मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

एक व्यक्ति के पेट से सबसे बड़ा 'ट्यूमर' निकाला: मैक्स 

एक व्यक्ति के पेट से सबसे बड़ा 'ट्यूमर' निकाला: मैक्स 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स अस्पताल ने एक व्यक्ति के पेट से दुनिया का सबसे बड़ा एड्रीनल ट्यूमर निकाला जिसका जिसका वजन लगभग साढ़े पांच किलोग्राम है। साकेत में मैक्स सुपर स्पेशलटी अस्पताल में प्रोफेसर एवं डिपार्टमेन्ट ऑफ यूरोलोजी एण्ड रीनल ट्रांसप्लान्ट एण्ड रोबोटिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. अनंत कुमार ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मरीज़(51) के पेट में दायीं ओर और बाईं ओर फुटबॉल के आकार के ट्यूमर हो गये थे। यह किसी मरीज़ से निकाला गया अब तक का सबसे बड़ा एड्रीनल ट्यूमर है। 

ट्यूमर इतना विशालकाय था कि मरीज़ का पेट बाहर की तरफ़ बहुत ज़्यादा फूल गया था और इसके आस-पास के अंग भी भीतर की ओर दब रहे थे। दायीं ओर के ट्यूमर का वज़न 4.5 किलोग्राम था। इसी तरह बायीं ओर के ट्यूमर का वज़न एक किलो था। ये ट्यूमर औपेट के ऊपरी हिस्से में किडनी के ऊपर की तरफ़ थे, जहां एड्रीनल ग्लैण्ड होती है। 

आमतौर पर एक व्यस्क की एड्रीनल ग्लैण्ड का साइज़ लगभग दो सेंटीमीटर होता है। डॉ.कुमार ने बताया‌ कि मरीज को कब्ज़, भूख न लगना की शिकायत थी, उनका पेट बहुत अधिक फूल गया था। उन्होंने कहा कि छह घंटे तक चला ऑपरेशन सफल रहा और पांच दिन बाद मरीज़ को छृट्टी दे दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ट्यूमर एड्रीनल ग्लैण्ड से निकाले गए। 

अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' शुरू करेगी भाजपा

अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' शुरू करेगी भाजपा

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरू। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' शुरू करेगी। यात्रा के लिए पार्टी के नेताओं ने एक विशेष वाहन "रथ" तैयार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स से यात्रा की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे।

यात्रा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नड्डा पहले से ही राज्य का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया ने भी राज्य का दौरा किया।

कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा करेंगे।" पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान में 50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे, जो राज्य के सभी 31 जिलों और 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगा। यात्रा के तहत 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 80 से ज्यादा रैलियों, 74 जनसभाओं, लगभग 150 रोड शो की योजना बनाई गई है। इस यात्रा से भाजपा राज्य के चार करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वहीं, बीस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 मार्च को दावणगेरे में एक विशाल रैली के साथ होगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया व जैन का मंत्री पद से इस्तीफा 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया व जैन का मंत्री पद से इस्तीफा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी। इस बीच दिल्ली सरकार में यह बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं।

बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। सिसोदिया वर्तमान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। वहीं सत्येंद्र जैन चिटफंड घोटाले में पिछले कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ED ने गिरफ्तार किया था।

बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है 'तिल का तेल'

बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है 'तिल का तेल'

सरस्वती उपाध्याय 

तिल के तेल में कई प्रकार के पॉलिफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं। ये तीनों ही चीजें आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने के साथ आपके बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाता है। इस तरह ये आपको बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

बालों के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। पर अगर आप इसे घर में बना कर इस्तेमाल करें तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। जी हां, इसके लिए पहले तो तिल लें और इसे सरसों के तेल में पका लें। अब इस तेल को छान लें और इसे अपने बालों में लगाएं और मसाज करें।

बालों के लिए तिल के तेल के फायदे...

बालों के लिए तिल के तेल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार है जो कि स्कैल्प इंफेक्शन और बालों की कई समस्याओं को कम कर सकता है। साथ ही इस तेल को लगाने से बालों में डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है। डैमेज बालों के लिए तिल का तेल कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। ये बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और दोमुंहे बालों को कम कर सकता है। इसके अलावा ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इसके टैक्सचर को सही करता है। 

काले बालों के लिए तिल का तेल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये बालों की जड़ों को एक्टिवेट करता है और इसे अंदर पोषण देता है। इसके अलावा ये सफेद बालों को काला करने में मदद करता है तो, रेगुलर इस तेल को अपने बालों में लगाएं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-139, (वर्ष-06)

2. बुधवार, मार्च 1, 2023

3. शक-1944, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

'धूप में छतरी नहीं मिलने' को लेकर कटाक्ष, पलटवार 

'धूप में छतरी नहीं मिलने' को लेकर कटाक्ष, पलटवार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने "धूप में छतरी नहीं मिलने" को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए कटाक्ष को लेकर सोमवार को पलटवार करते कहा कि किसकी छतरी की छाया के नीचे उनके “परम मित्र” ने देश के आकाश से लेकर पाताल तक सबकुछ लूटा। उन्होंने यह सवाल भी किया कि अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कब कराई जाएगी? कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "किसकी छतरी की छाया के नीचे आपके “परम मित्र” ने देश के आकाश से लेकर पाताल तक सबकुछ लूटा? हम तो तिरंगे की छांव में खड़े कांग्रेसी हैं, जिसने “कंपनी राज” को हराकर देश को स्वतंत्र बनाया, और देश को “कंपनी राज” कभी बनने नहीं देंगे।"

खरगे ने सवाल किया, "ये बताइये, अडाणी पर जेपीसी कब?" प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया है। खरगे कर्नाटक से ही ताल्लुक रखते हैं। मोदी ने कहा, ''मल्लिकार्जुन खरगे का मैं बहुत सम्मान करता हूं। अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था। वो सबसे सीनियर हैं। धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य खरगे जी को नसीब नहीं हुआ। छाता किसी और के लिए लगा था। ये देखकर जनता समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।"

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...