सोमवार, 28 मार्च 2022

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया 

पंकज कपूर     
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है। अब क्रिकेट, बॉलीवाल, दौड़ , चैस और दौड़ के बाद अब क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड का दबदबा रहा है। गुडग़ांव में उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन द्वारा आयोजन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की झोली में 17 पदक आये। जिसमें अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के गौरव आर्या ने गोल्ड जीतकर टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गौरव के गोल्ड जीतने के बाद उनके परिवार और क्रॉसमिंटन उत्तराखंड एसोशिएसन में खुशी का माहौल है।
विगत 24 मार्च से 27 मार्च तक गुडग़ांव में क्रॉसमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन मैचों का आयोजन उत्तर प्रदेश के उप सचिव फांउडेशन के चेयरमैन बिलाल अहमद के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने कुल 17 पदक जीते है। मूलरूप से सोमेश्वर के ग्राम रमेला डूंगरी निवासी गौरव आर्य ने गोल्ड पर कब्जा कर क्रॉसमिंटन में अपना दबदबा बनाते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया। गौरव ने यह प्रतियोगिता अंडर -8 में जीती है। उनके पिता शिव राम आर्य उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन के उप सचिव के पद पर गुडग़ांव में कार्यरत है। उनकी माता हेमा देवी भी बच्चों को क्रॉसमिंटन की कोचिंग देती है। वहीं दूसरे बेटे प्रिंस आर्य ने भी सिल्वर और रजत पदक जीता है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे है। एक बार फिर सोमेश्वर का नाम रोशन हुआ है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की झोली में कुल 17 पदक आये जिसमें से एक गोल्ड जो गौरव के नाम रहा, जबकि 8 सिल्वर और 8 रजत पदक मिले है। इस प्रतियोगिता में पहली बार ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से गई जनिया सलरिया ने चार पदक जीते। जिसमेंं तीन सिल्वर और एक रजत पदक शामिल है। जनिया सलरिया मूलरूप से बाजपुर के फौजी कालोनी निवासी है जो श्री दशमेश स्कूल की छात्रा है। सलरिया के पदक जीतने पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से गौरव आर्य, प्रिंस आर्य, प्रनेश, रियास, दाहिरा यादव, रिया, जनिया व हेमा आर्या ने प्रतिभाग किया। सभी विजयी खिलाडिय़ों को गृह मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त उप निदेशक वी मुथु कुमार ने सम्मानित किया। एसोशिएसन के उप सचिव शिव राम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी खिलाड़ी जिला और स्टेट लेबल पर चयन के बाद नेशनल स्तर पर खेलने आये थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

वन महकमे ने 'माडल क्रू स्टेशन' का फार्मूला निकाला

वन महकमे ने 'माडल क्रू स्टेशन' का फार्मूला निकाला 

पंकज कपूर      
अल्मोड़ा। उत्तराखंड फायर सीजन में सूरज की तपिश परवान चढ़ने के साथ ही वन महकमे को वनाग्नि का भय सताने लगा है। इसी क्रम में वह अपनी तैयारियों में जुटा है। वनों को आग से बचाने के लिए तैयारी के साथ योजना बनाई गई हैं। इस बार महकमा जिले में चार मॉडल क्रू स्टेशन अस्तित्व में लाया है। जो वनों में आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों से लैस किए हैं और इनमें विशेष ट्रेनिंग प्राप्त वन कर्मी तैनात किए हैं। ये क्रू स्टेशन सिविल सोयम वन प्रभाग व अल्मोड़ा वन प्रभाग ने तैयार किए हैं।
उल्लेखनीय है कि हर साल फायर सीजन में काफी प्रयासों के बाद भी कई क्षेत्रों में वन आग की भेंट चढ़ जाते हैं। जिससे काफी वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। इस बार वनाग्नि के मामलों पर लगाम लगाने के लिए वन महकमे ने माडल क्रू स्टेशन का फार्मूला निकाला है। जनपद में पृथक पृथक जगहों पर चार मॉडल क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। ये माडल क्रू स्टेशन अयारपानी, चंथरिया, ताड़ीखेत व मानिला में बनाए हैं।
प्रत्येक क्रू स्टेशन में ड्रोन, लीव ब्लोवर, बेस वायरलेस सेट आदि आधुनिक उपकरणों के साथ एक दर्जन से अधिक प्रशिक्षित वन कर्मी मुस्तैद किए गए हैं। कर्मचारियों की शिफ्टिंग ड्यूटी लगाई जा रही है। बकायदा पूरी चौकसी के लिए उनके आवास व भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। इन क्रू स्टेशनों में कंट्रोल रुम भी बनाया है, जो 24 घंटे काम करता रहेगा। इधर इस संबंध में अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव का कहना है कि फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं से निबटने और आग पर काबू करने के लिए इस जनपद में मॉडल क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। जिनमें संचार व उपकरणों की व्यवस्था की गई है और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा है कि वनाग्नि की घटना होते ही तत्काल वन रेंजों को ये क्रू स्टेशन आग बुझाने में मदद पहुंचाएंगे।

गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में आग, काबू पाने का प्रयास

गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में आग, काबू पाने का प्रयास

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई है। आग लगने की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड के पांच दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी आग के कारण हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में भी फैल गया है। गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग के कारण हर तरफ धुआं फैल गया है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों ने दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड ने तत्काल पांच गाड़ियां मौके पर भेज दीं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

यूक्रेन ने अन्य पश्चिमी देशों से हथियार की मांग की

यूक्रेन ने अन्य पश्चिमी देशों से हथियार की मांग की  

सुनील श्रीवास्तव         
कीव/मास्को। रूस से चल रही जंग में हथियारों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन ने एक बार फिर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से हथियार की मांग की है। इस संबंध में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने नाटो से भी मदद मांगी है और कुछ पॉइंट पर सवाल भी खड़े किए हैं।
इस वीडियो में जेलेंस्की कह रहे हैं कि, ‘नाटो देश अगर अपने 1 प्रतिशत विमान और टैंक यूक्रेन को मुहैया करा दे तो हम रूस को सबक सिखा देंगे। वैसे भी ये हथियार स्टोर में धूल खा रहे हैं। 
हम लोग 31 दिन से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें बड़े हथियार नहीं मिले हैं। यूरो-अटलांटिक समुदाय का प्रभारी कौन है, क्या सच में सब मॉस्को से डरते हैं।
वहीं दूसरी तरफ रूस का कहना है कि, अब उसका फोकस दोनबास और लुहांस्क को आजाद कराना है। पहले वह दोनबास को आजाद कराएगा और फिर लुहांस्क को। इस बयान के बाद लुहांस्क के लोकल अलगाववादी नेता ने कहा कि वे लोग जल्द ही अपने एरिया में रूस के साथ विलय पर जनमत संग्रह कराएंगे।
जनमत संग्रह की बात पर यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस जनमत संग्रह के बहाने से यूक्रेन का बंटवारा करने की फिराक में है। यूक्रेन सैन्य इंटेलिजेंस के प्रमुख कीरिलो बुदानोव ने कहा कि, रूस यूक्रेन को उत्तर और दक्षिण कोरिया बनाना चाहता है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यूक्रेनी सेना रूस को हरा देगी।
इन सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने रूस की माताओं को एक भावुक पत्र लिखा। इसमें वह कह रही हैं कि किसी भी मां के जीवन में उसके लिए सबसे ज्यादा कीमती उनके बच्चे होते हैं, लेकिन इस जंग में मासूम बच्चे मारे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि इन बच्चों के हिस्से मौत क्यों दी जा रही है। बता दें कि इस युद्ध में अब तक 100 से अधिक बच्चों को मौत हो चुकी है और दस लाख से ज्यादा बच्चे परिवार के साथ देश छोड़कर जा चुके हैं।

एयरपोर्ट: पोल से टकराया स्पाइसजेट का विमान

एयरपोर्ट: पोल से टकराया स्पाइसजेट का विमान   

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, स्पाइसजेट का एक विमान पोल से टकरा गया, जिससे विमान और पोल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों के अनुसार टक्कर उस समय हुई जब स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 160 यात्रियों से भरी हुई थी और उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी।
ये उड़ान दिल्ली से जम्मू जा रही थी। हालांकि टेक ऑफ से पहले ही विमान का दाहिना पंख पोल से टकरा गया। इससे एलेरॉन विंग के पीछे के छोर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस घटना के बाद विमान को वापस लौटाया गया और उसमें सवार यात्रियों को दूसरे विमान में बिठाया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
बहरहाल, इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'आज, स्पाइसजेट की उड़ान SG 160 दिल्ली और जम्मू के बीच संचालित होने वाली थी। पुश बैक के दौरान, दाहिना पंख एक पोल के निकट संपर्क में आ गया, जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। उड़ान को संचालित करने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है।

हत्या के मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

हत्या के मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया   

भानु प्रताप उपाध्याय           
शामली। जनपद की कांधला थाना पुलिस में 3 अक्टूबर 2021 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों से एक देशी तमंचा और एक बाइक बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक व्यक्ति मृतक का साला लगता है और जमीन के विवाद के चलते साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की हत्या कराई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल आपको बता दें कि मामला कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला का है। जहां पर 2021 के अक्टूबर महीने में एक व्यक्ति अमजद पुत्र अब्बास की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें उसके पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आज कड़ी जांच पड़ताल के बाद चार आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी सहीद हाफिजी ने अपने चचेरे भाई आजाद के साथ मिलकर हत्या की थी।जिन्होंने जमीन के लालच में आकर अपने जीजा अमजद की हत्या कराई थी। आपको बता दे कि दोनों भाइयों ने मिलकर शूटर साजेब और अमीर को 2,00,000 में हायर किया था। जिसके बाद प्लानिंग करते हुए अपने बहनोई अमजद को घर से बाहर जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वहीं बार-बार आरोपियों को पकड़ने के लिए पकड़ा गया मुख्य आरोपी हाफिजी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस पर दबाव भी बना रहा था। अब इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि 2021 में 3 अक्टूबर को कांधला कस्बे में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हो गई थी। जिसमें आज पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी मृतक का साला है और उसमें 2,00,000 देकर अपने जीजा की हत्या कराई थी घटना में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी तमंचा और हत्या में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पत्नी जो समय-समय पर पुलिस के पर दबाव बना रही थी और जांच में कोई मदद नहीं कर रही थी। उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

एडवोकेट ने धारा-2 (एफ) की वैधता को चुनौती दी

एडवोकेट ने धारा-2 (एफ) की वैधता को चुनौती दी   

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित करने पर चल रही बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना स्टैंड क्लियर किया है। केंद्र सरकार का कहना है कि राज्य सरकारें अगर चाहें तो अपनी सीमा में हिंदू समेत किसी भी समुदाय को आंकड़ों के आधार पर अल्पसंख्यक घोषित कर सकती हैं।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह दलील एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दाखिल याचिका के जवाब में दिया। अश्विनी कुमार उपाध्याय ने अपनी याचिका में अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए राष्ट्रीय आयोग अधिनियम-2004 की धारा-2 (एफ) की वैधता को चुनौती दी है।
उपाध्याय  ने अपनी अर्जी में कहा कि यह धारा केंद्र को अकूत शक्ति देती है, जो साफ तौर पर मनमाना, अतार्किक और आहत करने वाला है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए गाइडलाइन तय करने का निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के कम से कम 10 राज्यों में हिन्दू भी अल्पसंख्यक हैं, लेकिन उन्हें अल्पसंख्यकों की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि हिंदू, यहूदी, बहाई धर्म के अनुयायी उक्त राज्यों में अपनी पसंद के शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर सकते हैं और उन्हें चला सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्य के भीतर अल्पसंख्यक के रूप में उनकी पहचान से संबंधित मामलों पर राज्य स्तर पर विचार किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट में सौंपे अपने जवाब में मंत्रालय ने कहा, ‘यह (कानून) कहता है कि राज्य सरकार भी राज्य की सीमा में धार्मिक और भाषायी समुदायों को अल्पसंख्यक समुदाय घोषित कर सकती हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘उदाहरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सीमा में ‘यहूदियों’ को अल्पसंख्यक घोषित किया है जबकि कर्नाटक सरकार ने उर्दू, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी, तुलु, लमणी, हिंदी, कोंकणी और गुजराती भाषाओं को अपनी सीमा में अल्पसंख्यक भाषा अधिसूचित किया है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...