शुक्रवार, 5 मई 2023

मिंधे सरकार एवं भाजपा पर ठाकरे का हमला 

मिंधे सरकार एवं भाजपा पर ठाकरे का हमला 

कविता गर्ग 

मुंबई। बारसू में गरीब ग्रामवासियों पर अत्याचार कर जबरदस्ती परियोजना लगानेवाली मिंधे सरकार एवं भाजपा पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बारसू में गरीब ग्रामीणों पर अत्याचार करके परियोजना को जबरन थोपने की कोशिश की जा रही है। भूमाफियाओं द्वारा बारसू की भूमि पर कब्जा किए जाने की साजिश हो रही है। उन्होंने मिंधे सरकार को फटकारते हुए कहा कि क्या मेरे भूमिपुत्रों को हल्का समझ रहे हो?

पहले लोगों का भ्रम दूर करो वरना परियोजना पर रोक लगाओ। उद्धव ठाकरे ने सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि भूमिपुत्रों के सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। ‘मातोश्री’ में आयोजित पत्रकार परिषद में वे बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी को शिवसेना नहीं तोड़ेगी। शिवसेना महाविकास आघाड़ी में मजबूती से रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन केंद्र सरकार मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश कर रही है। लेकिन शिवसेना के रहते यह संभव नहीं है।

यहां बिहार विधान परिषद अध्यक्ष देवेशचंद्र ठाकुर ने कल उद्धव ठाकरे से ‘मातोश्री’ आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता व सांसद संजय राऊत, विधायक आदित्य ठाकरे, शिक्षक भारती के विधायक कपिल पाटील मौजूद थे। संजय राऊत ने बताया कि इस बैठक में गैर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। उसके बाद उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत की और बारसू समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होंने विस्तृत जवाब दिया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे ६ मई को बारसू जाएंगे और अपने भूमिपुत्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानेंगे। उन्होंने कहा कि वहां मिंधे के दुस्साहस को देखने नहीं जा रहा हूं, बल्कि वहां के भूमिपुत्रों से मिलने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि नाणार परियोजना रद्द कर दी गई। दिल्ली से फोन आया कि नाणार परियोजना अच्छी है। जाने न दें, लेकिन अब महाराष्ट्र में आनेवाली अच्छी परियोजनाओं को गुजरात में भेजा जा रहा है।

आखिर महाराष्ट्र को राख और गुजरात को रंगोली क्यों दी जा रही है। महाराष्ट्र की सभी अच्छी परियोजनाएं गुजरात भेजी जा रही हैं। उद्धव ठाकरे ने केंद्र में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय बारसू में परियोजना लगाने के लिए मुझ पर दबाव नहीं था, बल्कि जोर दिया गया था। मैंने कहा था कि अगर प्रोजेक्ट अच्छा है, वहां के लोग मान जाएं तो वहां हो सकता है। लोगों की सहमति से ही वहां परियोजना संभव होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन





प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-204, (वर्ष-06)

2. शनिवार, मई 6, 2023

3. शक-1944, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 4 मई 2023

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी 


मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बृहस्पतिवार को यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

मख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी।

गौशालाओं की उचित व्यवस्था के संबंध में बैठक  

गौशालाओं की उचित व्यवस्था के संबंध में बैठक  

पंकज कपूर 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तर पर निराश्रित गौवंश के रहने के लिए गौशालाओं की उचित व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने शहरों में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं के निर्माण किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजना से पूरे प्रदेश को अच्छादित करना है। उन्होंने विशेषकर चारधाम यात्रा मार्ग में आने वाले शहरों में घूम रहे गौवंशों को गौशालाओं में रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग, नगर निगम और पशुपालन विभाग इस सम्बन्ध में अपने अपने निर्धारित कार्य करें, ताकि किसी प्रकार का संशय न हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं का संचालन एनजीओ के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में जानवरों को उठाने के लिए हाइड्रोलिक वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि इससे जानवरों को लिफ्ट करने में घायल होने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी, नगर निगम, नगर पालिकाएं और नगर पंचायतें इस कार्य के लिए एनजीओ सहित भूमि की तलाश शुरू करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं के लिए भूमि लीज पर दिए जाने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया जाएगा। पुरानी गौशालाओं के विस्तारीकरण और नई गौशालाओं के निर्माण के लिए जिलाधिकारी निर्णय ले सकेंगे। जिलाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नगर निगम, नगर पालिकाएं एवं नगर पंचायतें पूरी तरह से आच्छादित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां बायो गैस बनाई जा सकती है, उन स्थानों में बायो गैस योजनाएं शुरू की जाएं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री नितेश झा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं अपर सचिव शहरी विकास श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य उच्चाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

नाइजीरियन नागरिक सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया

नाइजीरियन नागरिक सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। मुंबई में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित चार लोगों को 32 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों को कोर्ट ने 6 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 22 अप्रैल को गोरेगांव में ड्रग पेडलर शशिकांत जगताप (31) को 5 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था।

इस आरोपित की निशानदेही पर नाइजीरियन नागरिक सहित चार आरोपितों को मुंबई के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सूरज हबीब शेख, जहीर वहाबुद्दीन कुरैशी, रियाज नासिर अली सय्यद और नाइजीरियन नागरिक संडे जॉन अंबाजेज के रूप में की गई है। इन सभी आरोपितों से गहन छानबीन जारी है और मुख्य ड्रग तस्कर के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

अंधविश्वास: स्वर्गदूतों से बातें कर सकती हैं महिला

अंधविश्वास: स्वर्गदूतों से बातें कर सकती हैं महिला


डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

लंदन। दुनिया में अंधविश्वास फैलाने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर जगह आपको ऐसे तमाम लोग देखने को मिल जाएंगे, जो ये अंधविश्वास फैलाते रहते हैं कि उन्होंने भूत-प्रेतों को देखा है और कुछ लोग तो ये भी दावा करते हैं कि वो आत्माओं से बातें भी करते हैं। ऐसे अजीबोगरीब दावे अक्सर ढोंगी बाबा टाइप लोग ही करते हैं और भारत में तो ऐसे ढोंगी बाबाओं की कोई कमी नहीं है। ये बाबा टाइप लोग आम लोगों को ऐसे ही अंधविश्वास के जाल में फंसा कर लाखों रुपये भी लूट लेते हैं, पर ये सोचने वाली बात है कि क्या सच में कोई आत्माओं से बातें कर सकता है ? ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने कुछ ऐसा ही दावा करके सभी को हैरान कर दिया है।

महिला का नाम क्लोए स्मिथ है और वह अभी महज 25 साल की है। क्लोए दावा करती हैं कि वह मरे हुए लोगों के साथ-साथ एंजेल्स यानी स्वर्गदूतों से भी बातें कर सकती हैं। क्लोए की इस ‘अद्भुत शक्ति’ के बारे में जानने के बाद अब उनके पास दुनियाभर से लोग आने लगे हैं, जिसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। बड़े-बड़े लोग बन गए हैं, क्लाइंटक्लोए दावा करती हैं कि उनकी दादी के मरने के बाद उन्हें अपनी इस ‘शक्ति’ के बारे में पता चला कि वो आत्माओं को भी देख सकती हैं और उनसे बातें कर सकती हैं।

वो कहती हैं कि करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी इस ‘शक्ति’ के बारे में दुनिया को बताना भी शुरू किया था और तब से उनके पास बड़े-बड़े लोगों की लाइन लग गई है, जो उनकी मदद लेते नजर आते हैं। क्लोए पहले फ्री में ही अपनी इस विशेष ‘शक्ति’ के इस्तेमाल से लोगों की मदद किया करती थीं, लेकिन इस साल से उन्होंने इसे अपना बिजनेस बना लिया है। वह एक आत्मा से बात करने के बदले लोगों से 35 डॉलर वसूलती हैं।

वह कहती हैं कि उन्हें किसी भी इंसान की आत्मा से जुड़ने और उससे बातें करने के लिए उसकी फोटो की जरूरत पड़ती है। आमतौर पर भूत-प्रेतों का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन क्लोए कहती हैं कि उन्हें आत्माओं से बातें करने में कोई डर नहीं लगता।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...