सोमवार, 23 मई 2022

गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की

गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। देश की ज्वलंत मुद्दों को सरकार के सामने बेबाकी पेश करने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण गांधी ने सोमवार को फिर बेरोजगारी और भर्तियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है। दरअसल, वरुण गांधी गरीबों, युवाओं और किसानों समेत तमाम ज्वलंत मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखते हैं। इसी बीच वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्र अब सिर्फ पढ़ाई नहीं करता है बल्कि अपने हक की लड़ाई भी स्वयं ही लड़ता है। उन्होंने ट्वीट किया कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है। छात्र अब सिर्फ पढ़ाई नही करता, अपने हक की लड़ाई भी स्वयं लड़ता है। अरसों से लटकी भर्तियां और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश है।

भाजपा सांसद ने कहा कि बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया, कोर्ट-कचहरी व टूटती उम्मीद। छात्र अब प्रशासनिक अक्षमता की कीमत भी स्वयं चुका रहा है। चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो,परीक्षाएं कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा। कहीं देर ना हो जाए। इससे पहले उन्होंने राशन कार्ड की पात्रता को लेकर बनाए जा रहे नए नियमों का हवाला देते हुए अपनी ही सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र? जनसामान्य के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक अगर ‘चुनाव’ देख कर तय किए जाएँगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो बैठेंगी। चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में।

आजम-अब्दुल्ला ने सदस्य के पद की शपथ ली

आजम-अब्दुल्ला ने सदस्य के पद की शपथ ली

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली। आजम खान अपने बेटे रामपुर के स्वार टांडा से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खान के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भी भाग लेंगे।

बीते दिनों जेल से बाहर आए आजम खान जेल में रहने के चलते अपने विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे। उनके विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर लगातार संशय बना हुआ था। लेकिन रविवार देर रात्रि में आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ लखनऊ पहुंचे। आजम खान लगभग सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम राहत मिलने के बाद 20 मई को जेल से बाहर निकले। आजम खान लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी विधनमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।


केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौंत

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौंत   

मनोज सिंह ठाकुर      
सीहोर। मध्य-प्रदेश के सीहोर जिले के पचामा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने से दो लोगों की मौंत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीहोर जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र पचामा में स्थित केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुए विस्फोट के कारण आग लग गई। 
घटना के समय फैक्ट्री में तीन कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से एक महिला एवं एक पुरुष की मौत होने की सूचना है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने अभी तक एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों के शव अभी तक फैक्ट्री से नहीं निकाले जा सके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अग्निशमन दल आग बुझाने के लगा हुआ है। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-227, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 24, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 22 मई 2022

पहली कल्पना 'संपादकीय'

पहली कल्पना    'संपादकीय' 

क्या तुमने कुछ ऐसा देखा है....
रात भरी अंधेरी में, सूरो सा, 
दिन के उजालों में, गूढ़ सा, 
मैंने गज-लख दूरो से, 
विहीन व्योम में उसको देखा है.... 
जो तेरा है, ना मेरा है सन्यासी है, 
मन फिर भी उसका अभिलाषी है, 
चाहत है मिथ्या, निकृष्ट, 
रख लिया जैसे कोई श्वेत पृष्ठ, 
सबने उठना यूं ही सीखा है....
प्रतीत रहता है तुझमें-मुझमें, 
अतीत रहता है उसी दिन से, 
साये में, काया में हर् फराह में, 
जुर्म-धर्म की सहस्त्र बांहों में, 
लेखों में सारे उसका लेखा है.... 
क्या तुमने कुछ ऐसा देखा है....

संपूर्ण ब्रह्मांड में मनुष्यों के जीवन में साहित्य विशेष महत्व रखता है। गद्य-पध दोनों स्थानों पर रचित कृतियों में कल्पना का सजीव अस्तित्व स्थित है। किसी प्रक्रिया के घटित होने से पूर्व ही विवरण रचना कल्पना ही तो है। किसी पात्र अथवा परिस्थिति की कल्पना का सामान्य जीवन में सीधा संबंध बना रहता है। मात्र, कल्पना की सच्चाई से रूबरू कराना ही है। किसी रचनाकार के मस्तिष्क में कोई कल्पना स्थित हो जाती है। कल्पना के मूल आधार पर कोई रचनाकार कल्पनाओं को स्वरूपित-अंकित करके, पंख लगा देता है। पात्र के साथ न्याय अथवा अन्याय की उधेड़बुन में रचनाकार कल्पना के सागर में डूबता चला जाता है। पात्र हित को ध्यान में रखकर कल्पनाएं गढ़ना, जीवंत करना विषय वस्तु पर यथास्थिति बनाए रखना। कहानी, उपन्यास, नाटक, छंद, चौपाई आदि कोई भी शैली हो। रचना में पात्र की विशेषता को बरकरार रखने की रचनाकार की रचना का विश्लेषण करता है। कोई भी रचनाकार किसी सत्य आधारित रचना को शत प्रतिशत सत्य से जोड़ कर नहीं रख सकता है। किंतु कल्पनाएं रिक्त स्थान को पूर्ण कर लेती है। जो भविष्य में घटित होने वाला है उसकी कल्पना करना, विस्मृत से रोमांच उत्पन्न करने वाला है। जब कोई कल्पना सच में अवतरित हो जाती है। तब रचनाकार मन ही मन कल्पना को उकेरने का हर्ष प्रतीत करता है। परंतु कल्पना के दूसरे कुरूप पहलू को देख कर ठिठक जाता है। कल्पना का आधा सच रचनाकार को निराश करता है। परंतु उसी के साथ अगली कल्पना की गहराइयों में डूब जाने के लिए प्रेरित करता है। महर्षि वेदव्यास के द्वारा महाकाव्य 'महाभारत' एवं महान साहित्यकार बाल्मीकि के द्वारा 'रामायण' की रचना घटना के घटित होने से पूर्व कर ली जाती थी। सूरदास की साहित्य में कल्पना के महत्व को समझना भी एक कल्पना ही है। आप स्वयं देखिए, "नहीं पहुंच पाता रवि, वहां पहुंच जाता है कवि"। कल्पना अद्भुत है, आखिरकार एक कल्पना ही तो है।
 वैसे तो विवेकी मनुष्य कल्पनाएं करता ही रहता है। ज्यादातर कल्पनाएं सच में रूपांतरित नहीं हो पाती है। जो कल्पना सच का रूप ले लेती है, वह कल्पना ही मर जाती है। संसार की पहली कल्पना को श्रद्धा सुमन और नवीन कल्पनाओं का स्वागत करते हैं।
राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'

122 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया

122 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया   

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज में अध्ययनरत स्नातक तथा परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु रविवार को सरस्वती परिसर के अटल प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने परास्नातक अंतिम वर्ष के 634 तथा स्नातक अंतिम वर्ष के 122 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन आर आई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 1000 की क्षमता वाले अटल प्रेक्षागृह में उपस्थित शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सकारात्मकता सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सकती है। इसलिए अपने जीवन में कभी भी नकारात्मकता को स्थान न दें और मन को कमजोर न होने दें।
श्री नंदी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। जहां विलक्षण प्रतिभा का अक्षय भंडार उपस्थित है। युवा किसी भी राष्ट्र के इतिहास निर्माता एवं दिशा प्रदानकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र एवं वैश्विक स्तर पर अपनी विलक्षण प्रतिभा के द्वारा सकारात्मक योगदान प्रदान कर सकते हैं।
 उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह संघर्षों से न घबराएं, सफलता उनके कदम चूमेगी। श्री नंदी ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि प्रारंभ में उन्होंने भी कठिन संघर्ष किया और आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए लगातार परिश्रम करते रहें। कहा कि अगर किसी को कोई अड़चन आती है तो वह उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को मेरिट के आधार पर, कार्य कुशलता के आधार पर तथा उनकी क्षमता के आधार पर सेवायोजित कर रही है। 
अध्यक्षता करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि टैबलेट एवं स्मार्टफोन तकनीक की जानकारी में छात्र-छात्राओं की मदद करेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह इनका सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्र छात्राओं के उचित मार्गदर्शन के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर पी पी दुबे की पुस्तक एग्रीकल्चर एंड एन ई पी-2020 का विमोचन किया।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज के प्रभारी प्रोफेसर गिरिजा शंकर शुक्ल, निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा ने किया। समारोह का संचालन डॉ त्रिविक्रम तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रोफेसर पीपी दुबे ने किया । क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के समन्वयक डॉ अभिषेक सिंह एवं उनकी टीम ने 1000 की क्षमता वाले अटल प्रेक्षागृह में 756 छात्र-छात्राओं को व्यवस्थित ढंग से लैपटॉप का वितरण किया।

भ्रष्टाचार: 3 न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त किया

भ्रष्टाचार: 3 न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त किया 

बृजेश केसरवानी           

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि के बाद एडीजे रैंक के तीन न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। जबकि अन्य दो न्यायिक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया है। हाई कोर्ट में प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद प्रशासनिक समिति में पांच न्यायिक अधिकारियों पर लगे आरोपों पर विचार किया। आरोपों की पुष्टि के बाद एडीजे रैंक के तीन न्यायिक अधिकारियों की सेवा समाप्त करने आदेश दिया गया, जबकि दो अन्य न्यायिक अधिकारियों पर लगे आरोपों पर विचार के बाद उन्हें मामले से बरी कर दिया है। तीन न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे शीघ्र जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के जिन अधिकारियों को न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है उनमें- अशोक कुमार सिंह (षष्ठम एडीजे), हिमांशु भटनागर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डॉ. राकेश कुमार नैन विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम शामिल हैं। 28 मार्च 2001 को अशोक कुमार सिंह को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गाजीपुर के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 04 जुलाई 2015 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदायूं के रूप में नियुक्त किया गया। 11 जुलाई 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

हिमांशु भटनागर को 19 मार्च 1996 को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2021 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, डॉ. राकेश कुमार नैन 11 अगस्त 1999 को प्रदेश की न्यायिक सेवा में आए थे। वह सिद्धार्थनगर में विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) रहे हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-211, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. रविवार, मई 19, 2024 3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी,...