मंगलवार, 29 मार्च 2022

सीएम ममता ने 'बीजेपी' पर जमकर साधा निशाना

सीएम ममता ने 'बीजेपी' पर जमकर साधा निशाना


मिनाक्षी लोढी                

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। दार्जिलिंग में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा चुनाव आते ही एक पार्टी दार्जिलिंग आती है और उल्टा-पुल्टा बताकर वोट लेकर चली जाती है। इसके बाद उस पार्टी का कुछ पता नहीं चलता है। साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इसलिए आपको दिल्ली का लड्डू नहीं , कुर्सियांग, मिरिक का लड्डू चाहिए।

वहीं, महंगाई के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, बात क्या है खाली तंग करो, जैसे लोग भूल जाएं कि गैस के दाम बढ़ गए हैं। कब से दार्जिलिंग के लिए थ्री टायर पंचायत की बात कर रही हूं। लेकिन चुपचाप बैठे हैं। चुनाव में खुद को बोलेगा कि देश का रक्षक है। इसका उल्टा जो होता है वही है। वहीं ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, साल में 10 बार पेट्रोल की कीमतें बढ़ाते हैं। डीजल और गैस का भी भाव बढ़ाते हैं। चाय बागान भी बंद कर देते हैं।

वहीं बीरभूम की हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, खुद ही आग जलाते हैं और खुद ही बदनाम करते हैं। बंगाल और जनता के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है। खाली एक ही काम है, आग जला दो और हिंसा-हिंसा बोलकर बंगाल को बदनाम कर दो। बता दें ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ‘चा (चाय) सुंदरी योजना’ को लॉन्च किया। इस योजना के तहत 3,80000 परिवारों को घर मुहैया कराया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि, चाय से जुड़े श्रमिकों को टीएमसी की सरकार बनने से पहले 67 रुपये रोज़ाना मिलते थे, अब उन्हें 202 रुपये रोज़ाना दिया जा रहा है।

‘द कश्मीर फाइल्स पर मनोरंजन कर माफ: थरूर

‘द कश्मीर फाइल्स पर मनोरंजन कर माफ: थरूर  

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण के पैरोकारों ने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ पर मनोरंजन कर माफ किया था, जबकि ‘विघटन और वैमनस्य’ को बढ़ावा देने वाले ‘द कश्मीर फाइल्स पर मनोरंजन कर माफ कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर संबंधी प्रोत्साहन इस बात को दर्शाता है कि सरकार किस दिशा में समाज को ले जाना चाहती है। लोकसभा सदस्य ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय एकीकरण के पैरोकारों ने ‘अमर अकबर, एंथनी’ पर मनोरंजन कर माफ किया था, जबकि विघटन और वैमनस्य को बढ़ावा देने वाले ‘द कश्मीर फाइल्स पर मनोरंजन कर माफ कर रहे हैं।

उन्होंने साल 1977 में आई मनमोहन देसाई की मशहूर फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ का उदाहरण दिया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म है जो पिछले दिनों रिलीज हुई। इन दिनों इसको लेकर खासी चर्चा हो रही है।

दुष्कर्म के आरोपी निरीक्षक को उम्रकैद की सजा

दुष्कर्म के आरोपी निरीक्षक को उम्रकैद की सजा     

इकबाल अंसारी                 
शिलोंग। मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले की एक स्पेशल कोर्ट ने 2 बहनों से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व पुलिस निरीक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पुलिस निरीक्षक ने 9 साल पहले दो किशोर बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था‌। स्पेशल पब्लिक प्रासीक्यूटर एवलारिशा रिंजाह ने पिछले हफ्ते दोषी नूरुल इस्लाम के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की थी। इसके बाद न्यायाधीश एफएस संगमा ने सोमवार को सजा का ऐलान किया।
इंस्पेक्टर ने अमपाती पुलिस थाने में बंदूक की नोक पर दोनों में से एक के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी को 24 मार्च को दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया। दोनों बहनों के पिता ने तत्कालीन प्रभारी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा कि दोषी ने उन्हें जान से मारने और आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी। इस मामले में आरोप सिद्ध होने के बाद इंस्पेक्टर को पद से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, शिलांग की एक अदालत में आत्मसमर्पण करने से पहले ही वह पुलिस हिरासत से फरार भी हो गया था।
यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाली (POCSO) अदालत ने 24 मार्च को कहा, 'नूरुल इस्लाम को POCSO अधिनियम 2012 और IPC अधिनियम के तहत दंडनीय अपराधों के लिए दोषी और अपराधी पाया गया है।  दो बहनों में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ 13 मार्च को अमपाती पुलिस स्टेशन में रेप किया गया था। जबकि ठीक इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को भी आरोपी ने लड़की को अपनी हवस का निशाना बनाया।

कास्ट ने फिल्म में काम करने के अनुभव साझा किए

कास्ट ने फिल्म में काम करने के अनुभव साझा किए     

इकबाल अंसारी/कविता गर्ग                    

मुंबई/बेंगलुरु हाल ही में बेंगलुरु में हुए 'केएफजी: चैप्टर 2' के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च ने सही मायने में बताया कि यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। बेंगलुरु में हुआ यह मेगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी सफल रहा, क्योंकि इवेंट पर 'केएफजी: चैप्टर 2' की कास्ट ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव साझा किए। आपको बता दे, 24 घंटे के भीतर 109 मिलियन से अधिक बार देखे गए 'KGF: चैप्टर 2' ने अपने ट्रेलर के साथ एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फिल्म में दिखाए गए कमाल की सिनेमैटोग्राफी, धमाकेदार एक्शन और स्किलफुल डायरेक्शन देखने के बाद दर्शक पागल हुए जा रहें है और तो और संजय दत्त और रवीना टंडन सहित फिल्म के कास्ट द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते नहीं थक रहें। रॉकिंग स्टार यश के प्रशंसकों ने रॉकी के लार्जर देन लाइफ कैरेक्टर पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, खासतौर से पंची डायलॉग्स, जो बड़ी ही आसानी से यश द्वारा डिलीवर किए गए हैं। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशन प्रशांत नील ने एक अननोन फैक्ट का खुलासा किया और वो ये कि इस सीक्वल में अपने डायलॉग्स के मेजर पोर्शन की स्क्रिप्ट खुद यश ने ही की है।

वैसे एक एक्साइटिंग स्टोरी, माइंड ब्लोइंग एक्शन सीक्वेंस, पेपी साउंडट्रैक और शानदार प्रदर्शन के साथ चैप्टर-1 एक फियर्स कॉम्बिनेशन थी, जिसनें सही मायने में भारतीय सिनेमा के सभी रिकॉर्ड और उम्मीदों को तोड़ दिया। संजय दत्त, रवीना टंडन को अपनी शानदार कास्ट में शामिल करने के साथ KGF चैप्टर 2, चैप्टर-1 के बनाए सारे रिकॉर्ड निश्चित ही तोड़ने के लिए तैयार है।  ऐसे में जैसे-जैसे हम इस मैमथ एंटरटेनर की रिलीज डेट के करीब पहुंच रहे हैं, हर कोई फाइनल शो के लिए उत्साहित है। हालिया ट्रेलर रिलीज के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म में अद्भुत प्रदर्शन की एक और झलक देखने के के साथ फिल्म की प्रत्याशा एक चरम पर पहुंच गई है।

14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली KGF: चैप्टर-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है। इसे होम्बले फिल्म्स के तहत बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स अगले दो वर्षों में भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी शामिल है। फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

नशे में धुत्त सैनिकों ने महिला के साथ रेप किया

नशे में धुत्त सैनिकों ने महिला के साथ रेप किया    

अखिलेश पांडेय        
कीव/मॉस्को। यूक्रेन की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर कई बार रेप किए गए। इस बार उसके पति की गोली मारकर जान ले ली गई। घटना के वक्त बच्चे, महिला के सामने ही थे। यूक्रेन की सांसद मारिया मेजेंटसेवा ने स्काई न्यूज के साथ इंटरव्यू में ये दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी यूक्रेन में कुछ महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं सामने आई हैं। यूक्रेन की नेता मारिया मेजेंटसेवा ने बताया- "कीव की रहने वाली इस महिला के साथ, बच्‍चे के सामने रेप किया गया। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में हम शांत नहीं रहेंगे। आखिर उस बच्‍चे के मन का क्‍या हुआ होगा, जिसके सामने ही उसकी मां के साथ ऐसा किया गया हो। यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने भी इस बारे में जांच की बात कही है।
उनके मुताबिक जो रूसी सैनिक घर के अंदर घुसे थे, वह शराब के नशे में धुत्त थे। पहले उन्‍होंने महिला के पति की हत्‍या की, फिर बार-बार महिला के साथ रेप किया। आरोप है कि ये सैनिक यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने रेप करने के बाद उस मासूम बच्‍चे को भी धमकी दी।
यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने बताया है कि दो सैनिकों ने इससे पहले पूर्वी कीव के ब्रोवरी में महिलाओं पर हमला किया था।‌ इनमें एक सैनिक की पहचान भी हुई थी और उस पर आरोप भी तय किए गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला जो पिछले सप्‍ताह यूक्रेन के इरपिन नाम के शहर से भागकर आई थी, उसने आरोप लगाया था कि रूस के सैनिक महिलाओं के साथ रेप कर रहे है और उन पर गोलियां बरसा रहे हैं।
अनातासिया तरान नाम की ये 30 साल की महिला, इरपिन में रूसी हमले से पहले वेट्रेस के तौर पर काम कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि इरपिन इस समय नर्क बन गया है। तरान ने ये भी कहा था कि रूसी सैनिक लोगों को बस मार रहे हैं। महिलाओं का रेप हो रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और विरोधी दल की एमपी लेसिया वेसिलेंका ने भी इन घटनाओं पर सवाल उठाए हैं।

आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल

आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल   

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले के झारावाही के जंगल में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि इन दिनों नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में सभी संवेदनशील कैंपों से जवान रोज नक्सलियों की तलाश में निकलते हैं।
इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह नारायणपुर जिले के कुरुषनार थाना व कैंप से आइटीबीपी व डिस्ट्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों का संयुक्त दल कोडोली और झारावाही के जंगल की ओर रवाना हुआ था। दल में कुछ जवान दो-दो की संख्या में बाइक पर थे जबकि कुछ पैदल जंगल की सर्चिंग कर रहे थे। सुबह करीब 9.15 बजे नक्सलियों ने जवानों को टारगेट में लेकर सीरियल आइइडी ब्लास्ट किया।ब्लास्ट की चपेट में डीआरजी के जवानों की एक बाइक आ गई। इससे दो जवान सनाऊ वड्डे व रामजी पोटाई घायल हो गए। रामजी पोटाई की आंख में चोट आई है। उन्हें समुचित उपचार के लिए रायपुर रवाना किया गया है। सनाऊ के बाएं हाथ में चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फोर्स इलाके की सघन सर्चिंग कर रही है।

बुजुर्गों को दियें जाने वाली पेंशन के नियमों में बदलाव

बुजुर्गों को दियें जाने वाली पेंशन के नियमों में बदलाव 

राणा ओबरॉय              
चंडीगढ़। हाल ही में सरकार की ओर से बुजुर्गों को दियें जाने वाली पेंशन के नियमों में बदलाव की घोषणा के तहत काम शुरू किया गया है। बता दें कि पेंशन के लिए सरकार की ओर से 3.5 लाख रुपये की आय तय की गई है। इसी कड़ी में अब विभिन्न प्रशासनिक विभागों द्वारा पारिवारिक पहचान पत्र में आय की जांच का काम शुरू किया गया है। इस बार सिर्फ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
800 टीमों का किया गया है गठन।
आपकी जानकारी के लिए बता दिया जायें कि पिछले वर्ष भी शिक्षकों की ओर से पारिवारिक पहचान में शामिल आय की जांच का कार्य किया गया था। इस कार्य के तहत आठ सौ से अधिक टीमों का गठन किया गया है। जो आय को लेकर घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। पहचान पत्र के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.इसके तहत अब पांचवें चरण में आय की जांच की जा रही है। एक टीम में तीन सदस्य होते हैं। इसमें एक शिक्षक, एक ग्राम सचिव और एक लिपिक होता है।‌इस सर्वे की खास बात यह है कि जब भी किसी घर में आय की जांच की जाती है तो तीनों सदस्य अलग-अलग समय पर उस तक पहुंचते हैं और उसकी जांच करते हैं।
पहले दो चरणों में इन टीम सदस्यों की ओर से पारिवारिक पहचान पत्र बनाने का काम किया गया। अब आय की जांच कर रहे है। इस कार्य के लिए जिले में कुल तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।‌ जिन्हें विधानसभा क्षेत्र के अनुसार काम दिया गया है।
जिला नोडल अधिकारी ने ये कहा
परिवार के पहचान पत्र में शामिल आय की जांच के लिए शुरू किए गए इस सर्वे के जिला नोडल अधिकारी सोमदत्त ने कहा कि सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य में अपर उपायुक्त संवर्तक सिंह के आदेश पर कार्य किया जा रहा है। यानी कि प्रशासन ने इस काम में तेजी लानी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि हरियाणा के सभी बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना हरियाणा 2022 के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हरियाणा के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा हर महीने पेंशन पाने के लिए वृद्ध लोग आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
नए बदलाव के बाद हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।‌ ऐसे में आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है और बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। इस वृद्धावस्था पेंशन योजना 2022 के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 2500 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...