शनिवार, 14 जनवरी 2023

मंत्री व नेता गडकरी को जान से मारने की धमकी

मंत्री व नेता गडकरी को जान से मारने की धमकी

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई/नागपुर। केंद्रीय परिवहन मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। गडकरी के नागपुर कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। केंद्रीय मंत्री के नागपुर के जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर धमकी देने के लिए तीन बार कॉल आई है। दाऊद के नाम पर धमकी दी गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 100 करोड़ की रकम मांगी गई है। रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी की कॉल आते ही गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी देने वाली कॉल आज (14 जनवरी, शनिवार) सुबह से तीन बार आ चुकी है। सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार फोन नंबर प्रदर्शित किए हुए हैं। इन्हीं नंबरों पर सुबह से तीन बार फोन आ चुके हैं। केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की जांच शुरू है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर आतंकियों की ओर से ऐसी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

आज सुबह से नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार जान से मारने की धमकी देने वाली कॉल आ चुकी है। पहली कल सुबह 11 बजकर 29 मिनट में आई। दूसरी कॉल 11 बज कर 35 मिनट में आई। तीसरी कॉल 12 बज कर 32 मिनट में आई। नागपुर पुलिस और एटीएस की टीम मिलकर सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल कहां से किया गया है? दाऊद का नाम सामने आ रहा है, क्या वाकई इसमें डी कंपनी का इन्वॉल्वमेंट है, या उसके नाम से किसी और ने ये कॉल की है? कॉलर के बारे में पूरा जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री को इस तरह से तीन बार लाइफ थ्रेटनिंग कॉल आने से लोगों में दहशत फैल गई है।

जम्मू-कश्मीर: रुक-रुक कर हो रहा हिमपात बंद

जम्मू-कश्मीर: रुक-रुक कर हो रहा हिमपात बंद

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कुछ हिस्सों में शनिवार को धूप निकली और क्षेत्र में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रहा हिमपात बंद हो गया। श्रीनगर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की पहली बर्फबारी हुई। श्रीनगर सहित घाटी के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार देर रात तक बर्फबारी रुक गई थी। इस भीगे मौसम ने शुक्रवार को यातायात बाधित कर दिया और पूरे कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा भी पैदा कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क संपर्क के साथ-साथ हवाई यातायात को बहाल कर दिया गया है और श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर फंसे वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है

शनिवार सुबह सड़क साफ होने के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। श्रीनगर में मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को जम्मू कश्मीर में मौसम शुष्क और आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर तक गिर गया। सर्दियों के दौरान स्कीयर के लिए प्रसिद्ध गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 और लेह में शून्य से 12 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में 6.6, कटरा में 5.8, बटोटे में शून्य से 1.3 और बनिहाल में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 19 जनवरी के बाद जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना की भविष्यवाणी की। मौसम विभाग ने 15 से 18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी।

विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की संभावना है और दिन के तापमान में वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 

गंगासागर में पवित्र स्नान के लिए उमड़े... लाखों श्रद्धालु 

गंगासागर में पवित्र स्नान के लिए उमड़े... लाखों श्रद्धालु 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के सागर आइलैंड में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में पवित्र स्नान करने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हालांकि, गंगासागर में पवित्र स्नान का समय शनिवार शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा लेकिन हजारों श्रद्धालुओं ने हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम में सुबह ही डुबकी लगाई तथा कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की।

पांच जनवरी से लेकर शुक्रवार शाम तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगासागर मेले में पहुंच चुके हैं जिसे कुंभ मेले के बाद सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है। झारखंड के चाईबासा के रहने वाले राम स्वरन ने कहा, गंगा (हुगली नदी) में डुबकी लगाने के बाद मेरे सारे पाप धुल गए। कुछ श्रद्धालुओं को सागर आइलैंड में गंगासागर मेले तक जाते समय गाना गाते और नाचते हुए देखा गया। सागर आइलैंड कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बीच, तटरक्षक बल और आपदा प्रबंधन दल के कर्मियों ने तटरेखा पर चौकसी बढ़ा दी है तथा पुलिस और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को मेला मैदान में तैनात किया गया है।

गंगासागर मेले पर नजर रखने के लिए 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 25 ड्रोन तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस वार्षिक मेले के लिए सागर आइलैंड पर देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं और दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के लिए गंगासागर सुरक्षित पहुंचने के लिए मुरीगंगा नदी को पार करते लोगों की भीड़ को संभालने की चुनौती है। उन्होंने कहा, घने कोहरे के कारण सुबह करीब तीन घंटे तक सागर आइलैंड जाने वाली जहाज और बस सेवाओं को रोका गया था लेकिन अब सब कुछ सामान्य है।

कोविड-19 और निमोनिया के कारण भर्ती हुए मोदी 

कोविड-19 और निमोनिया के कारण भर्ती हुए मोदी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लंदन लुटोन हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अभी मेक्सिको सिटी से विमान से लाए जाने के दौरान बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहे हैं। ललित मोदी ने उपचार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, दो सप्ताह में दो बार कोविड के साथ इनफ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया के चलते तीन सप्ताह तक कैद रहने के बाद आखिरकार दो डॉक्टरों के साथ हवाई एम्बुलेंस के जरिए पहुंच गया हूं। उन्होंने कहा कि उड़ान सुगम रही।

उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से अब भी चौबीस घंटे बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहा हूं। ललित मोदी ने मेक्सिको सिटी में उनका इलाज करने वाले और वापस ब्रिटेन लाए जाने के दौरान उनके साथ आए डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वह कर चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़करस लंदन चले गए थे। वह आईपीएल के संस्थापक और तीन साल तक अध्यक्ष रहे।नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लंदन लुटोन हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह अभी मेक्सिको सिटी से विमान से लाए जाने के दौरान बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहे हैं। ललित मोदी ने उपचार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, दो सप्ताह में दो बार कोविड के साथ इनफ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया के चलते तीन सप्ताह तक कैद रहने के बाद आखिरकार दो डॉक्टरों के साथ हवाई एम्बुलेंस के जरिए पहुंच गया हूं। उन्होंने कहा कि उड़ान सुगम रही।

उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से अब भी चौबीस घंटे बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहा हूं। ललित मोदी ने मेक्सिको सिटी में उनका इलाज करने वाले और वापस ब्रिटेन लाए जाने के दौरान उनके साथ आए डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वह कर चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़करस लंदन चले गए थे। वह आईपीएल के संस्थापक और तीन साल तक अध्यक्ष रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-95, (वर्ष-06)

2. रविवार, जनवरी 15, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:33। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

सड़कों के निर्माण के लिए सामग्री का उपयोग होगा 

सड़कों के निर्माण के लिए सामग्री का उपयोग होगा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए पहले से तैयार सामग्री का उपयोग किया जाएगा। यह कदम राजमार्ग निर्माण को वर्तमान के 33 किमी प्रति दिन से 100-150 किमी प्रति दिन तक गति दे सकता है। सिंह ने कहा, 'हम वर्तमान में यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य बना रहे हैं कि पुलों की नींव और अन्य चीजों के अलावा हमारे ज्यादातर सामान पूर्वनिर्मित हों। अन्य सभी सामान कारखाने में तैयार किया जाएगा। उसके बाद बनी-बनायी सामग्रियों को परियोजना स्थल पर भेज दिया जाएगा।

इससे परियोजना स्थल पर प्रदूषण कम होगा।'' मंत्री ने कहा, ''काम तेजी से हो रहा है और मुझे भरोसा है कि वह दिन दूर नहीं है जब हम इन पूर्वनिर्मित सामग्रियों के साथ सड़क बनाने में सक्षम होंगे। अगर हम वर्तमान में रोजाना 33 किमी. की गति से सड़क बनाते हैं, तो आने वाले दिनों में पहले से बने-बनाये सामानों के उपयोग से प्रतिदिन 100 से 150 किमी सड़क बनाया जा सकता हैं।

सिंह ने उद्योग मंडल भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के 'कार्बनरहित निर्माण: निम्न कार्बन वाला भविष्य' विषय पर आयोजित सम्मेलन में कहा कि सड़कों के निर्माण के अलावा, वैकल्पिक ईंधन के मानक भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हरित राजमार्गों पर भी काम कर रही है। सड़क मंत्रालय एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए राजमार्गों में सड़क के दोनों ओर बहुत सारे पेड़ लगाने के साथ और अन्य हरित कदम उठाये जा रहे हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...