बुधवार, 28 जून 2023

मन के भावों से उत्पन्न होता है संगीत: रजनी

मन के भावों से उत्पन्न होता है संगीत: रजनी

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में तनाव व अकेलापन दूर करने के लिए "गीतों की बहार" कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से  552 वां वेबिनार था।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि तनाव कम करने में संगीत सहायक है व अनेक बीमारियों का इलाज अब केवल दवाइयों से ही नहीं,बल्कि वैकल्पिक विधियों से भी किया जाने लगा है। संगीत द्वारा भी बहुत सी बीमारियों का निदान होता है।बहुत से शोधों के उपरांत चिकित्सा विज्ञान भी यह मानने लगा हैं कि प्रतिदिन 20 मिनट अपनी पसंद का संगीत सुनने से स्मरण शक्ति विकसित होती है और अनेक रोगों का ध्वनि तरंगों से उपचार भी सम्भव है।उच्च रक्तचाप में धीमी गति और निम्न रक्तचाप में तीव्र गति का गीत-संगीत लाभ देता है।वीणा वादन सुनना अति लाभदायक होता है। 

मुख्य अतिथि आर्य नेत्री रजनी गर्ग ने कहा कि परिषद ने किसी भी परिस्थिति में हार नही मानी है और सदैव अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया है।जहाँ नही होता कभी विश्राम आर्य युवक परिषद है उसका नाम के उदघोष को भी सार्थक किया है।

आर्य नेता नरेन्द्र आर्य सुमन ने कहा कि संगीत मन के भावों से उत्पन्न होता है।बिना शब्दों वाला धीमी गति का मधुर संगीत सुनना मन को शांति देता है।तनाव कम होता है और बढ़ी हुई हृदय गति में सुधार आता है।श्वास प्रक्रिया सामान्य होती है।बेचैनी में तुरंत आराम मिलता है।संगीत चाहें सुनें,गाएं या बजाएं,सभी रूपों में इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि नियमित संगीत सुनना शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर लाभ देता है।अच्छी नींद भी आती है।डर,कुंठा व क्रोध कम होता है व मन प्रसन्न रहता है।

आशु कवि डॉ. रीता जयहिन्द ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गायक रजनी चुग, पिंकी आर्या, नरेश खन्ना, सुदेश आर्या, अशोक गुगलानी, नताशा कुमार, रवींद्र गुप्ता, कमलेश चांदना,कमला हंस, कुसुम भण्डारी, रचना वर्मा, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, डॉ. सुदेश चुघ आदि ने ओजस्वी गीतों से समा बांध दिया।

24 घंटे के भीतर दूसरे छात्र ने की आत्महत्या   

24 घंटे के भीतर दूसरे छात्र ने की आत्महत्या   

नरेश राघानी   

कोटा। राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में दूसरे कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले छात्र ने सुसाइड किया। आदित्य के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा- मैं अपनी मर्जी से जीवन खत्म कर रहा हूं। मेरी मौत के पीछे किसी का हाथ नहीं है।

विज्ञान नगर थाने के एसआई देवेश भारद्वाज ने बताया- बुधवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे छात्र के सुसाइड की जानकारी मिली थी। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही कोटा आया था। नीट की कोचिंग कर रहा था। विज्ञान नगर में एक मकान में पीजी में रह रहा था। कमरा तीसरी मंजिल पर था। रोज दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक छात्र के साथ खाना खाने जाता था। मंगलवार रात को आठ बजे तक भी वह कमरे से बाहर नहीं आया। उसके दोस्त ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने फोन पिक नहीं किया।

निर्माणाधीन पुल से गिरा ट्रक, 12 लोगों की मौत

निर्माणाधीन पुल से गिरा ट्रक, 12 लोगों की मौत   

दुष्यंत टीकम  

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी (मिनी ट्रक) पलट गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा 30 से 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर दतिया कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संज्ञान लिया है। वह स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों को नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। मंगलवार रात को लोगों से भरी एक डीसीएम वहां से गुजर रही थी, इस वह अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई।

डीसीएम में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव के रहने वाले हैं और टीकमगढ़ के जतारा में लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।

शुरुआत में खबर आई कि डीसीएम पलटने से हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों का उपचार है।

तीन बच्चों सहित पांच के शव निकाले गए

हादसे का शिकार हुई डीसीएम में बच्चों और महिलाओं सहित 50-60 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें एक 18 साल का युवक, 65 साल की महिला, 3 बच्चे शामिल है। वहीं, 10-12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

राजस्थान: 250 चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

राजस्थान: 250 चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

नरेश राघानी   

जयपुर। महंगे पेट्रोल और डीजल के चलते अब राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का रूझान अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ बढ़ने लगा है। इसमें फोर व्हीलर और टू व्हीलर दोनों शामिल हैं। बढ़ते EV वाहनों के कारण अब ज्यादा चार्जिंग स्टेशन की जरूरत पड़ने लगी है और उसका समाधान परिवहन मंत्रालय ने निकाल लिया है। राजस्थान में अब जल्द ही 250 फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

राजस्थान में जुलाई 2021 में सिर्फ कुल 2 हजार 202 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए थे। जबकि उसी साल दिसंबर महीने में 3 हजार 866 वाहनों की खरीद हुई। जुलाई 2022 में इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री लगभग दोगुनी हो गई थी। राजस्थान में कुल 6 हजार 698 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए। अब 2023 में ये संख्या तीन गुणा पहुंच चुकी है। यानि सिर्फ तीन साल में EV वाहनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब चूंकि EV वाहनों की गिनती बढ़ रही है तो उसके अनुपात में चार्जिंग स्टेशनों की भी जरूरत पड़ने लग गई है।

रील कंपनी को दिया गया है ऑफर

कम चार्जिंग स्टेशन होने के कारण वाहनों की भीड़ लगेगी। वाहनों को चार्ज होने में वक्त भी लगता है। लिहाजा परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए रील नाम की कंपनी को ऑफर दिया है। इससे अनुबंध लगभग फाइनल है। अनुबंध में तय किया गया है कि रील पूरे प्रदेश में 250 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में ये स्टेशन लगाए जाएंगे। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि कौनसे जिले में कितने स्टेशन लगाए जाएंगे। लेकिन जल्द ही ये आंकड़ा भी सामने आ जाएगा।

कर्नाटक में देश में सबसे ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं

परिवहन आयुक्त केएल स्वामी ने एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी हर जिले में वाहनों की संख्या के हिसाब से चार्जिंग स्टेशन की रिपोर्ट तैयार करेगी। नए चार्जिंग स्टेशन महज 1 घंटे में 80 फीसदी तक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं। फिलहाल भारतभर में कर्नाटक में देश में सबसे अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं। उनकी संख्या 774 है। इसके बाद महाराष्ट्र में 660, दिल्ली में 539 और तमिलनाडु में 442 स्टेशन हैं।

चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में और भी इजाफा होगा

राजस्थान में भी अब EV के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। आने वाले समय में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में और भी इजाफा होगा। अब वो लोग भी EV खरीद सकते हैं जो इस पशोपेश में थे कि वाहन को चार्ज कहां करवाएंगे। अब जल्द ही सभी जिलों में चार्जिंग प्वांइट आसानी से मिल सकेंगे। ईवी वाहन चालकों को भी बड़ी बेसब्री से इनका इतंजार था। अब जल्द ही उनका यें इंतजार खत्म होने वाला है।

एंबुलेंस से आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर  शादी रचाई  

एंबुलेंस से आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर  शादी रचाई  

अविनाश श्रीवास्तव   

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत के बेलोपाती गांव निवासी पुजारी सुदर्शन मिश्र के पुत्र चंद्रेश मिश्र की शादी तय हो गयी है। इसी बीच चंद्रेश ने स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी, 22 जून को शादी से जुड़ी शॉपिंग के लिए चंद्रेश को जेल जाना पड़ा, वह दो बार कार चलाकर वापस आ गया, लेकिन तीसरी बार गांव से गढ़वा जाने के रास्ते में बोकेया गांव के पास कार एक पेड़ से टकरा गयी. हालांकि एयरबैग खुलने से जान बच गई, इस हादसे में चंद्रेश का कूल्हा फिसल गया और फ्रैक्चर हो गया।

डॉक्टर ने रॉड का सहारा दिया और कच्चे प्लास्टर से ऑपरेशन की सलाह दी। अगले दिन तिलकोत्सव था। रिश्तेदारों ने तिलक और शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बात कही, लेकिन चंद्रेश ने कहा कि सब कुछ समय पर होगा। 23 जून को बालक चार लोगों के सहारे पैर सीधा कर बैठा और तिलकोत्सव किया। इसी तरह 25 जून को एंबुलेंस बुलाई गई और दूल्हा बरात लेकर गया।

दूल्हे को पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पनेरीबांध गांव के मिथिलेश मिश्रा की बेटी प्रेरणा के साथ शाहपुर के एक होटल में एंबुलेंस से मंडप तक पहुंचाया गया। दर्द से बेहाल चंद्रेश ने प्रेरणा मांगी। सैकड़ों महिला-पुरुष इस अनोखी शादी के गवाह बने। दूल्हे की हिम्मत, जुनून और दुल्हन की प्रेरणा के प्रति प्यार देखकर हर कोई दंग रह गया।

गोवंश हत्या ना हो, पुलिस को सतर्क किया

गोवंश हत्या ना हो, पुलिस को सतर्क किया

इकबाल अंसारी   

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा है कि बकरीद के मौके पर सामूहिक गोवंश हत्या हो सकती है। इसलिए राज्य के सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सतर्क रहना चाहिए। नार्वेकर ने इस संबंध में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक कर सकते एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस से सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने और उन्हें सील करने को कहा है ताकि पड़ोसी राज्यों से मवेशियों को लाना-ले जाना बंद हो सके और ‘गोरक्षकों’ पर कोई हमला नहीं हो। नार्वेकर ने यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस से संवेदनशील स्थानों का दौरा करने और गश्त करने के लिए दल बनाने को कहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों की इस आशंका को लेकर अवर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की थी कि आगामी बकरीद के दौरान ‘सामूहिक गोवंश हत्या’ हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए एहतियाती कदम उठाये जाने चाहिए। नांदेड़ और अन्य स्थानों पर हुई हिंसा के संबंध में भी कदम उठाये जाने चाहिए।’

30 किलो चांदी से तैयार किया मंदिर का द्वार 

30 किलो चांदी से तैयार किया मंदिर का द्वार 

दुष्यंत टीकम  

भोपाल। मध्य प्रदेश की ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। सावन महीने की शुरुआत से पहले ही मंदिर में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं सावन में आने वाले भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए कई सारी तैयारियां मंदिर प्रशासन द्वारा की जा चुकी है। कई कावड़ यात्री ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन के लिए रवाना होते हैं तो कई भक्त नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए जाते हैं।

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है ऐसे में ओंकारेश्वर मंदिर में भक्त भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। मंदिर ट्रस्ट भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए और मंदिर को नया स्वरुप देने के लिए लगातार प्रयास में जुटा हुआ है। हाल ही में मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश के लिए चांदी का द्वार लगाया गया है। जिसके बाद अब भक्तों को नए स्वरूप में मंदिर नजर आएगा।

दरअसल, 35 साल पुराना चांदी का द्वार क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद अब नया द्वारा लगाया जा रहा है। यह द्वार 30 किलो चांदी से बनाकर तैयार किया गया है। इस द्वार को बुधवार सुबह भोलेनाथ की पूजा के बाद भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर ट्रस्ट को करीब 30 किलो से ज्यादा चांदी दान की गई थी। उसी चांदी का इस्तेमाल करके मंदिर का द्वार बनाकर तैयार करवाया गया है। इसे इंदौर के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...