गुरुवार, 13 जुलाई 2023

चेन स्नेचिंग के मामलें में 8 आरोपी गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग के मामलें में 8 आरोपी गिरफ्तार 

संदीप मिश्र 

बलरामपुर। इन दिनों चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।ताजा मामला जिले के रामानुजगंज से सामने आया है। यहां गांधी मैदान सब्जी बाजार में महिला से चेन स्नेचिंग की गई। मामले में पुलिस ने गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 दरअसल, ये पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना का है। 9 जुलाई की शाम गांधी मैदान के सब्जी मंडी में एक महिला सब्जी खरीद रही थी।उसने सोने का मंगलसूत्र पहन रखा था। बदमाशों ने उसका मंगलसूत्र चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना रामानुजगंज थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

 रामानुजगंज पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सरगुजा, जशपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के हाट-बाजार में भी पतासाजी किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी अंबिकापुर के चंदन ज्वेलरी शॉप में चोरी का सामान बेच दिया करते थे। ज्वेलरी शॉप के संचालक ने पुलिस को उन लोगों के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरोह के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 411 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. आरोपी बालकुमारी गिरी, ममता गिरी, अनिता गिरी, बाराती गिरी और मिनी गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...