बुधवार, 27 अप्रैल 2022

हरे धनिया की पत्तियां कई बीमारी से दिलाती है छुटकारा

हरे धनिया की पत्तियां कई बीमारी से दिलाती है छुटकारा

सरस्वती उपाध्याय  

हरी धनिया के पानी में पोटैश‍ियम, कैल्‍श्यिम, विटामिन सी और मैग्‍नीजियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके पानी से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। हालाँकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। हरी धन‍िया के पत्तियों का इस्तेमाल आमतौर पर चटनी बनाने या खाने की गार्निशिंग के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हरी धनिया न सिर्फ खाने का स्‍वाद बढ़ाता है बल्‍कि हरी धनिया के पानी का सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। धन‍िया के पानी में पोटैश‍ियम, कैल्‍श्यिम, विटामिन सी और मैग्‍नीजियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके पानी से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। हालाँकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको हरी धनिया का पानी बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे और नुकसान बताएंगे।

हरी धनिया का पानी बनाने के लिए हरी धनिया के पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी से धनिया के पत्तों को छान लें और इस पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इसका सेवन करें। हरा धनिया का पानी पेट संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही यह पाचनशक्ति को मजबूत करता है। हरी धनिया का पानी पीने से पेट दर्द, बदहजमी, जलन और गैस में आराम मिलता है।  

हरी धनिया का पानी वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हरी धनिया के पानी में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे शरीर में जमा फैट कम करने में मदद मिलती है, जिससे मोटापा कम होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए हरी धनिया के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, धनिया में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखते है। हाई कॉलेस्ट्रोल की समस्या में रोज़ाना हरी धनिया के पानी का सेवन करने से फायदा होता है। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिए के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से हरी धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। अनियमित पीरियड या पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द में भी हरी धनिया का पानी पीना बहुत असरदार घरेलू नुस्खा है। हरी धनिया के पानी के सेवन से  शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्राव ज़्यादा होता है जिससे अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान तेज दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

वैसे तो धनिया का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बहुत ज़्यादा धनिया के सेवन से पित्त पर दबाव पड़ता है जिससे लिवर की परेशानी पैदा हो सकती है। जरूरत से ज़्यादा धनिया के सेवन से आपको चक्कर आना, सूजन, रैशेज या सांस लेने में समस्या होना जैसी कई परेशानियां हो सकती है। धनिया का बहुत ज्यादा सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। जरूरत से ज़्यादा धनिया के सेवन से शरीर की ग्रंथिया प्रभावित हो जाती है। गर्भवती महिलाओं और शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं को बहुत ज़्यादा धनिया का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और शिशु को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

देश की पहली रैपिड रेल के ट्रायल की तैयारी शुरू हुई

देश की पहली रैपिड रेल के ट्रायल की तैयारी शुरू हुई

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। दिल्‍ली से मेरठ से बीच चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल के ट्रायल की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगले माह गुजरात से रैपिड रेल के कोच गाजियाबाद पहुंच जाएंगे। इन कोचों की गाजियाबाद के दुहाई डिपो में असेंबलिंग की जाएगी। जिसमें करीब एक माह का समय लगेगा। इसके बाद ट्रायल के लिए ट्रैक में उतारा जाएगा। इस तरह संभावना है कि जून के आखिरी सप्‍ताह में रैपिड रेल का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि रैपिड रेल के मोटर और ट्रेलर कोच का निर्माण गुजरात में किया जा रहा है। दिल्ली से मेरठ के बीच 30 रैपिड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मई के दूसरे सप्ताह में गुजरात से मोटर कोच और ट्रेलर कोच दुहाई डिपो में लाए जाएंगे, यहां असेंबलिंग कर रैपिड ट्रेन तैयार की जाएगी। एक ट्रेन में चार मोटर और दो ट्रेलर कोच होंगे। इस तरह छह कोच की इस ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए और एक कोच प्रीमियम क्लास के लिए होगा। चार स्टैंडर्ड कोच यानी सामान्‍य कोच होंगे।

मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार असेंबलिंग का कार्य पूरा होने के बाद सुरक्षा मानकों और सिग्‍नल की जांच की जाएगी। इसके बाद ट्रायल के लिए रैपिड रेल को वायडक्ट यानी ट्रैक पर लाया जाएगा, और निर्धारित स्पीड पर रेल चलाकर जांच की जाएगी। पूरा होने के बाद रैपिड ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी जाएगी। मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच और मार्च 2025 में दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पुनीत वत्स ने बताया कि प्राथमिक खंड में सिविल का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। आखिरी स्पैन मंगलवार को स्थापित कर दिया गया है।

पोलैंड-बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद

पोलैंड-बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद
अखिलेश पांडेय  
मास्को। रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को बुधवार से अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी है।
रूस ने यह कदम दोनों देशों द्वारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद उठाया है। पीजीएनआईजी ने कहा, "गज़प्रोम ने 26 अप्रैल को पीजीएनआईजी को इस बात की जानकारी दी। गज़प्रोम ने बताया कि वह 27 अप्रैल को अनुबंध दिवस को यमल अनुबंध के तहत आपूर्ति को पूरी तरह से निलंबित कर देगी।
सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार नवीनतम घोषणा ने मंगलवार को अमेरिकी प्राकृतिक गैस वायदा को लगभग तीन प्रतिशत उछाल दिया।
रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक रूस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी गज़प्रोम ने हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं की है कि पोलैंड को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी गई है।

सहायता और समर्थन हेतु कार्यदल: आईएईए

सहायता और समर्थन हेतु कार्यदल: आईएईए
सुनील श्रीवास्तव  
विएना। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि आईएईए यूक्रेन के परमाणु केंद्रों में कर्मचारियों के लिए सहायता और समर्थन हेतु एक कार्यदल की स्थापना करेगी।
चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) के विशेषज्ञ मिशन का नेतृत्व करने वाले श्री ग्रॉसी 26 अप्रैल को यूक्रेन पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "आईएईए यूक्रेन के परमाणु स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे सहायता और सहायक कर्मचारियों के समन्वय के लिए एक कार्य समूह का गठन करेगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ पहले ही रेडियोलॉजिकल आकलन करने और सुरक्षा उपायों की निगरानी प्रणालियों को बहाल करने के लिए उपकरणों का पहला बैच यहां ला चुके हैं।
 ग्रॉसी ने चेर्नोबिल एनपीपी में 36 साल पहले घटित घटना के पीड़ितों की स्मृति को भी सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि चेर्नोबिल बिजली संयंत्र 26 अप्रैल, 1986 को दुर्घटना घटित हुई थी, जिसे इतिहास में सबसे खराब परमाणु दुर्घटना माना जाता है।

आश्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य आकलन का जिम्मा

आश्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य आकलन का जिम्मा

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली ।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुड्डुचेरी की पूर्व राज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को स्वयंभू संत वीरेंद्र द्वारा दिल्ली के रोहिणी में स्थापित आश्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य का आकलन करने वाली समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति नवीन चावला ने आदेश पारित करते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण पर कड़ी नजर रखने के लिए एक समिति गठित की जानी चाहिए। समिति में जिला और सत्र न्यायाधीश अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, महिला प्रकोष्ठ के अपराध के डीसीपी (सीएडब्ल्यू सेल), जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) का एक नामित व्यक्ति आदि शामिल हैं।

अदालत ने कहा कि समिति डॉक्टरों, मनोचिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों की सहायता से महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का निरीक्षण करेगी और मासिक आधार पर अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी।
अदालत ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को सुझावों पर गौर करने और महिला और बाल संस्थान (लाइसेंसिंग) अधिनियम, 1956 को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।

21वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता

21वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में जारी नरमी के साथ ही देश में बुधवार को लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव का रूख बना रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 105.42 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 101.95 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। Also Read - जानिए क्या रहे पेट्रोल-डीजल के दाम देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 31 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-201, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 28, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम-43+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

डीएम ने चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

डीएम ने चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया  

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पहाड़पुर विकास खण्ड सैदाबाद में जन-समस्याओं के समाधान के लिए चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चैपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती सन्ध्या मिश्रा से ग्राम सभा में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। जिसमें महिलाओं की समस्या का समाधान के साथ-साथ योजनाओं का भी लाभ मिला होगा। उन्होंने वहां पर जन मानस से सचिव, पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत आशा बहुंए, ए.एन.एम. की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा, कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया, कि लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने ए.एन.एम. से गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली तथा दो साल से छोटे बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
जिसमें ए.एन.एम. द्वारा बताया गया कि दो साल से छोटे 40 बच्चे है, जिनमें दो का वजन मानक से कम है। उसकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी लेते हुए उसको पौष्टिक आहार उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में सभी लोगो को गभर्वती महिलाओं के लिए चलायी जा रही 102 नम्बर एम्बुलेंस सेवा की जानकारी होनी चाहिए। जिसको भी कोई परेशानी हो, वे 102 नम्बर पर काॅल कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना उपचार करा सकती है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा कितने शिक्षक कार्यरत है।
जिसपर प्रधानाचार्य से बच्चों के नामांकन को और बढ़ाने के निर्देश दिये है तथा बच्चों के स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित किये जाये। उन्होंने ग्राम सभा में बने सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता की जानकारी ली तथा साफ-सफाई निरंतर कराये जाने का केयर टेकर को निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने राशन की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति है, उनको बिना भेदभाव के राशन उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेते हुए 2020-21 में 6 पात्र व्यक्तियों को आवास दिया गया है। उन लाभार्थिंयों से वार्ता कर जानकारी ली कि आवास योजना के लाभ से पहले और अब में ज्यादा सुविधाजनक है कि नही। मनरेगा द्वारा कराये गये कार्यों की जानकारी लेते हुए लाभार्थिंयों से वार्ता की कि खेतों की उपज बढ़ा है कि नहीं समतलीकरण से। जिसपर लाभार्थी द्वारा बताया गया कि पहले से ज्यादा पैदावार हो रही है। तालाब के सौन्दर्यीकरण की जानकारी लेते हुए तालाब में पानी है कि नहीं, तालाब में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है तथा पेयजल की समीक्षा करते हुए ग्राम सभा के लोगो से हैण्ड पम्प खराब है या सभी क्रियाशील है। जिसपर ग्राम सभा के लोगो द्वारा बताया गया कि सभी क्रियाशील है, पेयजल की कोई दिक्कत आदि नहीं है। 
उन्होंने डीडीओ को निर्देशित किया है कि जो भी हैण्डपम्प रिपेयर हो रहे है‌। उनका एक लागबुक बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिया है कि जो भी आम जनमानस सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। उसें नोट कर शौचालय एवं आवास उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने पेंशन योजनाओं की जानकारी लेते हुए वृद्धापेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि जिनका भी किन्हीं कारणों से वंचित है। उन्हें जांच कर तत्काल लाभ प्रदान कराया जाये। बिजली की कोई दिक्कत आदि तो नहीं है की जानकारी ली। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना तथा 03 दिनों के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिये है। तत्पश्चात शहीद स्व नन्द लाल यादव के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत आदि तो नहीं है कि जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, डीडीओ ए.के. मौर्या सहित सभी जनपद स्तरीय सम्बंधित अधिकारीगण एवं ग्राम पंचायत के आम जनमानस उपस्थित रहे।

एचपीसीएल में ग्रेड सी, 186 पदों पर भर्ती निकाली

एचपीसीएल में ग्रेड सी, 186 पदों पर भर्ती निकाली

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ग्रेड सी में बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत टेक्नीशियन, लैब एनालिस्ट, जूनियर फायर ऑफिसर और सेफ्टी ऑफिसर के 186 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 18 से 25 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 186 पदों के लिए निकली भर्ती में सिलेक्शन होने पर हर महीने 26,000 से लेकर 76,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा पास होना चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 फीसदी ही है। उच्चतर योग्यता (इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।

आयु सीमा: कैंडीडेट्स की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 590 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करें।

यहां विसाख रिफाइनरी टेक्नीशियन भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
फिर ड्रॉप डाउन में दिए गए लिंक से उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। अब ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जाएं। उम्मीदवार वैकल्पिक तौर पर नीचे दिए गए लिंक से भी एप्लिकेशन पेज पर जा सकते हैं।

सबसे बुजुर्ग इंसान का 119 की उम्र में निधन

सबसे बुजुर्ग इंसान का 119 की उम्र में निधन
अखिलेश पांडेय       
टोक्यो। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान जापान की केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया। केन तनाका ने 19 अप्रैल को पश्चिमी जापान के फुकुओका शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की घोषणा जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सोमवार 25 अप्रैल को की है।
केन तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था। उन्होंने 1922 में हिदेओ तनाका से शादी की थी। केन के पति ने 1937 से 1939 तक मिलिट्री में सर्विस की। केन ने अपने जीवन में नूडल की दुकान और चावल के केक की दुकान सहित कई व्यवसाय चलाए। केन ने 4 बच्चों को जन्म दिया और पांचवें को गोद लिया।तनाका को 2019 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सबसे उम्रदराज जीवित इंसान के रूप में मान्यता दी थी। सोमवार को अपनी वेबसाइट पर तनाका की मौत की पुष्टि करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि वर्तमान में जीवित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति और सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के खिताब की जांच की जा रही है।निधन के पहले तक केन तनाका की दिनचर्या प्रेरणादायक रही। वह रोज सुबह 6 बजे उठती थीं। दोपहर का समय वह मैथ्स की पहेलियों और कैलिग्राफी की प्रैक्टिस में समय गुजारती थीं। केन अपने अंतिम समय तक स्वस्थ रहीं और अपनी जिंदगी को ठीक ढंह से एंजॉय कर रही थीं। उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए मशाल रिले में भाग लेने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते वे ऐसा नहीं कर सकीं।

मुंबई: पेरेंट्स नहीं बनना चाहतें रणवीर-दीपिका

मुंबई: पेरेंट्स नहीं बनना चाहतें रणवीर-दीपिका

कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा चर्चा में रहते हैं। दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में शादी की है। आपको बता दें जब से दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की लाइफ में आई है, उनकी लाइफ में तो चार चांद लग गए हैं। रणवीर सिंह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में निकाल रहे हैं। आपको बता दें दीपिका और रणवीर हमेशा सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को काफी समय हो चुका है। जिससे अब उनके फैंस नन्हे मेहमान के आने को देखने के लिए काफी बेताब है। लेकिन अब जो उनके बारे में खबर सामने आई है। वह काफी हैरान कर देने वाली है। उनके फैंस को थोड़ा मायूस करने वाली है।
आपको बता दें रणवीर सिंह के फैंस उनकी शादी को लेकर भी काफी खुश थे। अब उनके बच्चे को देखने के लिए भी काफी बेताब है। आपको बता दें रणवीर और दीपिका की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दीपिका और रणवीर की शादी को लगभग 4 साल हो चुके है। अब इनके फैंस इनकी बेबी प्लानिंग के बारे में जाने के लिए काफी बेताब है। आपको बता दें, कि रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अभी अपने काम में काफी बिजी हैं।
वह अभी पेरेंट्स नहीं बनना चाहते हैं। जिसको लेकर अब साफ हो चुका है कि रणवीर सिंह अभी पता नहीं कब पेरेंट्स बनेंगे ? रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए थोड़ी यह मायूसी भरी खबर है क्योंकि उनके फैंस काफी बेताब थे। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद रणवीर सिंह अपना पूरा फोकस अपने काम पर दे रहे हैं। वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में निकाल रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने पति की मदद करती नजर आ रही हैं। एक बार दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति रणवीर सिंह अभी काफी ऊंचाई और छूना चाहते हैं, अभी बहुत कुछ करना चाहते हैं। अभी उनके सपने पूरे नहीं हुए हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...