शनिवार, 19 नवंबर 2022

अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा

अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी ने शनिवार को कहा कि भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा, लेकिन आने वाले हर 12 से 18 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि होगी और 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के सामने नए- नए संकट खड़े हो रहे हैं। आज के उभरते हुए मल्टी पोलर वर्ल्ड में ऐसी महाशक्ति की जरूरत है, जो संकट के समय में दूसरे देशों की मदद कर सके, न कि दूसरे देशों को परेशान करें। इसके साथ ही मानवता को अपना पहला सिद्धांत मानें।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए सामाजिक और आर्थिक बदलावों के कारण अर्थव्यवस्था में गति बनी हुई है। मुझे लगता है कि अगले एक दशक में भारत हर 12 से 18 महीनों में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ना शुरू कर देगा। इस तरह देश की अर्थव्यवस्था 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इसके साथ शेयर बाजार के मूल्यांकन बढ़कर 45 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा।

आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2050 तक 20 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। 2050 तक हर भारतीय की औसत उम्र करीब 38 वर्ष होगी और जनसंख्या करीब 160 करोड़ के पार होगी। इसके साथ ही देश में प्रति व्यक्ति आय 16,000 डॉलर के पार पहुंच जाएगी, जो कि मौजूदा प्रति व्यक्ति आय से 700 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी निवेश यानी एफडीआई एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच जाएगा। इस बात को दिखाता है कि दुनिया का भारत में विश्वास बढ़ रहा है। गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी ग्रुप देश में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में 70 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि भारत 2050 तक ग्रीन एनर्जी सेक्टर का निर्यातक देश बन सकता है।

सीएम केजरीवाल ने जैन को पद से क्यों नहीं हटाया ?

सीएम केजरीवाल ने जैन को पद से क्यों नहीं हटाया ?

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल में पैर की मालिश’ के कथित वीडियो के वायरल होने के बाद शनिवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी तक उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया है। धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद जैन (58) का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा हैजिसमें देखा जा सकता है कि जैन तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटे हुये हैं और उनके पैर की मालिश की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप नेता कुछ दस्तावेज देख रहे हैं और सफेद टी-शर्ट में मौजूद एक व्यक्ति उनके पैरों की मालिश कर रहा है । वीडियो का हवाला देते हुये लांबा ने कहा कि यह जेल का बैरक कम और होटल का कमरा अधिक दिख रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल को इस बात का उत्तर देना चाहिये कि ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्होंने अब तक जैन को मंत्री पद से नहीं हटाया है। अगर आप वायरल वीडियो देखेंगे तो यह जैल का बैरक कम और होटल का कमरा अधिक लगता है।’ दिल्ली का कारागार विभाग आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन है। इससे पहलेइस सप्ताह की शुरुआत में तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक को जेल में जैन को विशेष सुविधा प्रदान करने में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां एक अदालत में दावा किया था कि जैन को तिहाड़ जेल के अंदर विशेष सुविधा मुहैया करायी जा रही है।

लांबा ने आरोप लगाया कि जैन को जेल में जिस तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैंउससे इस बात की पुष्टि होती है कि उनके खिलाफ एक ठग (समान) सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लगाए गए आरोप सही प्रतीत होते हैं।

चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि 2019 में जैन ने जेल में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये उनसे दस करोड़ रुपये की जबरन वसूली’ की थी। यहां की मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर का यह पत्र उनके अधिवक्ता अशोक के सिंह ने आठ अक्टूबर को उपराज्यपाल को सौंपा था । यह पत्र सात अक्टूबर को लिखा गया था । कांग्रेस नेता लांबा ने मांग की है कि जैन के खिलाफ लगाये गये चंद्रशेखर के आरोपों की जांच की जानी चाहिये।

सस्पेंड करा देना, मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा: दरोगा

सस्पेंड करा देना, मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा: दरोगा

संदीप मिश्र 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयार किए गए सुरक्षा घेरे को तोड़कर जब बीजेपी के एमएलए ने चेकिंग पॉइंट से अंदर जाने की कोशिश की, तो दरोगा के रोके जाने पर बीजेपी एमएलए उनके साथ भिड गए। दरोगा ने दो टूक कहा कि भले ही मुझे सस्पेंड करा देना, लेकिन मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा। दरअसल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनजर हमीरपुर में तैनात दरोगा शेषमणि त्रिपाठी की ड्यूटी चेकिंग पॉइंट पर लगाई गई थी। इस दौरान हुए एक घटनाक्रम के अंतर्गत वाराणसी के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जब अपने लाव लश्कर के साथ चेकिंग पॉइंट से भीतर घुसने लगे तो वहां पर तैनात दरोगा ने बीजेपी एमएलए को रोक लिया।

दरोगा के रोकते ही एमएलए बुरी तरह से विफर गये। जिसके चलते दोनों के बीच घर आकर गरमा गरम बहस शुरू हो गई। भाजपा विधायक के वहीं से जाने की जिद करने पर दरोगा ने विधायक से दो टूक कहा कि भले ही मुझे सस्पेंड करा देना, लेकिन मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा। उल्लेखनीय है कि वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में महीने भर चलने वाले काशी-तमिल समागम का उद्घाटन करने के लिये वाराणसी के दौरे पर पहुंचे थे। यह आयोजन ज्ञान के सदियों पुराने बंधन और उत्तर और दक्षिण के बीच प्राचीन सभ्यतागत जुड़ाव को फिर से खोजने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पवित्र शहर वाराणसी में श्काशी-तमिल समागमश् का भव्य आयोजन करने और द्रविड़ संस्कृति के साथ-साथ तमिल संस्कृति, व्यंजन और संगीत की झलक दिखाने के लिए हरकत में आ गई है। सोशल मीडिया पर अब बीजेपी एमएलए और दरोगा की गरमा गरम बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखकर जहां भाजपाई एमएलए का पक्ष लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं आम जनमानस सुरक्षा को लेकर दरोगा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव पड़ेगा 

ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव पड़ेगा 

ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है। इस कड़ी में 20 नवंबर 2022 की रात को वैभव के दाता शुक्र देव वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये तीन राशियां…

सिंह शु्क्र देव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसे माता और भौतिक सुख का भाव कहा जाता है। शुक्र के उदय होने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। इस समय आपको माता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

वृष शुक्र देव आपकी कुंडली के सातवें घर में उदित हो रहे हैं। ये घर शादी-विवाह और पार्टनरशिप का होता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथी के साथ मिलकर निवेश करना अनुकूल साबित हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होना लाभदायक है। आपकी कुंडली के पांचवे घर में शुक्र उदय होने से संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पांचवा घर संतान और शिक्षा का होता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम-सबंधों में मधुरता आएगी। वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

पूनावाला की निशानदेही पर काली पॉलिथीन बरामद

पूनावाला की निशानदेही पर काली पॉलिथीन बरामद 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में बुरी तरह से उलझ चुकी दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की निशानदेही पर एक काली पॉलिथीन बरामद की है। पुलिस का दावा है कि यही काली पॉलिथीन इस पूरे हत्याकांड के राज को सुलझा सकती है। पुलिस ने इस काली पॉलिथीन को फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी आफताब की निशानदेही पर कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इन कपड़ों पर खून के छींटे जरूर मिलेंगे। इससे केस को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में आरोपी आफताब ने पुलिस को खूब गुमराह किया। लेकिन अब जब पुलिस ने मामले में सख्ती शुरू की तो आरोपी भी टूटने लगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने घर से कुछ ऐसे सुराग उपलब्ध कराए हैं, जिससे उसके खिलाफ मजबूत केस बन सकेगा। वहीं वारदात का भी जल्दी खुलासा संभव होगा। इसमें एक काली पॉलिथीन और कुछ कपड़े शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर एक हथियारनुमा चीज भी बरामद हुई है‌। पुलिस को आशंका है कि इस हथियार का इस्तेमाल श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने में किया गया होगा।

कपड़े पर हो सकते हैं खून के धब्बे
शव के टुकड़े करने के दौरान उठे खून के फब्बारे को साफ करने के लिए आरोपी आफताब ने एसिड का इस्तेमाल किया था। उसने खून की सफाई का तरीका इंटरनेट पर सीखा था। फोरेंसिक टीम ने आशंका जाहिर की है कि खून के कुछ छींटे आरोपी के कपड़े पर पड़े होंगे। कितनी भी सफाई की जाए तो इनपर खून के ट्रेसेज जरूर मिलेंगे। संभवत: इसीलिए आरोपी ने अपने और श्रद्धा के कपड़े को बहुत चालाकी के साथ ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने घर में मिले कई सारे कपड़े और सामान अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेज दिया है।

कैसे सुलझेगा जंगल में मिले हड्डियों का राज
पुलिस ने महरौली के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान कई तरह की हड्डियां बरामद की है। पुलिस की टीम जब 16 नवंबर की सुबह ये छह बजे छतरपुर के जंगल पहुंची तो कुछ हड्डियां मिली। इसके बाद जहाँ पुलिस को सर्च के दौरान कुछ हड्डियां मिली इसके बाद दूसरी बार उसी दिन सुबह नौ बजे जंगल एरिया में ही 100 फुटा रोड से भी थाई बोन समेत कुछ हड्डियां बरामद की है। पुलिस ने अगले दिन तीसरी बार सर्च ऑपरेशन चलाया तो मेट्रो पिलर के पास से रेडियस अलना, पेटेला और फेमर आदि हड्डियां मिली थी। हालांकि अब तक पुलिस यह साफ नहीं कर पायी है कि यह हड्डियां किसकी हैं।

ये मिली हड्डियां
पुलिस के मुताबिक रेडियस अलना हाथ की कलाई और कोनी के बीच की हड्डी होती है। वहीं पेटेला वो हड्डी है जिसे नी कैप कहते हैं। इसी प्रकार थाई बोन यानी जांघ की हड्डी भी मिली है। इन सभी हड्डियों को बल पूर्वक तोड़ने के निशान हैं। इसके अलावा किसी बड़े तेज धार वाले हथियार के कट के निशान भी मिले हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अंबेडकर की मूर्ति से की

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अंबेडकर की मूर्ति से की

पंकज कपूर 

रूड़की। रूड़की में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर में भारत जोड़ो यात्रा की नगर पालिका भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से शुरुआत की गई। वही यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।

कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उन्ही की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पहले चरण में भारत जोड़ो यात्रा पहले चरण में माना से रुद्रप्रयाग तक निकाली गयी थी। अब दूसरे चरण में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक निकाली गई थी। जिसमें आज समापन पर रूड़की में यात्रा प्रभारी के नेतृत्व में यात्रा नगर निगम से शुरू होकर सिविल लाइन में समापन होगा।

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के करीबी कहे जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। सपा की तरफ एक से जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी अपने राम का सौदा कर सकती है, वो आपको बेचने में देरी नहीं करेगी। कत्लेआम करने में देरी नहीं करेगी। आपके हक पर तलवार चलाने में देरी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) वाले नारा देते हैं कि मोदी जी (Narendra Modi) आये हैं राम को लाए हैं। ऐसे लगता है कि राम को मोदी ने पैदा किया है, राम पहले थे ही नहीं? ये राम का भी सौदा कर लेते हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में कार्यकर्ता रहता है, उसी दल के हिसाब से उसकी विचारधारा बदल जाती है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जब स्वामी प्रसाद थे तो भी इस तरह की बदजुबानी करते थे। लेकिन जब तक भाजपा में थे, तब तक वह इस तरह के आपत्तिजनक बयान नहीं दे रहे थे। अब सपा में जाने के बाद उन्होंने जो बयान दिया है, अपने संस्कारों को दिखाने का काम किया है। वह सपा के संस्कारों को लेकर चल रहे हैं। भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं है!

@vinay1402sharma यूजर ने लिखा भगवान श्री राम के बारे में फालतू बकवास पसंद नहीं है। @MahajjanNilesh यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी को बर्बाद करके ही रहेंगे क्या? @RWAWESTKARAWAL1 यूजर ने लिखा कि आपकी पार्टी अभी तक क्यों पिछड़ी रह गई? वैसे आपकी याद ताजा कर दूं कि आपकी पार्टी ने गोलियां चलवाई थी। याद आया कि किस नेता ने चलवाई थी।

यूपी भाजपा नेता अलोक अवस्थी ने लिखा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पड़ी बेहूदी और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनता देख कर इनकी आत्मा को अपार कष्ट हो रहा है। यह वही पार्टी हैं, जिसने राम भक्तों के खून से सरयू को लाल किया था। एक यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के लोग अब भगवान राम का अपमान कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध, कार्यवाही की जाएगी 

बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध, कार्यवाही की जाएगी 

पंकज कपूर 

हरिद्वार। पुलिस ने एक बच्चा चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पता चला है कि होटल स्टाफ ने आरोपी अभियुक्त को बिना पहचान पत्र होटल में कमरा दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में मौहम्मद मुस्ताक कादरी ने बताया कि आरोपी अभियुक्त किशोरी को होटल में ले गया तथा होटल मैनेजर ने लापरवाही बरतते हुये बिना आईडी आरोपी कोे कमरा दिया था। यह सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने होटल स्वामियों और मैनेजरों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यदि जनपद के किसी होटल मेें अपराध का मामला सामने आया यदि कार्यवाही में पता चला कि आरोपी को बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध कराया गया है, उक्त आधार पर मैनेजर और होटल स्वामियों को अपराधी मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दांत की समस्या से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय 

दांत की समस्या से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय 

सरस्वती उपाध्याय 

आज दांत के दर्द की समस्या आम हो गई है, लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों को बुखार तक आ जाता है। वैसे तो दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की सफाई ना रखना हो सकता है। यदि आप भी दांत की समस्या से गुज़र रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दवाओं के अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।

  • दांत दर्द में लौंग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका दांत दर्द हो रहा है, तो आप लौंग लेकर उसे उस दांत के नीचे दबा लें, जिसमे दर्द हो रहा हो। ऐसा करने से दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा।

  • गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं।

  • प्याज ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत में दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। आप प्याज को कद्दूकस कर, उसे रुई के साथ लपेटकर, उस फोहे को दांत पर रख लें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

  • अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में उन्हें चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।

  • दांत के दर्द को दूर भगाने में हींग भी बहुत असरदार माना गया है। इसके लिए आधा चम्मच हींग में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को बहुत हल्का गर्म करें और फिर उस दांत पर लगाएं, जिसमें दर्द हो रहा हो। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

आईपीओ: भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड की मंजूरी 

आईपीओ: भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड की मंजूरी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिली है। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड की पितृ कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक ने यह जानकारी दी। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, निर्गम के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी।

नैसडेक में सूचीबद्ध यात्रा ऑनलाइन इंक ने एक बयान में कहा कि यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को मार्च में जमा कराए।आईपीओ दस्तावेजों के संबंध में 17 नवंबर को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कारोबार वृद्धि के लिए करेगी।

सावरकर पर टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना 

सावरकर पर टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना 

कविता गर्ग 

बुलढाना। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि जो लोग वी डी सावरकर पर टिप्पणी के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि हिंदुत्व विचारक को अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी। गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान इस सप्ताह की शुरुआत में सावरकर पर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और भय के चलते उन्हें दया याचिका लिखी थी। सावरकर पर टिप्पणी को लेकर गांधी की आलोचना और शिवसेना के इस रुख के बारे में पूछे जाने पर कि ऐसी टिप्पणी से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन प्रभावित होगा, पटोले ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने राहुल गांधी की सावरकर पर उनकी टिप्पणी के लिए आलोचना की, उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि उन्हें अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी।’’

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला है और कांग्रेस एकजुट एवं ऊर्जावान है। पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी एक वैचारिक चर्चा चाहती है और वह लोगों को एकजुट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अहिंसा में विश्वास करती है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी 19 नवंबर को ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मना रही है क्योंकि पिछले साल इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘19 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन है और हम इसे किसान विजय दिवस के रूप में मना रहे हैं।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों के कल्याण के लिए एकमात्र दीर्घकालिक समाधान सिंचाई सुविधाओं का उन्नयन है, जहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महिला निर्वाचित प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...