सोमवार, 28 मार्च 2022

यूक्रेन ने अन्य पश्चिमी देशों से हथियार की मांग की

यूक्रेन ने अन्य पश्चिमी देशों से हथियार की मांग की  

सुनील श्रीवास्तव         
कीव/मास्को। रूस से चल रही जंग में हथियारों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन ने एक बार फिर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से हथियार की मांग की है। इस संबंध में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने नाटो से भी मदद मांगी है और कुछ पॉइंट पर सवाल भी खड़े किए हैं।
इस वीडियो में जेलेंस्की कह रहे हैं कि, ‘नाटो देश अगर अपने 1 प्रतिशत विमान और टैंक यूक्रेन को मुहैया करा दे तो हम रूस को सबक सिखा देंगे। वैसे भी ये हथियार स्टोर में धूल खा रहे हैं। 
हम लोग 31 दिन से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें बड़े हथियार नहीं मिले हैं। यूरो-अटलांटिक समुदाय का प्रभारी कौन है, क्या सच में सब मॉस्को से डरते हैं।
वहीं दूसरी तरफ रूस का कहना है कि, अब उसका फोकस दोनबास और लुहांस्क को आजाद कराना है। पहले वह दोनबास को आजाद कराएगा और फिर लुहांस्क को। इस बयान के बाद लुहांस्क के लोकल अलगाववादी नेता ने कहा कि वे लोग जल्द ही अपने एरिया में रूस के साथ विलय पर जनमत संग्रह कराएंगे।
जनमत संग्रह की बात पर यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस जनमत संग्रह के बहाने से यूक्रेन का बंटवारा करने की फिराक में है। यूक्रेन सैन्य इंटेलिजेंस के प्रमुख कीरिलो बुदानोव ने कहा कि, रूस यूक्रेन को उत्तर और दक्षिण कोरिया बनाना चाहता है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यूक्रेनी सेना रूस को हरा देगी।
इन सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने रूस की माताओं को एक भावुक पत्र लिखा। इसमें वह कह रही हैं कि किसी भी मां के जीवन में उसके लिए सबसे ज्यादा कीमती उनके बच्चे होते हैं, लेकिन इस जंग में मासूम बच्चे मारे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि इन बच्चों के हिस्से मौत क्यों दी जा रही है। बता दें कि इस युद्ध में अब तक 100 से अधिक बच्चों को मौत हो चुकी है और दस लाख से ज्यादा बच्चे परिवार के साथ देश छोड़कर जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार  संदीपन घाट पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार कौशाम्बी। संदीपनघाट पुलिस...