मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

घोटाला: शिवसेना के नेता राउत की संपत्ति कुर्क

घोटाला: शिवसेना के नेता राउत की संपत्ति कुर्क 

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामलें में शिवसेना के नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की। शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है।

ईडी ने पीएमएलए जांच में राउत से जुड़े अलीबाग के आठ भूखंड और मुंबई के फ्लैट कुर्क किए। बताया जा रहा है ये घोटाला 1034 करोड़ रुपये का है।। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के बाद संजय राउत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा ‘असत्यमेव जयते।

मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया

मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया 

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंधित किया है। इनमें पाकिस्तान के चार यूट्यूब न्यूज चैनल भी हैं। मंत्रालय का कहना है कि, इन चैनलों के माध्यम से भारत के बारे में गलत व झूठी सूचनाएं फैलाई जा रही थीं।

मंत्रालय ने बताया कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों से रिश्ते व लोक आदेश के बारे में झूठी जानकारी दी जा रही थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसके अलावा चार ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट व एक न्यूज वेबसाइट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यूट्यूब चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया गया है।

भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर, आदि जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने के लिए कई YouTube चैनलों का उपयोग किया गया था। बंद करने का आदेश देने वाली सामग्री में कुछ भारत विरोधी सामग्री भी शामिल थी, जो एक समन्वित तरीके से पाकिस्तान संचालित कई सोशल मीडिया खातों से पोस्ट की गई थी। इस कार्रवाई के साथ, दिसंबर 2021 से, मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता, सार्वजनिक व्यवस्था आदि से संबंधित आधार पर 78 YouTube आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया खातों को अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं।

'बीजीएमआई' ने 66,000 अकाउंट बैन कियें

'बीजीएमआई' ने 66,000 अकाउंट बैन कियें  

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में एक सप्ताह में बैटलग्राउंड मोबाइल्स इंडिया (बीजीएमआई) ने  66,000 अकाउंट बैन कियें हैं। कंपनी के मुताबिक 27 मार्च से तीन अप्रैल के बीच गेम में चीटिंग करने के आरोप में 66,000 अकाउंट को बैन किया गया है। इससे पहले भी कई कंपनी ने लाखों अकाउंट बैन किए हैं। BGMI ने हाल ही में गेमिंग में प्लेयर्स को नया अनुभव देने के लिए Lamborghini के साथ साझेदारी की है।Krafton ने गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर 66,233 अकाउंट बैन किए हैं।

इससे पहले मार्च 21 से 27 के बीच कंपनी ने BGMI के कुल 22,013 अकाउंट्स बैन किए थे। इनमें से अधिकतर प्लेयर्स के अकाउंट ऐसे थे जिन्होंने थर्ड पार्टी सोर्स से एप को डाउनलोड किया था। जनवरी के दूसरे सप्ताह में कंपनी ने 50,000 अकाउंट बैन किए थे। Lamborghini के साथ साझेदारी के तहत प्लेयर्स के लिए गेम में आठ स्किन को उपलब्ध कराया गया है।

मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की

मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की  

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे, इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है। समय-समय अनन्या अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। एक बार फिर उन्होंने लेटेस्ट तस्वीर, फैंस के साथ शेयर की है।
इन फोटोज़ में अनन्या पांडे अलग-अलग ड्रेसेज़ में नजर आ रहीं हैं, जो उन पर खूब जच भी रहीं हैं। इस रेड ड्रेस में तो उनका हर अंदाज कातिलाना नजर आ रहा है। इस तस्वीर में अनन्या पांडे स्टाइलिश ब्रालेट और लाइट पिंक पैंट में खुले बालों के साथ किलर पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं।

अभिनेत्री का रियेलिटी शो ‘लॉकअप’ से होस्टिंग डेब्यू

अभिनेत्री का रियेलिटी शो ‘लॉकअप’ से होस्टिंग डेब्यू  

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एकता कपूर के रियेलिटी शो ‘लॉकअप’ से अपना होस्टिंग डेब्यू किया है। कंगना रनौत का यह शो शुरुआत से ही चर्चा में है। दर्शकों से इस शो को खूब प्यार मिल रहा है। लॉकअप को दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और इसकी सफलता पर अब होस्ट कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शो की सफलता के लिए खुद को एक ‘सुपरस्टार होस्ट’ बताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शो की सफलता और अपनी होस्टिंग को लेकर काफी कुछ कहा है और हमेशा की तरह बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है।
अपने पोस्ट में कंगना लिखती हैं- ‘शाहरुख, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे कई सफल अभिनेताओं ने होस्टिंग में अपना हाथ आजमाया है। वह अपने करियर में भले ही सफल रहे हों, लेकिन वे होस्टिंग में असफल रहे हैं। वे सभी असफल होस्ट हैं। अभी तक सिर्फ अमिताभ बच्चन जी और सलमान खान जी और कंगना रनौत ने सुपरस्टार होस्ट बनने का गौरव हासिल किया है। इस लीग में शामिल होना सौभाग्य की बात है।
वह आगे लिखती हैं। ‘काश मुझे स्पष्ट रूप से बताने की जरूरत नहीं होती लेकिन जलनखोर मूवी माफिया मुझे और मेरे शो को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहा है। इसलिए मुझे जरूरी काम करना पड़ा और मुझे कोई आपत्ति नहीं है। अगर मैं हर किसी के लिए खड़ी हो सकती हूं तो मैं अपने लिए भी स्टैंड ले सकती हूं। इस पीढ़ी का एकमात्र सक्सेसफुल होस्ट बनना अद्भुत है।
बता दें, कुछ दिनों पहले ही कंगना ने अपने शो के 200 मिलियन व्यूज क्रॉस होने करण जौहर पर तंज कसा था। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘जब से लॉकअप ने 200 मिलियन व्यूज पूरे किए हैं, सारी चंगू-मंगू सेना/पापाजो और उनका मीडिया, सब चुप-चुपके रोने वाले हैं। कितने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन और भी आगे-आगे देखो होता है क्या ? तेरे रोने के दिन आ गए पापा जो।

जगजीवन राम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन: पीएम

जगजीवन राम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन: पीएम   

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दीं। मोदी ने ट्वीट किया, बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हमारा देश हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान को याद रखेगा, चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हो या आजादी के बाद। प्रशासनिक कौशल और गरीब वर्ग के लिए उनकी चिंता को लेकर उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री पद पर सेवाएं दी थीं। 

वह आपातकाल लगाने का विरोध करते हुए कांग्रेस से अलग हो गए थे और फिर जनता पार्टी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हमारा देश हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान को याद रखेगा, चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हो या आजादी के बाद। प्रशासनिक कौशल और गरीब वर्ग के लिए उनकी चिंता को लेकर उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।

₹1,200 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई: टाटा

₹1,200 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई: टाटा  

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। टाटा समूह की रियल एस्टेट शाखा टाटा हाउसिंग ने अगले दो वर्षों में भूमि अधिग्रहण के लिए लगभग 1,200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी खुद और संयुक्त उद्यमों के जरिए प्रमुख शहरों में भूमि अधिग्रहण करेगी तथा यहां समूह आवास परियोजनाओं के साथ ही प्लॉट डेवलपमेंट की योजना है।
टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के सीईओ और एमडी संजय दत्त ने साथ एक साक्षात्कार में कहा कि महामारी के दौरान प्लॉट की मांग में काफी वृद्धि हुई है और कंपनी ने बेंगलुरु में सभी 157 भूखंडों को 130 करोड़ रुपये में बेचा है। टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड टाटा संस की 100 प्रतिशत सहायक कंपनियां हैं।
टाटा हाउसिंग ने हाल ही में बेंगलुरु के देवनहल्ली में एक परियोजना ‘स्वरम’ शुरू की है। परियोजना की शुरुआत के 36 घंटों के भीतर सभी प्लॉट बिक गए। उन्होंने कहा कि, हमने सभी 157 भूखंड 130 करोड़ रुपये में बेचे।’’ यह परियोजना टाटा हाउसिंग की 140 एकड़ की टाउनशिप ‘कर्नाटिका’ का हिस्सा है, जिसे वन बैंगलोर लक्जरी प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने विकसित किया है, जो टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और एमएस रमैया रियल्टी एलएलपी के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...