में एनएसयूआई ने छात्रों के हितों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन से परीक्षा को स्थगित करने की मांग रखी है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एनएसयूआई राज्य उपाध्यक्ष वीनू मेहता, राज्य महासचिव प्रवीण मिन्हास, यासीन भट, अरविंद ठाकुर, पवन नेगी, अक्षिता भरोटा, रमेश कुमार, रणदीप ठाकुर, चंदन महाजन, ईशान शर्मा, सचिन, राकेश सिंगटा, यशवंत ठाकुर, गिरीश, गौरव नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कर्ज के दुष्चक्र में फंस कर सामूहिक आत्महत्या

कर्ज के दुष्चक्र में फंस कर सामूहिक आत्महत्या  

ओमप्रकाश चौबे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कर्ज के दुष्चक्र में फंसे एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है।

मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलते उसने लोन लिया था। इस लोन का भुगतान वह समय पर नहीं कर पाया, जिसके कारण उसपर कर्जा बढ़ता चला गया और उसने यह जानलेवा कदम उठा लिया। सभी शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय भूपेन्द्र विश्वकर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी 29 वर्षीय रितु विश्वकर्मा और रितुराज 8 साल की बच्ची और ऋषिराज 3 साल के बेटे के साथ शिव विहार कॉलोनी में रहता था। परिजन दोनों बच्चों को रिशु और किशु नाम से बुलाते थे। भूपेन्द्र प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ महीने पहले उसने ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लिया था। आर्थिक तंगी के कारण कर्ज की किश्तें समय पर न चुका पाने के कारण कर्ज बढ़ता चला गया, इसके बाद लोन वसूली करने वालों ने भूपेन्द्र परेशान करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि लोन देने वाली कंपनी के अधिकारियों ने दोबारा लोन लेने की पेशकश की थी। भूपेन्द्र विश्वकर्मा ने दोबारा कर्ज लिया और पुराना कर्ज चुका दिया। इसके बाद नए लोन की बढ़ी हुई किश्तें देने का दबाव बनाया गया। जुलाई की किश्त समय पर जमा नहीं करने पर सोशल मीडिया की डीपी में लगी फोटो निकालकर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल किया गया। भूपेन्द्र जहां नौकरी करता था, वहां उसके मालिक, रिश्तेदार और अन्य रिश्तेदार भी ब्यौरा भेजने लगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार तड़के 4 बजे अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी। इस फोटो का कैप्शन लिखा- यह मेरी आखिरी फोटो है। आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। इन फोटो और सुसाइड नोट को रिंकी ने सुबह 6 बजे देखा और परिजनों को सूचना दी। रिंकी, मंडीदीप स्थित एक धागा फैक्टरी में काम करती हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर दुःख जताया है। पीसीसी चीफ ने ट्वीट किया, 'भोपाल में एक दंपति द्वारा आत्महत्या और आत्महत्या से पहले अपने दो बच्चों को जहर देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज के दलदल में फंसा हुआ था। कर्ज का बोझ पूरे मध्यप्रदेश के लिए जानलेवा संकट बनता जा रहा है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।'

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...