रविवार, 22 मई 2022

गृहमंत्री का हमला, राहुल बाबा आंखे खोल दो...

गृहमंत्री का हमला, राहुल बाबा आंखे खोल दो... 

इकबाल अंसारी       

ईटानगर। गृहमंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। जहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस वाले आंखे बंद करके विकास को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा आंखे खोल दो…इटालियन चश्मा उतार दो और भारतीय चश्मा पहन लो तो मालूम पड़ेगा कि इन 8 सालों में क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले आंखें बंद करके विकास देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 8 सालों में पर्यटन को बढ़ाने के लिए, यहां के लॉ एंड ऑर्डर को शांति प्रदान करने के लिए, इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए और विकास को बढ़ाने के लिए पेमा खांडू और पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार ने जो 50 साल में नहीं हुआ वो 8 साल में करने का काम किया है।

अमित शाह यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले नॉर्थ ईस्ट में कई झगड़े लगा रखे थे और दुनिया नॉर्थ-ईस्ट को विवाद के रूप में जानती थी। उन्होंने कहा कि पूरे नॉर्थ ईस्ट में 2019 से 2022 तक 9 हजार 600 उग्रवादियों ने हथियार डालकर आम जिंदगी जीने का काम किया है।अब कुछ ही दिनों में दो राज्यों के बीच सीमा विवाद भी खत्म हो जाएगा।

पेड़ से टकराईं कार, 3 की मौंत, 1 घायल

पेड़ से टकराईं कार, 3 की मौंत, 1 घायल  

इकबाल अंसारी 
पणजी। गोवा के मापुसा में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बेलगाम निवासी अंगोलकर (28), रोहन गडग (26) तथा सनी अंवेकर (31) के तौर पर हुई है। 
पुलिस के मुताबिक इन सभी की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि विशाल कारेकर (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बामबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-226, (वर्ष-05)
2. सोमवार, मई 23, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 21 मई 2022

विकास कार्यों का नारियल फोड़कर, उद्घाटन किया

विकास कार्यों का नारियल फोड़कर, उद्घाटन किया   

''लोनी को लगे विकास के पँख"

अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी के कई वार्डो मे विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
1- वार्ड नं-24 नाईपुरा कालोनी मे लगभग 50 लाख रूपये की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स व नाली का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
2- वार्ड 31 मे लगभग 33 लाख रूपये की लागत से इंचरलाकिंग टाइल्स व नाली का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
3- 2नं पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के चारों तरफ लगभग 13 लाख रूपये की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का ढोल- नगाडों के साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर सभी विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने सभी कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोनी नगर पालिका कार्यालय से  करोड़ों रुपए के विकास कार्य जारी किए गए हैं। जिनका उद्घाटन, मेरे द्वारा किया जा रहा है। लोनी के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आज भी लगभग 9500000 लाख रुपये की लागत से लोनी के 3 वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, वह नाली के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया है। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष ने नाईपूरा कॉलोनी में कई गलियों का भी दौरा किया तथा वहां पर भी जल्दी विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन लोगों को दिया। रंजीता धामा ने ठेकेदारों को बरसात से पहले सभी विकास कार्य पूर्ण करने के लिए कहा कि जो भी कार्य है, इन सभी में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएं। जिससे रास्ते मजबूत बने एवं लंबे समय तक लोगों को सुविधा मिलती रहे एवं जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, मेरा लक्ष्य संपूर्ण लोनी का विकास कराना है।
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष ने दो नंबर पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया तथा वहां पर लगाई जा रही टाइलों को ठेकेदार से जल्द से जल्द लगाकर सुंदर रूप दिया जाएं।
कॉलोनी वासियों ने रंजीत धामा का धन्यवाद प्रकट किया तथा रंजीता धामा जिंदाबाद व मनोज धामा जिंदाबाद के नारे लगाएं।
इस अवसर पर सभासद दीवान सिहं गौतम, बिट्टू चौधरी, सुमित कुमार, विपिन डागर, महक सिंह, नरेंद्र, राजेश सिंह, ओमपाल ठेकेदार, रामनरेश, आफताब, मोहनपाल, अलका देवी,  अमरेश कुमारी, हिना, शांति देवी, रेखा, नेहा, मोनिका सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे।

ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौंत

ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौंत

अविनाश श्रीवास्तव        

बक्सर। चौसा-रामगढ़ पथ पर रोइनीभान गांव के समीप ट्रक (डम्फर) ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी विभत्स थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि यह इलाका चौसा प्रखंड की सीमा के अंतिम छोर पर है। लेकिन, थाना राजपुर लगता है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो कुछ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया।

तब उनकी पहचान मो सरदार हुसैन (40) व सरवरी बेगम (35) के रुप में हुई। वे आरा जिला के शाहपुर के रहने वाले थे। वे मोहनिया में किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी चौसा की तरफ आ रहे डम्फर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। राजपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक का चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजन भी बक्सर पहुंच गए हैं। उनके द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 


यूक्रेनी सैनिकों के आखिर दल ने सरेंडर किया

यूक्रेनी सैनिकों के आखिर दल ने सरेंडर किया  

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत       

मास्को/कीव। यूक्रेन जंग में रूस को एक बड़ी सफलता मिली है। मारियूपोल का अजोवस्तल स्टील प्लांट अब पूरी तरह से रूसी सेना के कब्जे में आ गया है। प्लांट में छिपे 2439 अजोव लड़ाकों और यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की सेना के सामने सरेंडर कर दिया है। मारियूपोल में अजोवस्तल स्टील प्लांट ही ऐसी जगह थी, जो रुस समर्थित दोनेत्सक मिलिशेया के कब्जे से बाहर थी। उसके कब्जे से अब पूरी तरह से मारियूपोल और उसके आस-पास का इलाका रूसी सेना के अधिकार-क्षेत्र में आ गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अजोवस्तल स्टील प्लांट में छिपे अजोव-नाजी लड़ाकों और यूक्रेनी सैनिकों के आखिर दल ने शनिवार को रूसी सेना के सामने सरेंडर कर दिया। इस आखिरी दल को मिलाकर अबतक अजोवस्तल प्लांट से 2439 लड़ाके सरेंडर कर चुके हैं। रूस रक्षा मंत्रालय ने इस सरेंडर का एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में अजोव लड़ाकों के शरीर पर नाजी टैटू और निशान साफ दिखाई पड़ रहे हैं। रूसी सैनिक और दोनेत्सक मिलिशेया के लड़ाके यूक्रेन के लिए लड़ रहे और अजोव सैनिकों के सामान की तलाशी करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

अजोवस्तल स्टील प्लांट पर था यूक्रेन का कब्जा...
आपको बता दें कि अजोव-समंदर पर बसे डॉनबास के अहम पोर्ट-सिटी, मारियूपोल पर तो रूस और दोनेत्सक मिलिशेया ने अप्रैल महीने के मध्य में ही पूरी तरह कब्जा कर लिया था, लेकिन शहर के बाहर अजोवस्तल स्टील प्लांट पर यूक्रेन के सैनिकों और उन्हें समर्थन कर रहे अजोव लड़ाकों ने कब्जा कर रखा था और पिछले एक डेढ़ महीने से रूस सेना को जबरदस्त टक्कर दे रहे थे।

यूक्रेन को अजोव सागर से काट दिया...
मारियूपोल शहर और अजोव स्टील प्लांट पर कब्जे के साथ ही रूस ने अब यूक्रेन को अजोव-सागर से पूरी तरह काट दिया है। मारियूपोल शहर यूक्रेन के दोनेत्सक प्रांत का हिस्सा है। जिसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही एक स्वतंत्र देश घोषित कर चुके हैं। दोनेत्सक के एक बड़े हिस्से पर अब रूस समर्थित दोनेत्सक मिलिशेया का कब्जा हो चुका है। मारियूपोल शहर पर पूरी तरह कब्जे की खबर खुद रूस के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगु ने पुतिन को दी है। इसके बाद सर्जेई शोईगु ने रुसी सैन्य कमांडर सहित दोनेत्सक और लुहांंस्क के कमांडर्स के साथ एक अहम मीटिंग की।

लुहांस्क आजाद देश घोषित...
शनिवार को ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बात का ऐलान भी किया कि जल्द ही डॉनबास प्रांत के लुहांस्क पर भी रुस समर्थित मिलिशेया का पूरा कब्जा होने वाला है। दोनेत्सक की तरह ही यूक्रेन के लुहांस्क को भी रूस के राष्ट्रपति, पुतिन आजाद देश घोषित कर चुके हैं। दोनेत्सक और लुहांस्क यूक्रेन के डॉनबास प्रांत का हिस्सा थे, लेकिन 21 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन (आक्रमण) शुरु करने के साथ ही पुतिन ने दोनेत्सक और लुहांस्क को यूक्रेन से अलग दो आजाद देश घोषित कर दिए थे। पिछले कई सालों से रुस के समर्थन से यहां मिलिशिया यानि विद्रोही गुटों ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ रखी थी।

दोनेत्सक और लुहांस्क पर रूस का कब्जा...

पिछले महीने एबीपी न्यूज की टीम जब डॉनबास में वॉर-रिपोर्टिंग के लिए मौजूद थी, तो पाया था कि दोनेत्सक और लुहांस्क दोनों ही इलाकों में रुस समर्थित विद्रोही गुट का ही कब्जा है। यहां तक की प्रशासनिक कब्जा भी विद्रोहियों का ही था। पुतिन की मदद से दोनों ही इलाकों में अलग-अलग सरकार और उनके प्रमुखों का ऐलान किया जा चुका है। रूस ने जब जंग का ऐलान किया था तब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेनस्की ने कहा था कि रूस के कब्जे से डॉनबास को वापस लेना नामुमिकन है। लेकिन जैसे ही अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई शुरु हो गई। तब जेलेनस्की के सुर बदल गए थे और उन्होनें साफ तौर से दावा किया था कि रुस से डॉनबास वापस लेने के लिए जंग जारी रहेगी।


तेलांगना के सीएम ने अखिलेश से मुलाकात की

तेलांगना के सीएम ने अखिलेश से मुलाकात की  

इकबाल अंसारी        

लखनऊ/हैदराबाद। तेलांगना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक सप्ताह के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव ने उनके दिल्ली स्थित तुगलक रोड पर आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पिछले कुछ महीनों में केसीआर अखिलेश से मिलना चाह रहे थे। लेकिन अखिलेश यूपी विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे। इसलिए दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।


इस मुलाकात के राजनीतिक मायने से बेहद खास बताये जा रहे है। हालांकि एक महीने पहले केसीआर ने घोषणा की थी कि वह कोई मोर्चा नहीं बना रहे हैं, बल्कि देश के लिए एक वैकल्पिक अजेंडा स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और तेलांगना सीएम केसीआर के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, वहीं दोनों के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों बीजेपी सत्ता के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...