गुरुवार, 23 जून 2022

विकास के लिए समझ-विजन असाधारण: पीएम

विकास के लिए समझ-विजन असाधारण: पीएम
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनके विजन को असाधारण बताते हुए उनकी तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने से पहले द्रौपदी मुर्मू कई केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।
द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनके नामांकन को पूरे भारत में समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनका विजन असाधारण है।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने से पहले गुरुवार को ही राजधानी दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, वीरेंद्र कुमार, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी फूल देकर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगी। उनके नामांकन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने और अपने उम्मीदवार के पक्ष में भारी समर्थन दिखाने के लिए भाजपा ने नामांकन के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के साथ ही समर्थन का ऐलान कर चुके बीजू जनता दल को भी आमंत्रित किया है। विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है।

जलापूर्ति में सुधार के लिए मनपा पाइप लाइन बदलेगी

जलापूर्ति में सुधार के लिए मनपा पाइप लाइन बदलेगी
कविता गर्ग 
मुंबई। मलाड और अंधेरी जलापूर्ति में सुधार किया जाएगा। मनपा इसके लिए 7 करोड़ रुपये खर्च करेगी । जलापूर्ति में सुधार करने के लिए मनपा पाइप लाइन बदलेगी। जिसका काम अक्टूबर के बाद शुरू किया जायेगा और 8 महीने में काम पूरा किया जाएगा। मुंबई वासियो को जलापूर्ति करने के लिए मुंबई के बाहर लगभग 150 किमी दूर से पानी लेकर लोगो की प्यास बुझाई जाती है।
सात झीलों से प्रतिदिन 3,850 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। मुंबई को पूरे साल भर पानी सप्लाई के लिए सात झीलों में कुल 14,47,363 मिलियन लीटर पानी की जरूरत है। मुंबई में रोजाना होने वाली पानी सप्लाई में प्रतिदिन 27 फीसदी पानी लीकेज में बह जाता है। मनपा इसी लेकिज पर लगाम लगाने के लिए कठोर कार्रवाई शुरू की है।
मुंबई मनपा ने अब सभी को पानी देने का भी कदम उठाया है जिससे पानी की और मांग बढ़ने की भी संभावना विकट की जा रही है। मनपा अब पुरानी पाइप लाइनों को बड़े पैमाने पर बदलने का बीणा उठाया है। इसी कड़ी में मलाड और अंधेरी में पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का निर्णय मनपा ने लिया है। जिसके लिए मनपा ७ करोड़ रूपये खर्च करेगी।
मनपा ने मलाड और अंधेरी की पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का ठेका दिया है और काम की शुरुआत अक्टूबर महीने में होगी इस तरह की जानकारी मनपा के जलविभाग की ओर से दी गई है। मलाड में गायकवाड़ नगर, म्हाडा कॉलोनी परिसर की पुरानी पाइप लाइन क बदला जायेगा। इसी तरह अंबुजवाड़ी गेट नंबर 8, मलाड मालवानी गांव में 250 मिमी व्यास की पाइप लाइन डालने का काम किया जायेगा।
मलाड मालवानी गेट नंबर 6 पर भी पुरानी पाइप लाइन बदलने का काम किया जायेगा। अंधेरी (पश्चिम) में 250 मिमी व्यास की पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह सभी कार्य अक्टूबर महीने में शुरू होगा और अगले आठ महीनो में पाइप लाइन बदलकर सुचारू रूप से पानी सप्लाई की जाएगी।

मुंबई में बहुत भारी बारिश की संभावना: विभाग

मुंबई में बहुत भारी बारिश की संभावना: विभाग
कविता गर्ग  
मुंबई। मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में झमाझम पानी बरसा, वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार, 23 जून को भी मुंबई शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को अगले पांच दिनों के लिए सचेत रहने र सावधानी से घरों से बाहर निकलने के लिए भी कहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। बता दें कि एक दिन पहले, सांताक्रूज में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि कोलाबा में 56 मिमी बारिश हुई।
पिछले 24 घंटों के दौरान सांताक्रूज और कोलाबा में क्रमश 17 मिमी और 18 मिमी की मध्यम बारिश हुई है। गौरतलब है कि सांताक्रूज में अब तक 177 मिमी बारिश हुई है जो कि जून में सामान्य मुंबई की बारिश की तुलना में काफी कम है लेकिन कोलाबा में अब तक 291 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं आज मुंबई के सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
कोलाबा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि बोरीवली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक शहर में 22 जून से 25 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है

शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा, हरियाली तीज

शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा, हरियाली तीज
सरस्वती उपाध्याय  
हरतालिका तीज का व्रत देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस साल 31 जुलाई के दिन हरियाली तीज मनाई जाएगी। हरियाली तीज  को तीजा के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत निराहार और निर्जल रहकर पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। यह व्रत एक बार शुरू कर देने पर इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है एवं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।
हरियाली तीज व्रत का शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज  2022 की पूजा 31 जुलाई को प्रातः 6:30 से 8:33 के मध्य करना उत्तम है।
हरियाली तीज की प्रदोष पूजा के लिए सायंकाल 6:33 से रात्रि 8:51 तक शुभ मुहूर्त है।
व्रत रखने के नियम
जो महिलाएं पहली बार हरियाली तीज व्रत रखने की सोच रही हैं। वह एक बार यह व्रत शुरु करती हैं तो बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।
अगर हरियाली तीज के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म हो जाए तो उन महिलाओं को दूर से ही भगवान की कथा सुननी चाहिए। भगवान को नहीं छूना चाहिए।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं रात्रि में जागरण करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत में रात में सो जाता है। वह अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेता है।

भूस्खलन से बंद राजमार्ग पर फंसे 1,400 वाहन

भूस्खलन से बंद राजमार्ग पर फंसे 1,400 वाहन
इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। मरम्मत कार्य के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। इस बीच, मौसम की स्थिति में सुधार होने और सड़क साफ करने के अभियान के पूरा होने के बाद राजमार्ग पर फंसे 600 से अधिक वाहनों को निकाल दिया गया। भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन के कारण मंगलवार शाम से बंद राजमार्ग पर फंसे बाकी 1,400 वाहनों को भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। व्यक्तिगत रूप से सड़क की मरम्मत एवं निकासी कार्यों की निगरानी कर रहे रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने कहा कि राजमार्ग पर हुई भूस्खलन की 30 घटनाओं में से 25 के मलबे को हटा दिया गया है।
भारी बारिश के चलते रामबन और उधमपुर जिलों में 33 स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके अलावा, सड़क का 150 फीट लंबा हिस्सा भी टूटकर पानी में बह गया था। यातायात अधिकारियों ने कहा, “बनिहाल रामबन सेक्टर में राजमार्ग पर पांच से छह बंद स्थानों पर यातायात बहाली का काम चल रहा है। देर शाम तक इस सेक्टर में यातायात एक बार फिर शुरू हो जाने की उम्मीद है।जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मुगल रोड को यातायात के लिए खोल दिया गया है। भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण मुगल रोड भी दो दिनों तक बंद रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शब्बीर अहमद मलिक ने  कहा, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन और पत्थरों के टूटकर गिरने की घटनाओं के कारण मंगलवार शाम से बंद राजमार्ग को काफी हद तक साफ कर दिया गया है।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पंथियाल और बनिहाल के बीच फंसे 600 से अधिक ट्रक और यात्री वाहनों को निकालकर कश्मीर में उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी 1,400 वाहनों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

दलबदलू विधायकों को 5 साल चुनाव लड़ने पर रोक

दलबदलू विधायकों को 5 साल चुनाव लड़ने पर रोक
कविता गर्ग  
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उच्चतम न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई है,जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उच्चतम न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि दलबदल करने वाले विधायकों को पांच साल तक के लिए चुनाव लड़ने से रोकने के निर्देश दिए जाएं। यह याचिका मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जया ठाकुर की तरफ से दाखिल की गई है। यह साल 2021 में दायर उनकी लंबित याचिका के संदर्भ में है, जिसमें शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी कर केंद्र से जवाब मांगा था। याचिका में अयोग्य घोषित होने या इस्तीफा देने वाले विधायकों के चुनाव लड़ने पर अगले पांच साल तक रोक लगाए जाने पर अंतरिम निर्देश की मांग की गई है। हुआ सिद्ध- कोर्ट ने सुनाई यह सजा अपनी इस याचिका में सुश्री ठाकुर ने कहा है कि सरकार को गिराने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा देश भर में एक हालिया प्रवृत्ति विकसित की गई है, जिसके तहत भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों को निरर्थक बनाने के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायक सदन से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'फिर इस्तीफा देने वाले विधायकों को नई सरकार द्वारा मंत्री पद दिया जाता है और उन्हें उपचुनाव के लिए फिर से लड़ने के लिए टिकट भी दिया जाता है।'

उपचुनाव: भाजपा-सपा, आप की प्रतिष्ठा दांव पर लगीं

उपचुनाव: भाजपा-सपा, आप की प्रतिष्ठा दांव पर लगीं

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश के छ: राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान शुरू हो चुका है। देश के छ: राज्यों में हो रहे इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लोक सभा सीटों की बात करें तो गुरुवार को उत्तर प्रदेश में दो - आजमगढ़ और रामपुर लोक सभा सीट पर मतदान हो रहा है, वहीं पंजाब में एक लोक सभा सीट संगरूर में वोट डाले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी तो वहीं रामपुर संसदीय सीट पर सपा के ही कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खां के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हो रहा है। अखिलेश यादव और आजम खान दोनों इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे और उन्होंने विधायक बने रहने के लिए लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ये दोनों ही सीट समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं, इसलिए इन पर सपा और अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल कर यह साबित करना चाहती है कि उत्तर प्रदेश में अब सपा का ग्राफ नीचे की ओर है।
भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की वजह से संगरूर लोक सभा सीट खाली हो गई थी, जिस पर आज उपचुनाव हो रहा है। इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत हासिल कर पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के लिए यह सीट जीतना जरूरी हो गया है, क्योंकि उनके मुख्यमंत्री की पुरानी सीट होने होने के कारण यहां पर उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की बात करें तो गुरुवार को दिल्ली , झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच में है। वहीं त्रिपुरा में 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में चार विधानसभा क्षेत्रों -अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा, जुबराजनगर पर मतदान जारी है।
सबसे महत्वपूर्ण टाउन बोरदोवाली विधानसभा क्षेत्र है, जहां से मुख्यमंत्री माणिक साहा चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के लिए इस चुनाव में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही झारखंड और आंध्र प्रदेश में भी एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मतदान जारी है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...