रविवार, 3 अप्रैल 2022

मुंबई: अभिनेता टाइगर ने स्टंट वीडियो शेयर किया

मुंबई: अभिनेता टाइगर ने स्टंट वीडियो शेयर किया   

कविता गर्ग          

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्राफ ने सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज, स्टंट वीडियो शेयर किया है।टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और डांस मूव्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वर्कआउट के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शानदार किक मारते हुए दिख रहे हैं।

टाइगर ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर बैक-टू-बैक कई ताइक्वांडो किक मारते हुए दिख रहे हैं। इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर टाइगर ने लिखा, "यदि किसी का दिन खराब है और उसे मानव पंचिंग बैग की जरूरत है। तो मेरे भाई नदीम से संपर्क करें। टाइगर श्राफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजउद्दीन सिद्दिकी की भी अहम भूमिका है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

उपराष्ट्रपति नायडू ने राज्यसभा दिवस की बधाई दी

उपराष्ट्रपति नायडू ने राज्यसभा दिवस की बधाई दी 

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को राज्यसभा दिवस की बधाई दी और कहा कि उच्च सदन ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। राज्यसभा के सभापति नायडू ने सदस्यों से लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए जानकारीपरक एवं रचनात्मक बहस में हिस्सा लेने की अपील भी की।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, “राज्यसभा दिवस की बधाई! अपनी स्थापना के समय से ही राज्यसभा ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।” उन्होंने कहा कि, मैं राज्य सभा के सदस्यों से लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए जानकारीपरक एवं रचनात्मक बहस में शामिल होने की अपील करना चाहता हूं।
राज्यसभा की वेबसाइट के मुताबिक, संविधान सभा जिसकी पहली बैठक नौ दिसंबर 1946 को हुई थी, उसने 1950 तक केंद्रीय विधानमंडल की भी भूमिका अदा की थी, जब उसे अंतरिम संसद में तब्दील कर दिया गया था। 1952 में पहला संसदीय चुनाव होने तक केंद्रीय विधानमंडल एक सदन वाली संस्था थी। स्वतंत्र भारत में एक दूसरे सदन की जरूरत को लेकर संविधान सभा में व्यापक बहस हुई।
आखिरकार आजाद भारत के लिए एक द्विसदनीय विधायिका बनाने का निर्णय लिया गया, क्योंकि विविधताओं से भरे एक विशाल देश में संघीय प्रणाली को सरकार का सबसे व्यवहार्य रूप माना जाता था। लिहाजा, ‘राज्यों की परिषद’ नाम से एक दूसरे सदन की स्थापना की गई, जिसकी संरचना और चुनाव की प्रक्रिया लोगों द्वारा सीधे चुने गए पहले सदन से अलग थी। यह एक संघीय सदन था, जिसके सदस्य राज्यों और दो केंद्र-शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुने जाते थे।
इसमें राज्यों को समान प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया था। निर्वाचित सदस्यों के अलावा राष्ट्रपति द्वारा सदन में 12 सदस्यों को मनोनीत करने का प्रावधान भी किया गया था। सदन के सभापति ने 23 अगस्त 1954 को इसका नाम ‘राज्यसभा’ रखने की घोषणा की थी।

कंपनियों ने पेट्रील-डीजल की कीमतों में इजाफा किया

कंपनियों ने पेट्रील-डीजल की कीमतों में इजाफा किया  

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर लगातार बढ़ने लगी हैं। 13 दिनों ये 11वीं बार है, जब राज्य संचालित ईंधन कंपनियों ने पेट्रील-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। रविवार सुबह ईंधन के दाम 80 पैसा/लीटर बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये का हो गया है, वहीं डीजल के दाम 94.67 रुपये प्रति/लीटर तक पहुंच गए हैं। 
बता दें कि 22 मार्च से अबतक पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। मुंबई की बात करें तो यहां 84 पैसा बढ़कर पेट्रोल का दाम 118.41 रुपये/लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत 85 पैसा बढ़कर 102.64 रुपये/लीटर हो गई है।
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम ही IGL ने ऐलान किया है कि घरेलू गैल यानी PNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। IGL ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं। ये बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं। इस तेजी के बाद अब दिल्ली NCR में पीएनजी की कीमतें 41.71/SCM हो गई है।

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया   

पंकज कपूर              
गदरपुर। विधानसभा चुनाव के पश्चात बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन की। अध्यक्षता एवं कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। 
इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को एक मौका ओर दिया कि भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाते हुए आम जनमानस को राहत देने का काम करेगी परंतु प्रदेश एवं केंद्र की सरकार लगातार बेतहाशा महंगाई बढ़ती चली जा रही है जिसको लेकर आम जनमानस का बुरा हाल है। 
आज प्रदेश की जनता रोजगार के बिना अपने घर की एक वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करता नजर आ रहा है, परंतु बेतहाशा महंगाई के चलते आम जन मजबूर हो चुका है। 
कांग्रेस प्रत्याशी रहेे प्रेमानंद महाजन ने भी केंद्र की मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि रविवार को रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल सहित खाद्य पदार्थ भी इतने महंगे कर दिए हैं कि दिनचर्या से दो वक्त की रोटी कमाने वाला व्यक्ति आज अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन ना देने पर मजबूर है।
खाद्य तेलों के दाम की बात की जाए या ईंधन की तो गैस सिलेंडर भी हजार के पार हो चुका है जिस पर ना ही प्रदेश सरकार की नजर है और ना ही केंद्र सरकार की। 
 महंगाई खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार को काम करने की जरूरत है जिस से प्रदेश व देश वासियों को राहत मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल सिंह, विराट शर्मा, संजीव झाम, ऋषभ कम्बोज, प्रशांत सिंह, सुमित सिंह, सत्यम सिंह, अकील, बृजेश चैधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

16 से घटाकर 13 उड़ान प्रति सप्ताह करेगी इंडिया

16 से घटाकर 13 उड़ान प्रति सप्ताह करेगी इंडिया  

सुनील श्रीवास्तव          
नई दिल्ली/कोलंबो। एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह मांग में कमी के चलते नौ अप्रैल से भारत-श्रीलंका के बीच अपनी उड़ानों की संख्या मौजूदा 16 से घटा कर 13 उड़ान प्रति सप्ताह करेगी। श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। कम आपूर्ति के चलते ईंधन, रसोई गैस और जरूरी सामान के लिए लंबी कतारें लगी हैं। घंटों बिजली गुल रहती है और आम लोग हफ्तों से ऐसे हालात का सामना कर रहे हैं।
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल, एअर इंडिया हर हफ्ते 16 उड़ानों का संचालन कर रही है। इनमें दिल्ली से रोजाना एक उड़ान का संचालन किया जा रहा है जबकि चेन्नई से हफ्ते में नौ उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि नए कार्यक्रम के तहत एअर इंडिया हर सप्ताह 13 उड़ानों का संचालन करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई से उड़ानों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी, जबकि दिल्ली से उड़ानों की तादाद प्रति सप्ताह सात से घटाकर चार की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा, ”मांग में कमी के चलते नौ अप्रैल से दिल्ली से उड़ानों की संख्या सात से घटाकर चार की जाएगी।

योगी सरकार से अवैध घर को ध्वस्त करने का निवेदन

योगी सरकार से अवैध घर को ध्वस्त करने का निवेदन   

संदीप मिश्र              
रामपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन चुकी है। जिसके बाद योगी सरकार ने अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ‘बुलडोजर’ चलवाए हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि रामपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने योगी सरकार से अपने अवैध घर को ध्वस्त करने का निवेदन किया है। 
आपको बता दें कि रामपुर जिले के 40 वर्षीय व्यक्ति का घर सूखे तालाब और कब्रिस्तान पर बनाया गया है। शुरुआती जांच में एहसान मियां नामक व्यक्ति का दावा सही साबित हुआ है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एहसान मियां ने बताया कि हम दो पीढ़ियों से इस घर में रह रहे हैं। मैंने हाल ही में पाया कि वक्फ और सरकार की संपत्ति पर घर अवैध रूप से बनाया गया था। 
उन्होंने कहा कि मैंने घर को ध्वस्त करने के लिए अर्जी दाखिल करने का फैसला किया और एसडीएम अशोक चौधरी से इसे ध्वस्त करने की अपील की। इस पर एसडीएम चौधरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रामपुर जिले की तहसील शाहाबाद के अंतर्गत मित्रपुर एहरोला गांव में कई घर सूखे तालाबों और कब्रिस्तानों पर बने हैं।

भाजपा विरोधी मोर्चे का नेतृत्व नहीं करेंगे पंवार

भाजपा विरोधी मोर्चे का नेतृत्व नहीं करेंगे पंवार   

कविता गर्ग          
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पंवार ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी विरोधी मोर्चे का नेतृत्व नहीं करेंगे और वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का अध्यक्ष बनने के भी इच्छुक नहीं हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में पवार ने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा का विकल्प पेश करने के मकसद वाली किसी भी पहल से कांग्रेस को बाहर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा के खिलाफ विभिन्न दलों वाले किसी भी मोर्चे की अगुवाई करने की कोई जिम्मेदारी नहीं उठाने जा रहा।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अगुवाई भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हाल में हमारी पार्टी (राकांपा) के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने मुझे संप्रग का अध्यक्ष बनने के लिए कहते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, लेकिन मैं उस पद का इच्छुक नहीं हूं।
पंवार ने कहा कि अगर भाजपा का विकल्प पेश करने की कोशिश की जाती है तो मैं उसमें सहयोग के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह करते रहे हैं। जब यह कहा जाता है कि विपक्ष को एक साथ आना चाहिए तो कुछ तथ्यों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सबसे मजबूत पार्टी है और उनके पास जनता का समर्थन है। उसी तरह क्षेत्रीय दल भी अपने-अपने राज्यों में मजबूत हैं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस बेशक अभी सत्ता में न हो लेकिन उसकी देशभर में मौजूदगी है। उन्होंने कहा, ‘‘आप हर गांव, जिले और राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ता पाएंगे। सच्चाई यह है कि विकल्प पेश करते हुए कांग्रेस को शामिल करना जरूरी है।
भाजपा नेता नितिन गडकरी के कांग्रेस को मजबूत होने की आवश्यकता बताने वाले बयान पर पवार ने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्षी दल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर केवल एक पार्टी ही मजबूत होती है तो यह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसा हो जाएगा। उन्होंने और चीन के राष्ट्रपति ने जीवित रहने तक अपने देशों का नेतृत्व करने का संकल्प लिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत के पास ऐसा पुतिन नहीं होना चाहिए।’’ पंवार ने कहा कि देश में महंगाई एक प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हर दूसरे दिन ईंधन की कीमतें बढ़ायी जा रही हैं, जो न केवल आम लोगों के खर्चों पर असर डाल रही है बल्कि कीमतें बढ़ने और परिवहन की लागत बढ़ाने में भी योगदान दे रही है।
फिल्म इस तरह से बनायी गयी है कि अन्य धर्मों के लोग आक्रोशित होंगे। उन्होंने दोहराया कि घाटी से कश्मीरी पंडितों के निर्वासन के दौरान केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी न कि कांग्रेस की। उन्होंने कहा कि फिल्म तथ्यों पर आधारित नहीं है बल्कि इससे नस्लवाद और नफरत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में हालात (2002 में गोधरा साम्प्रदायिक दंगों के बाद) घाटी से बदतर थे। स्वाभिमानी शेतकरी पक्ष (एसएसपी) के बारे में पंवार ने कहा कि किसी भी पार्टी को महा विकास अघाडी से अलग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन्हें (एसएसपी) कोई गलतफहमी है तो उनकी शंकाएं दूर करना हमारी जिम्मेदारी है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...