शनिवार, 26 मार्च 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,660 नए मामलें मिलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,660 नए मामलें मिलें  

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले और सक्रिय केस लगातार घट रहे हैं। लेकिन, पिछले 24 घंटे में ऐसा कुछ हुआ कि मौतों का आंकड़ा 4100 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,20,855 पर पहुंच गया है।
वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार, 660 नए मामलें सामने आए है। जबकि 2 हजार, 349 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
दरअसल, महाराष्ट्र ने राज्य में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को अपडेट किया है। इसके कारण बीते 24 घंटे में मौत का आंकड़ा एकदम 4100 तक बढ़ गया। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार तक दर्ज हुई 4005 गैर-कोविड मौतों को कोविड मौतों में शामिल किया, इस कारण मौतों का आंकड़ा एकाएक बढ़ गया। वैसे महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना महामारी के कारण सिर्फ दो मौतें हुई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...