शनिवार, 24 जून 2023

प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाई 

प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाई 

पुष्पलेश द्विवेदी  

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर से महज कुछ दूर पर आत्मघाती कदम उठाया है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका कुछ दिन पहले ही घर से फरार हुए थे। घटना मांडा थाना के ओखरावल गांव की है।

जानकारी के अनुसार कि मृतकों की पहचान रमेश कुमार पाण्डो और सीता रावत के रूप में हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों युवक और युवती ओखरावल गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात रमेश सीता से मिलने घर आया था, लेकिन सुबह दोनों का शव फंदे पर लटका मिला। मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

मिशन: महिलाओं ने 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 

मिशन: महिलाओं ने 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिलाओं ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

संदीप मिश्र 

चित्रकूट। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उददेश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को देश की मुख्य धारा से जोड़ना और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी दूर करना है एवं गरीब ग्रामीणों को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरंतर वद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पहुंच बनाना और उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के मनमानी के चलते सीधे इसके विपरित किया जा रहा है।

पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत खरसेंडा गांव की महिलाओं ने विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है की प्रेरणा एग्रीकल्चर टूल बैंक के तहत विभाग में तैनात BMM, DMM और पूर्व DC NRLM  के द्वारा खूब भ्रष्टाचार किया गया है। वहीं जय श्री लक्ष्मी समूह एवम सूरज महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष संतोषिया देवी ने बताया की पूर्व DCNRLM भीम जी उपाध्याय एवम DMM रमाशंकर ,BMM अजय सिंह व प्रभात के द्वारा PATB के तहत महिलाओं के रोजगार बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए ग्राम संगठन में आया था जिसमे ग्राम संगठन की महिलाओं के द्वारा खुद खरीददारी करना था जिसमे महिलाओं ने सर्वसम्मति से टेंट हाउस का सामान खरीददारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिससे महिलाओं के आजीविका का साधन बनता लेकिन विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से प्रस्ताव को कैंसिल कर खुद रजिस्टर को मेंटेन कर महिलाओं को धमकी देकर ग्राम संगठन के पैसों की खरीददारी अपने निजी स्वार्थ के चलते 1 लाख 20 हजार का घोटाला करते हुए कृषि संबंधित उपकरण खरीद दिया गया, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार बताई जा रही है। बाकी 1 लाख 20 हजार का गबन कर लिया गया है, जिसका आरोप ग्राम संगठन की महिलाओं और जय श्री महिला समूह की अध्यक्ष संतोषिया ने लगाया है।

महिलाओं ने यहां तक बताया की यही हालत 80 प्रतिशत गावों में किया गया है। महिलाओं के द्वारा यदि शिकायत की जाने की बात की जाती है तो इन अधिकारियों के द्वारा धमकी दी जाती है कि आप  लोगो की एफआईआर विभाग द्वारा करा दी जाएगी। लेकिन खरसेंडा गांव की महिलाओं ने जांच की मांग की है और महिलाओं का कहना है की निष्पक्ष तरीके से यदि जांच हो जाए तो पूरे जिले में करोड़ो का घोटाला सामने आ जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा 

गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की मौत   

गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की मौत   

श्रीराम मौर्य  

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र में है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे थे।

भारी बारिश से जानलेवा हुई सड़क

खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता का कहना है बीती रात्रि भारी वर्षा हुई। जिसके चलते सड़क पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। सड़क जानलेवा हो गई है। जहां सड़क धंसी हैए उसी स्थान पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। सभी ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं।

विधायक हरीश धामी ने दिए निर्देश

विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

दुष्कर्म में रहें असफल, चलती ट्रेन से फेंका

दुष्कर्म में रहें असफल, चलती ट्रेन से फेंका

दुष्यंत टीकम

ग्वालियर। बीस जून की आधा रात को मुजफ्फरपुर.सूरत एक्सप्रेस में इस महिला के साथ जो हुआ उसे शायद ही वह कभी भूल पाए। उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हैं। पैरों में भी गंभीर चोट है। फिलहाल वह चल फिर नहीं पा रही है। ग्वालियर के जिस जयारोग्य अस्पताल में उसका इलाज चला, वहां भी वह डरी-डरी रही।

चिकित्सकों ने बताया कि जब डाक्टर या नर्स भी पट्टी करने के लिए उसे छू रहे थे तो वह चीख पड़ती थी। जब पुलिस अधिकारी उसके बयान लेने पहुंचे तो वह बिलख पड़ी और बार बार यही कह रही थी कि उसे उसके गांव पहुंचा दो। उसे अब शहर नहीं जाना।

बत्तीस साल की इस महिला को उसके परिवार वाले ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल से शुक्रवार को अपने गांव झारखंड ले गए हैं। वह चलने फिरने की स्थिति में नहीं है। जब पुलिस और कुछ सामाजिक संगठनों के लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की तो वह बार बार हाथ जोड़ती और रोने लगती। वह इस कदर डर गई कि अपनों को देखकर भी चीख रही थी।

साथ में मौजूद रिश्तेदार युवक से वह कह रही थी कि उसे अपने बच्चों के पास जाना है। अपने गांव जाना है। अब वह शहर नहीं जाएगी। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि शरीर का कोई भी अंग ऐसा नहीं है जहां उसके चोट न हो। सिर में भी जगह.जगह जख्म हैं। पैर की हड्डी में भी चोट है। चेहरे पर भी कई जगह पत्थरों की रगड़ के निशान हैं।

झाड़ियों में गिरे थे दोनों, हाथ, पैर और कमर में घुस गए थे कांटे

झारखंड के पलामू शहर के एक गांव निवासी युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को मंगलवार की रात करीब बारह बजे मुजफ्फरपुर.सूरत एक्सप्रेस से ग्वालियर के पास बिलौआ के जंगल में फेंक दिया गया था।

बदमाशों ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया था। नाकाम रहने पर दोनों को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया था। जहां यह दोनों गिरे वहां काफी झाड़ियां थीं। झाड़ियों के कांटे इन दोनों के शरीर में जगह जगह घुसे थे। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों के शरीर से ही कांटे निकाले गए थे।

जंगल में जहां भी रोशनी दिखी उधर ही चल पड़ा युवक

ग्वालियर के पास बिलौआ थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे दोनों को फेंका गया था। जहां दोनों गिरे वहां जंगल ही जंगल है। क्योंकि महिला गिरते ही बेहोश हो गई थी लिहाजा उसका रिश्तेदार युवक महिला को कंधे पर लेकर निकल पड़ा।

गौ माता की पुकार   'कविता'

गौ माता की पुकार   'कविता'


मेरे ग्वाले आ भी जा अब,

देख क्या हो गई मेरी दशा ?

कुछ कंस मानुषों ने मेरी,

कर रखी बड़ी दुर्दशा।


दुग्ध दूह कर छोड़ देते,

ये मुझे राह पर।

असहाय और लाचार,

मैं भटक रही बाजार पर।


बहुत अपमान कान्हा मुझे,

इस सृष्टि पर मिल रहा।

किसको सुनाऊँ अपनी व्यथा ?

है कौन मेरा तेरे सिवा ?


मेरे नाम का नारा लगा कर,

ढोंग रचते हैं सभी।

जरा देख अपनी दृष्टि से,

सड़क पर हूँ मैं पड़ी।


माँ का हृदय है मेरा,

नहीं दे सकती हूँ मैं बददुआ।

नहीं कह पा रही व्यथा,

बहुत हो गई दुर्दशा।


सुन मेरे ग्वाले,

तूही देना अब इन्हें सजा।


विनीता भट्ट

अश्लील वीडियो बनाकर, 6 माह तक दुष्कर्म   

अश्लील वीडियो बनाकर, 6 माह तक दुष्कर्म   

सत्येंद्र पंवार  

मेरठ। जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ दो कर्मचारियों छह माह में कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों पर नर्स की अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया गया है। नर्स का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी करती है। करीब छह माह पहले अस्पताल में कार्यरत दो कर्मचारियों ने रजिस्टर पूरे करने के बहाने से उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली।

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि उसे नशे की गोलियां भी खिलाईं। समाज में इज्जत के डर से वह चुप रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

वहीं, 17 जून को पीड़िता खरखौदा थाने में पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया।

वहीं एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत त्रपर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को शीघ्र पकडकर जेल भेजा जायेगा।

चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म किया 

चाकू की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म किया 

अजय कुमार

बागपत। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गाँव में घर से बाहर पानी पीने के लिये गई किशोरी को पड़ोसी युवक ने चाकू की नोक पर जबरदस्ती खेतो में ले जाकर जबर्दस्ती किया दुष्कर्म। लहूलुहान हालत में खेतों में छोड़कर हुआ फरार | किशोरी के पिता की तहरीर पर बालैनी थाने में घटना की रिपोर्ट हुई दर्ज। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

क्षेत्र के रोशनगढ़ गाँव निवासी एक युवक ईंट भट्टे पर मजूदरी करता है, गुरुवार की रात भी वह भट्टे पर मजदूरी करने के लिये चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे उसकी नाबालिग बेटी घर से बाहर नल पर पानी पीने के लिये चली गई थी, तभी वहां पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक आ गया और किशोरी को चाकू की नोक पर जबर्दस्ती अपने साथ खेतों में ले गया और किशोरी के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर जमकर मारपीट भी की गई। आरोपी युवक किशोरी को लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। 

किशोरी का पिता जब भट्टे से वापस आया ,तो किशोरी के घर नहींं मिलने पर उसकी तलाश की ,तो वह पास के ही खेतों में बदहवास हालत में पड़ी मिली। किशोरी को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुंरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ कर उसे मेडिकल के लिये भेज दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

 प्रभारी निरीक्षक प्रदीप ढोंडियाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...