मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

सबसे बुजुर्ग इंसान का 119 की उम्र में निधन

सबसे बुजुर्ग इंसान का 119 की उम्र में निधन
अखिलेश पांडेय       
टोक्यो। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान जापान की केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया। केन तनाका ने 19 अप्रैल को पश्चिमी जापान के फुकुओका शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की घोषणा जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सोमवार 25 अप्रैल को की है।
केन तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था। उन्होंने 1922 में हिदेओ तनाका से शादी की थी। केन के पति ने 1937 से 1939 तक मिलिट्री में सर्विस की। केन ने अपने जीवन में नूडल की दुकान और चावल के केक की दुकान सहित कई व्यवसाय चलाए। केन ने 4 बच्चों को जन्म दिया और पांचवें को गोद लिया।तनाका को 2019 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सबसे उम्रदराज जीवित इंसान के रूप में मान्यता दी थी। सोमवार को अपनी वेबसाइट पर तनाका की मौत की पुष्टि करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि वर्तमान में जीवित सबसे बुजुर्ग व्यक्ति और सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के खिताब की जांच की जा रही है।निधन के पहले तक केन तनाका की दिनचर्या प्रेरणादायक रही। वह रोज सुबह 6 बजे उठती थीं। दोपहर का समय वह मैथ्स की पहेलियों और कैलिग्राफी की प्रैक्टिस में समय गुजारती थीं। केन अपने अंतिम समय तक स्वस्थ रहीं और अपनी जिंदगी को ठीक ढंह से एंजॉय कर रही थीं। उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए मशाल रिले में भाग लेने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते वे ऐसा नहीं कर सकीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...