शनिवार, 7 मई 2022

देशी शराब के 2 क्वार्टर पीएं, लेकिन नशा नहीं

देशी शराब के 2 क्वार्टर पीएं, लेकिन नशा नहीं  

मनोज सिंह ठाकुर  
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शराबी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और एक्साइज डिपार्टमेंट को अजीबो-गरीब शिकायत की है।
शख्स ने शिकायत में कहा है कि उसने देशी शराब के दो क्वार्टर पीएं, लेकिन नशा नहीं चढ़ा। अब इस मामले की गहराई से जांच की जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसकी इस शिकायत पर एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उचित कारवाई का आश्वासन भी दे दिया है। उसने यह भी कहा कि अगर एक्साइज डिपार्टमेंट कार्रवाई नहीं करता तो वह कंज्यूमर फोरम का दरवाजा खटखटाएगा।
दरअसल, फरियादी लोकेंद्र सेठिया 12 अप्रैल को दो देशी शराब के क्वार्टर पीने के कुछ देर बाद आबकारी थाने पहुंच गया। उसने शिकायत की कि क्वार्टर में शराब नहीं, बल्कि पानी था। उसने न केवल लिखित आवेदन दिया, बल्कि साक्ष्य के लिए शराब के दो क्वार्टर भी जमा किए। उसने एक्साइज के अधिकारियों से कहा कि अगर मेरी बात यकीन नहीं है तो हो तो ये दो एक्स्ट्रा क्वार्टर जांच करके देखो और ठेकेदार द्वारा की गई इस धोखाधड़ी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करो।इस पर अधिकारियों ने उसकी पूरी बात सुनी और कहा कि दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
बता दें, जब उसकी शिकायत पर 6 मई तक कार्रवाई नहीं हुई तो अब उसने कंज्यूमर फोरम में जाने की बात कही है। उसने कहा- मैं इस मामले में कार्रवाई इसलिए चाहता हूं ,ताकि शराबियों के साथ न्याय हो सके। मैं पीता भी हूं तो कमाता भी हूं। लेकिन, उनका क्या जो सिर्फ पीते हैं। उनके लिए न्याय जरूरी है। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरे साथ जो हुआ वह अन्य किसी कस्टमर के साथ न हो। मुझे 20 साल हो गए पीते-पीते। इसलिए मुझे समझ आ गया कि इसमें मिलावट है या नहीं। उसकी ये बात अब सुर्खियों में है। लोकेंद्र ने कहा कि अगर एक महीने बाद भी उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई तो वह कंज्यूमर फोरम जाएगा।
गौरतलब है कि फरियादी लोकेंद्र सेठिया पिता शिवनारायण सेठिया आर्य समाज मार्ग बहादुरगंज में रहता है। उसने शिकायत में बताया- 12 अप्रैल को मैंने अपने दोस्त के साथ क्षीर सागर स्थित प्रीति जायसवाल के ठेके से 4 क्वार्टर देशी शराब ली। जब साथी और मैंने दो क्वार्टर पीये तो ज्ञात हुआ ये शराब नहीं पानी है। जब हमने इसका विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कहा गया जो बने कर लो, यहां ऐसा ही है।

पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया, आत्महत्या

पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया, आत्महत्या  

संदीप मिश्र  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है‌‌। जहां पर पिता ने ही अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इस घटना से आहत बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की मौत के बाद उसकी बहन ने अपने पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। लोग हैरान है कि आखिरकार इस हृदय विदारक घटना को एक सगे पिता ने कैसे अंजाम दिया होगा।
यह मामला बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां पर शराबी पिता आए दिन अपनी सगी बेटियों के साथ छेड़छाड़ किया करता था और अश्लीलता करता था। शुक्रवार देर रात शराब के नशे में शराबी पिता ने अपनी खुद की सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही। वहां मौजूद दूसरी बहन ने भी इसका विरोध किया, लेकिन शराबी पिता ने दरवाजे बंद करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से आहत लड़की ने कमरे में जाकर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना को लेकर मृतक लड़की की बहन ने आरोपी पिता के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे पिता द्वारा अपनी खुद की बेटी के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मृतिका की बहन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर करके आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया‌। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विवाहित महिला के साथ 79 दिन तक दुष्कर्म

विवाहित महिला के साथ 79 दिन तक दुष्कर्म  

इकबाल अंसारी  
बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में एक तांत्रिक ने एक विवाहित महिला के साथ उसके ढाई साल के बेटे के सामने कथित तौर पर 79 दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बच्चे को एक बंद कमरे से मुक्त कराया, लेकिन आरोपी भाग गया जिसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
महिला के मुताबिक, तांत्रिक ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि अगर महिला कुछ महीने उसके साथ रहती है तो वह कलह को सुलझा देगा। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब उसने तांत्रिक के साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसकी सास ने उसे नशीली चीज दी और बाद में जब वह होश में आई तो उसने खुद को अपने बेटे के साथ तांत्रिक के कमरे में पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि तांत्रिक ने महिला के साथ 79 दिन तक अपने कमरे में बार-बार दुष्कर्म किया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल कमरे में भूलकर चला गया था, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। बेटी का फोन आने पर माता-पिता ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही तांत्रिक वहां से भाग गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला ने प्राथमिकी में पति, देवर और अन्य ससुराल वालों को नामजद किया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जाती है‌।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-211, (वर्ष-05)
2. रविवार, मई 8, 2022
3. शक-1944, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079। 
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त: 06:57।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
              (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 6 मई 2022

'आईपीएल 2022' का 51वां मुकाबला खेला

'आईपीएल 2022' का 51वां मुकाबला खेला  

मोमीन मलिक           
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई की टीम में ऋतिक शौकीन की जगह मुर्गन अश्विन की एंट्री हुई है। आईपीएल 2022 में पहली बार ये दोनों टीमें आमने सामने हुईं। हार्दिक पांड्या की नजरें इस मुकाबले में अपनी पूर्व टीम को धूल चटाकर प्लेऑफ में कदम रखने पर हुईं। वहीं मुंबई इंडियंस गुजरात के खिलाफ दूसरी जीत की तलाश में उतरेगी।
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो गुजरात 16 अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, मुंबई दो प्वाइंट्स के साथ सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह इस सीजन में मात्र उनकी दूसरी हार थी। वहीं लगातार 8 हार झेलने के बाद मुंबई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पहली जीत मिली थी।

समारोह का आयोजन, निर्वाचन सम्पन्न कराया

समारोह का आयोजन, निर्वाचन सम्पन्न कराया  

भानु प्रताप उपाध्याय        

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सराहनीय कार्य के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियो/कर्मचारियो को प्रशस्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जिसमे जिलाधिकारी ने कहा जनपद मुजफ्फरनगर में स्वतन्त्र-निष्पक्ष सुरक्षित पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण तरीके से जिले में निर्वाचन सम्पन्न कराया गया‌। जिसके लिये जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मीडिया एवं जनमानस को धन्यवाद दिया।

उन्होने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारियो ने अपने कर्तव्यो का भली-भॉति निर्वहन किया। इसके लिये वे प्रशंसा के पात्र है। मै आशा करता हूॅं। आप लोग इसी प्रकार आने वाले समय मे भी अपने कर्तव्यो का पूर्ण रुप से पालन करेगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगाये गये नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, सहायक अधिकारी एवं कर्मचारियो को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खुलासा: खुद को मृत दिखाने के लिए हत्या की

खुलासा: खुद को मृत दिखाने के लिए हत्या की 

अश्वनी उपाध्याय          

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल हत्या के मामले में जेल में बंद एक आरोपी फर्जीवाड़ा कर जेल से बाहर निकला और फिर खुद को मृत दिखाने के लिए किसी और की हत्या कर दी।लेकिन इस फर्जीवाड़े का उस वक्त खुलासा हो गया, जब पुलिस ने मृतक के शव का डीएनए टेस्ट कराया। जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला अजय कुमार हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद था। पिछले साल विकास नाम का एक युवक धारा 151 में जेल गया था। फर्जीवाड़ा करके अजय विकास बनकर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद उसने अपने ऊपर चल रहे तमाम मुकदमों से निजात पाने के लिए खुद को मृत दिखाने की साजिश रची।

अजय ने 12 अगस्त 2021 की रात को किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसे अपने कपड़े पहना दिए और मृतक का चेहरा जला दिया। इसके बाद शव को गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। साजिश के तहत अजय की पत्नी और बच्चों ने मृतक की पहचान अजय के रूप में कर दी। शक होने पर पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट कराया तो मृतक व्यक्ति अजय नहीं निकला। घटना का खुलासा करते हुए गाजियाबाद की निवाड़ी थाना पुलिस ने अजय की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाला व्यक्ति कौन था ? अभी इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि अजय की गिरफ्तारी के बाद ही मृतक के बारे में कोई जानकारी लग सकेगी।

सपा पार्षदों संग बैठक, पूरी रणनीति तैयार की

सपा पार्षदों संग बैठक, पूरी रणनीति तैयार की  

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे चौक स्धित नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व नगर निकाय चुनाव मे समाजवादी पार्टी के पार्षदों संग बैठक कर पूरी रणनीति तैयार की। श्री इफ्तेखार ने कहा, सपा पूरी दमदारी के साथ सपा के प्रति समर्पित लोगों को ही प्रत्याशी घोषित करने के साथ दमदारी से चुनाव लड़ेगी।
महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा हमे परिसीमन का इन्तजार है। अभी फिलहाल अस्सी वार्ड हैं। शहर क्षेत्र के विस्तार होने के कारण और भी इलाक़े नगर निगम परिक्षेत्र मे जुड़े हैं। वार्डो की संख्या भी बढ़ेगी। वहीं कुछ वार्डो के क्षेत्र बदल भी सकते। हमारी रणनीति प्रत्येक वार्ड मे प्रत्याशी उतारने की है। रवि ने कहा, भीतरघातियों पर इस बार उनकी करनी की सज़ा ज़रुर मिलेगी।सपा के प्रति निष्ठावान और समर्पित लोगों को ही इस बार टिकट मिलेगा। बैठक मे कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पार्टी के अन्य वरीष्ठ नेताओं ने भी अपने सुझाव दिए।
बैठक में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि, मशहद अली खाँ ,भोला पाल ,पंकज साहु, हरीषचन्द्र श्रीवास्तव ,नितिन यादव ,सै०आसिफ हुसैन ,रीता मौर्या ,सविता कैथवास ,मोहम्मद मुजीब ,संदीप सिंह सत्या ,अभिषेक यादव ,नन्हे मंसूरी ,अंकित कुमार पटेल ,शुभम यादव ,फय्याज़ अली,सुधीर निषाद ,जिज्ञांशू यादव ,जयभारत यादव ,अरविन्द यादव ,अमर सिंह ,विशाल सिंह, सै०मो०अस्करी आदि शामिल रहे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व ईदगाह केस, तारीख मुकर्रर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व ईदगाह केस, तारीख मुकर्रर

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। यूपी के मथुरा जिले में जिला एवं सत्र न्यायलय द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामलें की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षो ने अपनी-अपनी बात रखी। दोनों तरफ की बातचीत सुनने के बाद जिला जज ने 19 मई की तारीख मुकर्रर करते हुए फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। आपको बताते चलें कि आखिर कहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह का मामला शुरु हुआ।
9 नवम्बर 2019 को श्रीराम जन्मभूमि का फैसला आने के बाद सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर से अधिवक्ता हरिशंकर जैन, रंजना अग्निहोत्री सहित कुल 8 लोगों ने मथुरा जिला अदालत में याचिका दायर की थी। जिस पर अभी तक सुनवाई चल रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह के मामले के साथ ही कई अन्य मामले मथुरा की जिला अदालत में दायर किये गए थे‌।
साल 2020 में दायर याचिका
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व को लेकर 25 सितंबर 2020 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मथुरा की जिला अदालत में याचिका दायर की गई थी। जिस पर जिला अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और सुन्नी वक्फ बोर्ड के द्वारा अपना-अपना पक्ष रखा गया। आदलत में चली लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए 19 मई 2022 को अपना फैसला सुनाने को कहा।

जमीन के स्वामित्व का मामला...
याचिका में ये कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के बीच हुए साल 1967 में समझौते को खारिज करके 13.37 एकड़ जमीन का स्वामित्व जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा जाए। इसमें चार पक्षों को अदालत द्वारा नोटिस भी दिया गया था। जिसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ और शाही ईदगाह ट्रस्ट ने अदालत में अपना-अपना पक्ष रखा था।

राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री के बयान पर जताया खेद

राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री के बयान पर जताया खेद  

सुनील श्रीवास्तव
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के उस बयान पर खेद जताया है, जिसमें जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर को यहूदी मूल का बताया गया था। लावरोव के इस बयान पर इजरायल ने कड़ा विरोध जताया था और रूसी राजदूत को तलब कर माफी मांगने के लिए कहा था। रूसी विदेश मंत्री का बयान आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
बेनेट के ऑफिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पुतिन ने यूनाइटेड नेशंस और रेड क्रॉस मानवीय गलियारे के माध्यम से घायल नागरिकों सहित नागरिकों को निकालने की इजाजत देने का वादा किया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक कॉल के बाद बेनेट ने पुतिन से बात की है। बता दें कि इजरायली नेता संघर्ष में मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। यही नहीं रूस के कई अमीर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब इजरायल में शरण लिए हुए हैं। रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने फोन पर इजरायल के पीएम से माफी मांगी जिसे बेनेट ने स्‍वीकार कर लिया। लावरोव की इस यहूदी विरोधी टिप्‍पणी के बाद इजरायल की मध्‍यस्‍थ की भूमिका पर संदेह के बादल उमड़ने लगे थे। लावरोव ने इटली के एक न्‍यूज चैनल को दिए साक्षात्‍कार में कहा था कि रूस ने यूक्रेन को नाजी विचारधारा से मुक्‍त कराने के लिए हमला किया है।

आईएएस अधिकारी के 20 ठिकानों पर छापेमारी

आईएएस अधिकारी के 20 ठिकानों पर छापेमारी

रोशनी पांडेय  
रांची। आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, आईएएस पूजा के रांची के अलावा मुजफ्फपुर (बिहार) के ठिकानों पर भी ईडी छापेमारी कर रही है। रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और रांची के पल्स हॉस्पिटल पर छापा पड़ा है। केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई रामविनोद सिन्हा से जुड़े मामले में हो रही है। पूरा मामला मनरेगा घोटाले से जुड़ा है। रामविनोद खूंटी में जूनियर इंजीनियर थे, तब पूजा सिंघल खूंटी की डीसी थीं। 
झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि ईडी इस मामले में काउंटर एफिडेविट करे।
पूजा के जिन ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है, उनमें झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र हैं। पूजा सिंघल के की भारी मात्रा में नकदी(करीब 25 करोड़) बरामद की गई है। बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। ये पैसे इनके चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के यहां से मिली है। पूजा सिंघल के मुजफ्फरपुर स्थित मिठनपुरा ठिकाने भी पर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह मकान पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा का है। वे भी बिहार सरकार में पदाधिकारी थे। उनके पुत्र अभिषेक झा से पूजा सिंघल ने दूसरी शादी की है।
आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक के आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। बता दें कि आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार से तलाक के बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक से शादी की थी। अभिषेक के रांची में रातू रोड स्थित एक ठिकाने पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे है। ईडी ने छापेमारी में उनके घर से दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके बाद अधिकारी दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचने लगे।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...