शनिवार, 26 मार्च 2022
मायावती ने नई भाजपा सरकार के गठन की बधाई दी
एजेंसी ने 'गूगल' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
599 रुपये में रोजाना 5जीबी डेटा प्रदान: बीएसएनएल
यौन शोषण के आरोप में 20 साल कैैद की सजा
यौन शोषण के आरोप में 20 साल कैैद की सजा
इकबाल अंसारी
चेन्नई। तमिलनाडु की एक महिला अदालत ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को 20 साल कैैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इरोड के करुंगलपलायम में जगन स्ट्रीट निवासी अजित कुमार (22) करुंगलपालयम के पझाकारा स्ट्रीट की 17 वर्षीय स्कूली छात्र से प्रेम करता था।
वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और 2019 में उसका यौन शोषण किया। युवक ने 7 जून, 2019 को विल्लुपुरम जिले के चिन्नासेलम में पीड़िता का अपहरण कर लिया और उससे शादी कर ली। अभियोजन पक्ष ने कहा कि दोनों कुछ दिनों तक वहां रहे जहां आरोपी ने पीड़ित का यौन उत्पीड़न किया। उस वर्ष लड़की के माता-पिता की एक शिकायत के आधार पर इरोड में महिला पुलिस ने दोनों को चिन्नासलेम में हिरासत में ले लिया और उन्हें वापस इरोड ले आई।
कुमार के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के बाद उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान जिला महिला न्यायालय की न्यायाधीश मलाठी ने युवक को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और लड़की के अपहरण के लिए तीन साल की सजा भी सुनाई। जिला न्यायाधीश ने आदेश दिया कि सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को फिर से बढ़ गए। एक बार फिर लोगों की जेब पर 80 पैसे प्रति लीटर का बोझ पड़ा है। चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है। लगातार बढ़ती महंगाई पर अब विपक्षी दल कांग्रेस आक्रमक हो गई है और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। शनिवार को पार्टी के राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है, ‘राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी’। उन्होंने इस ट्वीट के साथ कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम, एलपीजी के बढ़े हुए दामों का जिक्र है। वहीं कांग्रेस के ही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लंबी कविता के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार में महंगाई- “तारीख़ नई, तकलीफ़ वही” आज की सुबह भी महंगाई से शुरू। आज फ़िर से रेट ₹0.80 बढ़ा दिए। नए भारत में डीज़ल/पेट्रोल का रोज़ नया रेट लगातार 5 दिन 4 हमला, ₹3.2/L की लूट। भाजपा का जारी है- ‘ज़श्न भरा शपथ’ जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्दी ने भी केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट किया, मैं चुनाव आयोग से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द ही कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान करें। ऐसा करते ही पेट्रोल औऱ डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और इसके दाम नीचे आ जाएंगे।
गाना 'दफा कर’ को लॉन्च करने के लिए आयोजन
बीरभूम में हुईं हिंसा के 21 आरोपी गिरफ्तार
बीरभूम में हुईं हिंसा के 21 आरोपी गिरफ्तार
मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ममता सरकार के कड़े रुख के बाद सीबीआई नें जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें दोषियों पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
वोडाफोन ने वाई-फाई डिवाइस का प्रोडक्ट लॉन्च किया
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी
नाटो से मुलाकात को लेकर बाइडन की चर्चा तेज
भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,660 नए मामलें मिलें
वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार, 660 नए मामलें सामने आए है। जबकि 2 हजार, 349 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
दरअसल, महाराष्ट्र ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को अपडेट किया है। इसके कारण बीते 24 घंटे में मौत का आंकड़ा एकदम 4100 तक बढ़ गया। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार तक दर्ज हुई 4005 गैर-कोविड मौतों को कोविड मौतों में शामिल किया, इस कारण मौतों का आंकड़ा एकाएक बढ़ गया। वैसे महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना महामारी के कारण सिर्फ दो मौतें हुई हैं।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की
25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट
25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...