सोमवार, 26 जून 2023

केदारनाथ यात्रियों का जत्था फिर से सुचारू किया

केदारनाथ यात्रियों का जत्था फिर से सुचारू किया   

श्रीराम मौर्य    

देहरादून। केदारनाथ यात्रा को सोमवार को फिर से सुचारू कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते रविवार को यात्रा को रोक दिया गया था। यात्रा सुचारू होने के बाद यात्रा मार्ग पर रोके गए यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ यात्रा को कल रविवार को भारी बारिश के चलते रोक दिया गया था। जिसे सोमवार सुबह सुचारु कर दिया गया है। यात्रा के फिर से सुचारू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए तीन हजार के ज्यादा यात्रियों को रवाना किया गया है। बता दें कि पैदल मार्ग पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया था।

भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

भारी बारिश ने प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को केदारनाथ में पैदल मार्ग पर प्राकृतिक झरनों व गदेरों में पानी उफान पर बहने लगा। लागातार पानी का स्तर बढ़ता देख और बारिश तेज होने के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था।

रविवार को केदारनाथ धाम समेत पूरे जिले में सुबह घने बादल छाए हुए थे। लेकिन 11 बजे बाद केदारनाथ धाम, पैदल मार्ग, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में तेज बारिश शुरू हो गई। जसिके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार को रोका गया था पांच हजार यात्रियों को

मौसम के खराब होने के कारण रविवार को गौरीकुंड में सन्नाटा पसर गया। यहां मुख्य मार्ग पर पानी बहने लगा। जिसके कारण यात्रियों की आवाजाही बंद हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी छौड़ी गदेरे में पानी उफान पर आ गया। जिसके यात्रियों को आगे जाने से रोका गया। जिसके बाद पांच हजार यात्रियों को सोनप्रयाग, सीतापुर, गौरीकुंड, लिनचोली समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया।

केदारनाथ के लिए रोकी गई शटल वाहनों की आवाजाही

सोननप्रयाग व गौरीकुंड के बीच बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण शाम चार बजे बाद केदारनाथ के लिए शटल वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। बता दें कि रविवार को पत्थर गिरने के कारण एक शटल टैक्सी चालक की मौत हो गई थी।

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री नियमों में किया बदलाव

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री नियमों में किया बदलाव    

हरिओम उपाध्याय    

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। 21 जून को इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में किए गए बदलाव में ‘नेटवर्क’ शब्द जोड़ दिया गया है।

नोटिफिकेशन में खंड (घ) में सीधे विक्रेताओं के माध्यम के स्थान पर सीधे विक्रेताओं के नेटवर्क के माध्यम से शुरू किया जाएगा। इस एक शब्द के जोड़ दिए जाने से हरियाणा की डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में खुशी की लहर है।

क्या होता है डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस

इसमें सारा काम एक डिस्ट्रीब्यूटर का होता है क्योंकि वही प्रोडक्ट की मार्केटिंग करता है और उसे सीधे ग्राहकों तक पहुंचाता है, जो कंपनी अपनी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए विज्ञापन नहीं करती बल्कि लोगों से सेल करवाती है वह डायरेक्ट सेलिंग कंपनी कहलाती है।इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप बहुत ही कम पैसों में शुरू कर सकते हैं। यूं कहें की इसे आप जीरो इन्वेस्टमेंट से शुरू कर सकते हैं क्योंकि डायरेक्ट सेलिंग में आपको पैसे लगाने नही होते हैं बल्कि कुछ प्रोडक्ट खरीदने होते हैं और आपका बिजनेस स्टार्ट हो जाता है। लेकिन यदि आप कोई दूसरा बिजनेस स्टार्ट करते हैं तो छोटे से छोटे बिजनेस में भी लाखों रुपए पहले इन्वेस्ट करने पड़ते हैं। बता दें कि हरियाणा में डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों का 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होता है।

मोदी सरकार का शानदार कदम

वहीं अधिसूचना जारी होने के बाद डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडिया (ADSEI) के पदाधिकारियों ने इसे बड़ा फैसला बताते हुए मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए उठाया गया एक शानदार कदम बताया है। हरियाणा के उद्यमियों ने बताया कि इस नोटिफिकेशन से देश मे डायरेक्ट सेलिंग करना आसान हो जाएगा और इंडस्ट्री तेजी से बढ़ेगी।

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडियासंरक्षक टीसी छाबड़ा ने बताया कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को लीगल स्टेटस मिलने से देश के लोगो मे इंडस्ट्री के प्रति भरोसा बढ़ेगा। सही मायने में इस अधिसूचना से नेटवर्क ऑफ डायरेक्ट सेलर्स को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से हिंदुस्तान के करोड़ों डायरेक्ट सेलर का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

2 दिन में दिल्ली-मुंबई कवर कर लेगा मानसून   

2 दिन में दिल्ली-मुंबई कवर कर लेगा मानसून   

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में रविवार सुबह मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों जगहों पर एक साथ मानसून पहुंचना रेयर घटना है। अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। शहर में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 22 राज्यों में अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार को 6 राज्यों में दाखिल हुआ मानसून

मानसून भले ही देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ, लेकिन शनिवार को एक दिन में यह छह राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा।

दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट की

दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट की

इस्तखार खां   

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां दिनदहाड़े प्रगति मैदान टनल में बदमाशों ने हथियारों के बल पर डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए। बता दें वह कैश लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। फिलहाल नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे महाकाल के दर्शन  

आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे महाकाल के दर्शन   

दुष्यंत टीकम   

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दिनों दिन बढ़ती दर्शनार्थियों की संख्या के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए अब आगामी 11 जुलाई से आधार कार्ड से दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

विशेषकर श्रावण माह में इनकी संख्या अत्यधिक होती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने उज्जैन वासियों के लिए श्रावण मास में 11 जुलाई से बाबा महाकाल के दर्शन हेतु आधार कार्ड दिखाकर दर्शन सुगमता पूर्वक करने की व्यवस्था की है।

साथ ही एक बार अपना आधार कार्ड दर्शन हेतु पंजीयन कराने पर बार-बार आधार कार्ड ले जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। उज्जैन रहवासियों को बाबा महाकालेश्वर के दर्शन सुगमता पूर्वक हो सकें, इसके लिए मंदिर समिति को महापौर मुकेश टटवाल ने इस संबंध में प्रस्ताव दिया था।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में आरटीआई डिपार्टमेंट

विधानसभा चुनाव की तैयारी में आरटीआई डिपार्टमेंट

नरेश राघानी  

जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संपन्न हुआ भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया गया।

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग द्वारा आज नोहर हनुमानगढ़ में बीकानेर संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भारतीय युवा कांग्रेस आईटी विभाग की राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन आनंद मिश्रा नोहर के विधायक अमित अमित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनुज रावल एवं राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश दिल्ली गेट यशवीर सूरत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के सिंबल को जिताना है। विचारधारा की राजनीति करनी है ना कि परिवारवाद के इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार के द्वारा युवाओं के साथ धोखा किया है। 2  करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार आज हर मुद्दे पर फेल है। इस अवसर पर विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार मीणा ने केंद्र सरकार की नेशनल पाइपलाइन स्कीम की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने देश की विभिन्न संपत्तियों तो देश के करोड़ों करोड़ों लोगों की खून पसीने की कमाई से बनी थी। उनको निजी हाथों में देने का काम किया। ऐसी जनविरोधी सरकार को 2024 में देश की सत्ता से बाहर करने का काम इस देश का किसान और इस देश का नौजवान करें। 

अनुज रावल ने युवाओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा कर आने वाले चुनाव में एक साथ काम करने का संदेश दिया विधायक अमित चाचा ने क्षेत्र में किए जा रहे, उनके द्वारा विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया तथा कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नोहर में किए जाने चाहिए। 

इस अवसर पर नोहर नगरपालिका के चेयरमैन मोनिका कठोतिया, कॉन्ग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण तंवर, राहुल यादव, राहुल व्यास, पटेल के जिला संयोजक हेमंत आर्य, सुनील शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सीएम ने तिलक कर खत्म किया ग्रीष्मावकाश   

सीएम ने तिलक कर खत्म किया ग्रीष्मावकाश   

कमलेश यादव 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से बच्चों की गूंज सुनाई देगी। आज से नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के जेएन पाण्डेय स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में पहुंच गए हैं। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाया इसके बाद माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए स्कूल में प्रवेश कराया। इस बीच अपने हाथ से बच्चों को ड्रेस भी वितरित किए।

भूपेश बघेल ने कहा, पिछले वर्ष राज्य में 5173 बालवाड़ियां शुरू की गई थी। इस साल 4318 बालवाड़ियां और खोली जा रही हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 9491 हो जाएगी। इन जगहों पर स्थानीय बोली में बच्चे पढ़ेंगे। भूपेश बघेल ने सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि नजदीक के विद्यालय में जाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को सुधारने में लगातार सहयोग भी करें।

नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही हमें शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षा के प्रति जन-जन का लगाव बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। हमारा यह संकल्प है कि प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए सभी व्यवस्थाएं स्कूल खुलने के पहले दिन से ही सुनिश्चित हों।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिन्दी माध्यम के 350 स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है। हमारी सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने पर विशेष ध्यान दिया है। ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सके। वहीं दूसरी ओर हमने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा स्थानीय बोलियों में करने की व्यवस्था भी की है।

प्रदेश में 20 भाषा-बोलियों में द्वि-भाषीय पुस्तकें तैयार की गई हैं। जिससे छत्तीसगढ़ में रहने वाले बच्चों को अपनी मातृभाषा में पढ़ाई की शुरुआत करने का अवसर मिल सके। बीते कई साल से स्कूल, भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन भी नहीं हो पाया था। कई स्कूल भवन जर्जर हो चुके थे। हमारी सरकार ने ऐसे सभी स्कूल-भवनों की मरम्मत करने का संकल्प भी लिया है। ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ के तहत 29 हजार 284 स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए लगभग 2 हजार करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...