बुधवार, 20 अप्रैल 2022
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शेफर्ट कोरोना पॉजिटिव
52 हजार के करीब आया सोना, चांदी में गिरावट
असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती, आवेदन मांगें
फिकस्ड डिपॉजिट की दर में बदलाव: एचडीएफसी
'सफल डिजिटल रूपांतरण' की बुनियाद हैं सुरक्षा
'सफल डिजिटल रूपांतरण' की बुनियाद हैं सुरक्षा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा है कि साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल रूपांतरण की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने वाले साइबर जगत में किसी भी खतरे से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण है। श्री डोभाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना मोचन अभ्यास का उद्घाटन किया। उन्होंने कई डिजिटल सेवाएं शुरू करने के लिए सरकार के प्रयासों और देश की डिजिटल क्रांति का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय साइबर जगत की सुरक्षा के उपायों पर बल दिया।
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना मोचन अभ्यास दस दिन तक हाइब्रिड रूप में आयोजित किया जायेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य सरकारी संगठनों और एजेंसियों के वरिष्ठ प्रबंधकों और तकनीकी कर्मियों को साइबर खतरों से निपटने के बारे में प्रशिक्षित करना है। इस दौरान प्रशिक्षण सत्रों और रणनीतिक अभ्यासों के माध्यम से 140 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
प्रतिभागियों को घुसपैठ का पता लगाने की तकनीकों, मालवेयर की सूचना के आदान-प्रदान, किसी माध्यम से प्रवेश करने की जांच, नेटवर्क प्रोटोकॉल और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे विभिन्न प्रमुख साइबर सुरक्षा क्षेत्रों का प्रशिक्षण मिलेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत ने देश के साइबर जगत के महत्व तथा नागरिकों, कारोबारियों और सरकार की सुरक्षा बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
'आपराधिक प्रक्रिया' अधिनियम 2022 को स्वीकृति
मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया
मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया
कविता गर्ग
मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जन्मों के लिए एकदूजे के हो गए हैं। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वहीं, शादी के बाद पहली बार अभिनेत्री आलिया भट्ट स्पॉट हुईं।
दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही आलिया काम पर वापस लौट आई हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया पिंक करल के सलवार सूट में नजर आईं। जहां उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...