मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

स्किल्ड आर्टिसन के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

स्किल्ड आर्टिसन के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी 

अकांशु उपाध्याय             
नई​ दिल्ली। अगर आप सरकारी नौकरी का तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल भारतीय डाक ने स्किल्ड आर्टिसन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 9 मई 2022 तक आवेदन कर सकते है।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में 9 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें, मकैनिक (मोटर व्हीकल) के 5 पद, इलेक्ट्रिकल के 2 पद, टायरमैन के 1 पद और ब्लैकस्मिथ के 1 पद निर्धारित किए गए है। बता दें इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से लेकर के 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। वहीं अगर योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को कक्षा 8वीं पास होना चाहिए या फिर मान्यता प्राप्त टेक्निकल इंस्टीट्यूट से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट के अनुसार होगा और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 9 मई 2022 तक भेज पाएंगे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-193, (वर्ष-05)
2. बुधवार, अप्रैल 20, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-42+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

गाजियाबाद में 10 जून तक धारा-144 लागू

गाजियाबाद में 10 जून तक धारा-144 लागू      

अश्वनी उपाध्याय              
गाजियाबाद। जिले के डीएम राकेश कुमार सिंह ने जिले में 10 जून तक धारा-144 लागू कर दी है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने ईद उल फितर, ईस्टर एवं विभिन्न जयंती के चलते यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि बिना लिखित इजाजत के कोई जुलूस या आम सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।
इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर बिना फेस कवर/मास्क के भ्रमण नहीं करेगा और न ही वह सार्वजनिक स्थान पर थूकेगा। हालांकि आदेशों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने जैसी कोई बात अभी नहीं की गई है।
गौरतलब है कि मुल्क भर में कोरोना के मामलों में इज़ाफे के साथ-साथ यूपी में बढ़ोतरी हुई है। यूपी में फिलहाल, कोरोना को मामलों की तादाद 695 है।

एनसीआर: सार्वजनिक स्थलोंं पर 'मास्क' अनिवार्य

एनसीआर: सार्वजनिक स्थलोंं पर 'मास्क' अनिवार्य   

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिल्ली सहित अन्य सीमावर्ती कुछ राज्यों में कोविड के मामले बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सभी जिलों में भी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर इन्हें टीका लगाया जाये। साथ ही जनसमाधान प्रणाली (पब्लिक एड्रस सिस्टम) का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाये और कारोना के लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाये।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,183 मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,183 मामलें    

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,183 मामलें सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की मौत हो गई। जो कि देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, 1,985 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 11, 542 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,21,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल  4,25,10,773 लोग स्वस्थ भी हुए।
राजधानी में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 517 नए मामले मिले हैं। 
इससे पहले 24 फरवरी को 556 नए मरीज व तीन फरवरी को संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,270 टेस्ट किए गए हैं, वहीं 261 मरीजों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 964 मरीज, अस्पतालों में 66, आईसीयू में नौ, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 व वेंटिलेटर पर शून्य मरीज हैं। 
बीते 24 घंटे में 37,244 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 8,331 लोगों ने पहली व 17,550 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

जश्न की महफिल में मोक़ामी शायरों का जमावड़ा

जश्न की महफिल में मोक़ामी शायरों का जमावड़ा   

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। अन्जुमन खुद्दामे मोजिज़नुमा की ओर से दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा जद्दन मीर साहब मे हज़रत इमाम हसन की यौमे विलादत के मौक़े पर सजी जश्न की महफिल में मोक़ामी व गैर मोक़ामी शायरों का जमावड़ा लगा। नजीब इलाहाबादी की निज़ामत मे हुई महफिल का आग़ाज़ मौलाना अख्तर हसन नजफी के तेलावते कलाम पाक से हुआ। मदरसा जमीयतुल अब्बास के फाउण्डर व मशहूर आलिमेदीन मौलाना सैय्यद कल्बे अब्बास रिज़वी की सदारत मे हुए आल इण्डिया जश्ने शब्बर मे शोअरा ने पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा के नवासे हज़रत अली के बड़े फरज़न्द हसन ए मुजतबा की विलादत पर एक से बढ़कर एक अशआर  सुना कर वाह वाही लूटी।
मौलाना डॉ. रिज़वान हैदर रिज़वी ने इमाम हसन की विलादत पर तक़रीर मे इमाम के मोजज़ात और उनके हुस्ने ऐखलाक़ के बारे मे तफसील से बताया। महफिल आयोजक रज़ा हसनैन ने आए हुए शोअरा ओलमा व तमाम मोमनीन का शुक्रिया अदा किया। वहीं, शायरों ओलमाओं के साथ कोरोना काल व अन्य मौक़ो पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो दर्जन से अधिक योद्धाओं को शाल प्रशस्तिपत्र व मोमेन्टो दे कर सम्मानित भी किया गया।
मौलाना व इमाम ए जुमा हसन रज़ा ज़ैदी ,मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिज़वी ,मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर,मौलाना अम्मार ज़ैदी ,मौलाना इन्तेज़ार आब्दी,मौलाना आमिरुर रिज़वी ,मौलाना सैय्मद जाबिर अब्बास ,सैय्यद अज़ादार हुसैन ,हमूद रिज़वी ,गौहर काज़मी ,शाहीन काज़मी ,सै०ज़फर अब्बास रिज़वी,महताब हुसैन नक़वी ,ताहिर मलिक ,हसन नक़वी,असरार नियाज़ी ,शफक़त अब्बास पाशा,फसाहत हुसैन ,वक़ार हुसैन रिज़वी ,शारिब ,अरशद ज़ैदी ,ग़ुलाम अब्बास ,ज़ुल्करनैन आब्दी ,सै.मो. अस्करी,ज़ामिन हसन,औन ज़ैदी ,ताबिश सरदार ,जौन ज़ैदी समेत अन्य लोग शामिल रहे। 

एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे जनरल पांडे

एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे जनरल पांडे 

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले सेना प्रमुख होंगे। पांडे सेना के वर्तमान उप-प्रमुख हैं और वह जनरल एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे, जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ले. जनरल पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) कौन होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पिछले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा है।
पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। इस पद पर अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारियों का कब्जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडे, जो पूर्वी सेना कमांडर रहे हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ प्रौद्योगिकी के अधिक एकीकरण के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं। 
वह अपने साथ सेना प्रमुख की कुर्सी पर ऑपरेशनल और रसद दोनों अनुभव लाएंगे। सूत्रों ने कहा कि जनरल नरवणे सीडीएस बनने के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। जनरल रावत की मिसाल को देखते हुए उन्हें यह पद मिल सकता है जिन्होंने सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शीर्ष पद संभाला था। लेकिन उनके नाम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। क्योंकि सरकार अभी भी कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है।

हिंसा: वीएचपी व बजरंग दल के सदस्यों पर केस

हिंसा: वीएचपी व बजरंग दल के सदस्यों पर केस    

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सदस्यों पर भी केस दर्ज किया है। उन पर बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने का आरोप है। पुलिस ने VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। इधर, हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। बाकी 12 आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना हुई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम वीडियो फुटेज के आधार पर सोनू चिकना की पत्नी को हिरासत में लेने के लिए जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक स्थित मकान में गई थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने घरों से पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।
सोनू चिकना वही शख्स है। जिसने 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन हिंसा के दौरान फायरिंग की थी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि यह एक छोटी सी घटना थी, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
इधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी नजर हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि माहौल न सुधरे। सोशल मीडिया पर ऐसी गलत जानकारी और माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। हमारी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई फैक्ट वैरिफाई करना है, तो आप सीधे पुलिस से बात करिए।
हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग घायल हुए हैं। अब तक इस हिंसा से जुड़े करीब 100 वीडियो सामने आ चुके हैं। इनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर मेदालाल मीणा हिंसा के दौरान वहां सुरक्षा में तैनात थे। उनके हाथ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों को अलग कर रही थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।
इसी बीच किसी ने भीड़ में 7-8 राउंड गोलियां भी चलाईं। मेदालाल मीणा कहते हैं कि मैं देख नहीं सका कि गोलियां किसने चलाईं और भीड़ की वजह से यह भी नहीं देख सका कि लड़ाई किसने शुरू की। रविवार दोपहर पुलिस ने हिंसा के 14 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 2 मुख्य आरोपियों अंसार और असलम को पुलिस रिमांड में और 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंसा की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और हत्या के प्रयास करने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान फायरिंग वाली जगह से गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही हैं।

राजकीय विद्यालय में कराए गए कार्यों का लोकार्पण

राजकीय विद्यालय में कराए गए कार्यों का लोकार्पण 

पंकज कपूर       
काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को काशीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बांसखेड़ा इंटर कॉलेज में पहुंचकर एक पेपर मिल्स के द्वारा काशीपुर के आधा दर्जन से अधिक राजकीय विद्यालय में कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। दरअसल काशीपुर में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पंहुँचे। काशीपुर में अलीगंज रोड स्थित एक स्कूल के बने हैलीपैड पर उतरे जिसके बाद वह ग्राम बाँसखेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बहल पेपर्स मिल्स लि० काशीपुर के संस्थापक नरेश कुमार झांजी द्वारा गोद लिये गये 7 सरकारी स्कूलों के कायाकल्प का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूल में बने कक्षाओं का भी निरीक्षण किया तथा फीता भी काटा। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार बनने के बाद जनता से किए गए वादों के मुताबिक सरकार के द्वारा किये गए कार्य का उल्लेख किया।
तो वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं इंग्लिश मीडियम स्कूलों की भांति ही उपलब्ध है तथा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही बड़ा बदलाव है। स्कूलों में सभी सुविधायें इंग्लिश मीडियम स्कूलों की भांति ही उपलब्ध हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही बड़ा बदलाव है। मैं नरेश कुमार झांजी, निदेशक बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय सभी विधायकों तथा अतिथिगणों का आभार व्यक्त करता हूँ। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा बहल पेपर मिल के द्वारा एक साथ मिलकर सात स्कूलों के रूपांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ऐसे 500 विद्यालयों का रूपांतरण किया जा रहा है। यह एक अच्छी पहल और अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हम अच्छे काम के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद देते हैं, जो कि समाज हित में आगे आ रहे हैं और जो भी लोग समाज हित में आ जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने चंपावत विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के बाबत सस्पेंस खत्म होने के सवाल पर कहा कि सस्पेंस अभी बाकी है, आप इंतजार कीजिए।

गेहूं का बाजार भाव 2,175 रुपये प्रति क्विंटल रहा

गेहूं का बाजार भाव 2,175 रुपये प्रति क्विंटल रहा  

संदीप मिश्र       
पीलीभीत। जनपद में इस बार गेहूं का बाजार भाव नित नए रिकार्ड तोड़ रहा है। सोमवार को गेहूं का बाजार भाव 2175 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जोकि, न्यूनतम समर्थन मूल्य से 160 रुपए अधिक रहा। गेहूं का बढ़ता बाजार भाव सरकारी खरीद पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब जनपद के किसान सरकारी क्रय केंद्रों से दूरी बनाते जा रहे हैं।
उपज का बाजिव मूल्य और नकद भुगतान मिलने से किसान भी खुश हैं। मगर, इससे सरकारी खरीद में जुटे अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जनपद में गेहूं की खरीद के लिए 137 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
गेहूं की खरीद शुरू हुए पखवाड़ा भर से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक 50 फीसदी क्रय केंद्रों पर एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका है। शासन द्वारा जनपद को इस बार 2.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन जनपद में गेहूं खरीद को लेकर शासन की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसकी वजह यह है कि इस बार विदेशों से आ रही डिमांड के बाद देश से बड़े पैमाने पर गेहूं का निर्यात किया जा रहा है। इसका सीधा असर गेहूं के बाजार भाव पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

द लोनी फाइल्स, अत्याचार आज भी बरकरार

द लोनी फाइल्स, अत्याचार आज भी बरकरार   

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। बहुचर्चित हिंदी फीचर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में निर्देशक के द्वारा 1990 के दशक में हिंदुओं पर कश्मीर राज्य में किए गए अत्याचार को प्रदर्शित करने की बेहतर कोशिश की गई है। लेकिन यह बीता हुआ कल है। जिसके चित्रण या अभिनय पर दोष सिद्धि के आरोप लगाए जा सकते हैं। परंतु आज केंद्र और  उत्तर प्रदेश में भाजपा दल सत्तारूढ़ है। जो सनातन सभ्यता और संस्कृति का आधुनिकरण करने का प्रयास कर रहा है। यदि ऐसी स्थिति में किसी हिंदू परिवार पर उत्तर प्रदेश में अत्याचार किया जाता है तो यह हिंदुत्व विचारधारा के लिए शर्म की बात है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की तहसील लोनी स्थित बुध नगर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति श्रीमती कृष्णा देवी व पति पोशाकी घर के पास हनुमान मंदिर में साफ-सफाई आदि का कार्य करते हैं। 11 अक्टूबर 2017 में बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी से वर्ग 33.44 मीटर जमीन खरीदी थी। 
उपरोक्त अंकित तिथि में ही 6 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया था। भूस्वामी जुबेदा बेगम पति असर मोहम्मद ने सन 2017 से आज तक बुजुर्ग दंपत्ति को न जमीन पर कब्जा दिया और ना ही उसके रुपए लौटाए हैं। श्रीमती कृष्णा देवी के द्वारा इस संबंध में उप जिला अधिकारी तहसील लोनी से कई बार लिखित शिकायत की है। लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। जुबेदा दबंग प्रवृत्ति की महिला है। जिसने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने पर श्रीमती कृष्णा को जान से मारने की धमकी भी दी है। एक हिंदू बुजुर्ग दंपत्ति पर अत्याचार किया जा रहा है, जिसके विरोध में कोई दल-संगठन सामने नहीं आया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि पति की बीमारी के चलते किसी बड़े अधिकारी तक जाना संभव नहीं होता है। स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के किसी सहयोगी के द्वारा शिकायत की गई थी। लेकिन हिंदू विचारधारा के समर्थक विधायक के द्वारा भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्रकरण में पुनः 6 अप्रैल को उप जिला अधिकारी को सहायता के लिए पत्र लिखा गया है। हिंदुत्व का दम भरने वाले, हिंदुत्व को लेकर धरना-प्रदर्शन करने वाले, चीखने-चिल्लाने वाले सभी लोग गलत नहीं है। आज भी हिंदुओं पर अत्याचार बरकरार है। यदि हम बारीकी से अध्ययन करते हैं तो प्रमाणीकरण करना अधिक कठिन नहीं है कि योगी सरकार में हिंदुओं का शोषण और हनन बदस्तूर जारी है।

2 साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखेंगी अभिनेत्री

2 साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखेंगी अभिनेत्री 

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर से दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली हैं। उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखाई देंगी। करिश्मा कपूर को आखिरी बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। हालांकि उनकी यह वेब सीरीज ज्यादा चर्चा में नहीं रही थी।
अब एक बार फिर से करिश्मा कपूर ने एक्टिंग करने का फैसला किया है। उनके नए प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन है। इस बात की जानकारी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती करती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में एक क्लप बोर्ड दिखाई दे रहा है। वहीं क्लप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। हालांकि ब्राउन उनकी फिल्म है या वेब सीरीज अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत।’ सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। 
साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बहन के नए प्रोजेक्ट की तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि ब्राउन का निर्देशन फिल्म डेली बेली, फोर्स 2 और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिनय देव कर रहे हैं।
ब्राउन एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा होगी। इसमें करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता सूर्य शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। सूर्य शर्मा वेब सीरीज अनदेखी से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने रिंकू पाजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करिश्मा कपूर और सूर्य शर्मा के फैंस उन्हें एक साथ एक्टिंग करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...