गुरुवार, 4 मई 2023

नाइजीरियन नागरिक सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया

नाइजीरियन नागरिक सहित 4 लोगों को अरेस्ट किया

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। मुंबई में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित चार लोगों को 32 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों को कोर्ट ने 6 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 22 अप्रैल को गोरेगांव में ड्रग पेडलर शशिकांत जगताप (31) को 5 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था।

इस आरोपित की निशानदेही पर नाइजीरियन नागरिक सहित चार आरोपितों को मुंबई के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सूरज हबीब शेख, जहीर वहाबुद्दीन कुरैशी, रियाज नासिर अली सय्यद और नाइजीरियन नागरिक संडे जॉन अंबाजेज के रूप में की गई है। इन सभी आरोपितों से गहन छानबीन जारी है और मुख्य ड्रग तस्कर के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...