शनिवार, 24 जून 2023

मिशन: महिलाओं ने 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 

मिशन: महिलाओं ने 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिलाओं ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

संदीप मिश्र 

चित्रकूट। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उददेश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को देश की मुख्य धारा से जोड़ना और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी दूर करना है एवं गरीब ग्रामीणों को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरंतर वद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पहुंच बनाना और उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के मनमानी के चलते सीधे इसके विपरित किया जा रहा है।

पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत खरसेंडा गांव की महिलाओं ने विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है की प्रेरणा एग्रीकल्चर टूल बैंक के तहत विभाग में तैनात BMM, DMM और पूर्व DC NRLM  के द्वारा खूब भ्रष्टाचार किया गया है। वहीं जय श्री लक्ष्मी समूह एवम सूरज महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष संतोषिया देवी ने बताया की पूर्व DCNRLM भीम जी उपाध्याय एवम DMM रमाशंकर ,BMM अजय सिंह व प्रभात के द्वारा PATB के तहत महिलाओं के रोजगार बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए ग्राम संगठन में आया था जिसमे ग्राम संगठन की महिलाओं के द्वारा खुद खरीददारी करना था जिसमे महिलाओं ने सर्वसम्मति से टेंट हाउस का सामान खरीददारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिससे महिलाओं के आजीविका का साधन बनता लेकिन विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से प्रस्ताव को कैंसिल कर खुद रजिस्टर को मेंटेन कर महिलाओं को धमकी देकर ग्राम संगठन के पैसों की खरीददारी अपने निजी स्वार्थ के चलते 1 लाख 20 हजार का घोटाला करते हुए कृषि संबंधित उपकरण खरीद दिया गया, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार बताई जा रही है। बाकी 1 लाख 20 हजार का गबन कर लिया गया है, जिसका आरोप ग्राम संगठन की महिलाओं और जय श्री महिला समूह की अध्यक्ष संतोषिया ने लगाया है।

महिलाओं ने यहां तक बताया की यही हालत 80 प्रतिशत गावों में किया गया है। महिलाओं के द्वारा यदि शिकायत की जाने की बात की जाती है तो इन अधिकारियों के द्वारा धमकी दी जाती है कि आप  लोगो की एफआईआर विभाग द्वारा करा दी जाएगी। लेकिन खरसेंडा गांव की महिलाओं ने जांच की मांग की है और महिलाओं का कहना है की निष्पक्ष तरीके से यदि जांच हो जाए तो पूरे जिले में करोड़ो का घोटाला सामने आ जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...