सोमवार, 21 मार्च 2022

14 को स्क्रीन्स पर धूम मचाएगी 'केएफजी चैप्टर 2'

14 को स्क्रीन्स पर धूम मचाएगी 'केएफजी चैप्टर 2'   

कविता गर्ग    
मुंबई। इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'केएफजी चैप्टर 2' 14 अप्रैल, 2022 को स्क्रीन्स पर धूम मचाने के लिए तैयार है। सुपरस्टार यश उर्फ ​​रॉकी मेगा कैनवास एक्शन-एंटरटेनर के साथ वापस आ गया है। पहली फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के साथ, होम्बले फिल्म्स के निर्माताओं ने अब फिल्म का पहला गाना 'तूफान' रिलीज कर दिया है। इस गाने से साफ है कि रॉकी द लोन रेंजर का केएफजी के दूसरे पार्ट में भी खूब बोल-बाला दिखने वाला है। क्योंकि इसमें वह अपने पुराने और नए दुश्मनों को साथ धूल चटाते नजर आएंगे।
'तूफान' का जोश से भरा म्यूजिक वीडियो KGF चैप्टर 2 की रिलीज के महीनेभर पहले से उल्टी गिनती शुरू करता है। फिल्म के निर्माता, होम्बले फिल्म्स का कहना है कि यह गाना KGF फ्रेंचाइजी की दूसरे इंस्टॉलमेंट के लिए टोन सेट करेगा‌। 
जूनून से भरे बीट्स और ट्रैक की शानदार रिदम पूरी तरह से रॉकी की कहानी से मेल खाती है, जो महान योद्धा है, जो एक सच्चे विजेता के रूप में उभरने के लिए सभी मुश्किलों से लड़ता है।
इस गाने में रॉकी भाई की झलक भी देखने को मिल रही है। KGF के लोगों को हिम्मत देने के बाद रॉकी वहां राज करने लगा है। लोग भी उसके साथ हो लिये हैं। गाने की शुरुआत में एक शख्स किसी को बता रहा है कि कैसे रॉकी की तलवार के चलने के बाद लोगों के अंदर का डर खत्म हो गया है। साथ ही शख्स, सवाल करने वाले को रॉकी के रास्ते में ना आने की सलाह देता है।
KGF चैप्टर 1, अपनी प्रभावशाली कहानी, बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स के लिए जानी जाती है, जिसमें यश के शानदार प्रदर्शन के साथ टॉप क्लास एक्शन सीक्वेंसेज जिसने ग्लोब्ल स्टैंडर्ड्स को छुआ था और वर्ल्ड क्लास सिनेमैटोग्राफी दिखाई गई थी, जो उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व 'रॉकी' का पर्याय बन गया। बहुप्रतीक्षित सीक्वल K.G.F चैप्टर 2 विरासत को आगे ले जाने और संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज सहित भारी भरकम कलाकारों की टुकड़ी के साथ खुद के और श्रेष्ठ होने का वादा करता है। प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित, और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित पीरियड एक्शन फिल्म इस 14 अप्रैल, 2022 को देशभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। KGF चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च 2022 को रिलीज किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में विजय रैली निकाली: आप

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में विजय रैली निकाली: आप  

अकांशु उपाध्याय/दुष्यंत टीकम/अमित शर्मा   

नई दिल्ली/रायपुर/चंडीगढ़। दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी, अब छत्तीसगढ़ में भी बदलाव की उम्मीद लेकर चल रही है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। जिनके नेतृत्व में सोमवार को विजय रैली निकाली गई। इस रैली के बाद आप पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। गोपाल राय ने कहा कि, हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उससे पहले हमने विजय रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां आप की उपस्थिति होती है, वहां आम आदमी पार्टी जीत हासिल करती है। पंजाब में सरकार बनने के बाद हजारों की तादाद में लोग आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के लोगों से अपील की जा रही है कि वे आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें और मिलकर छत्तीसगढ़ को बदलने की कोशिश करें। इस रैली के माध्यम से ये संदेश देना चाहते हैं कि, आप आदमी दिल्ली में थी वहां बदलाव हुआ। पंजाब में थी वहां बदलाव हुआ। अब छत्तीसगढ़ में भी अब आम आदमी की मौजूदगी है, यहां भी बदलाव होगा। छत्तीसगढ़ के लोगों ने कांग्रेस को भी मौका दिया भाजपा को भी मौका दिया है और इस बार लोग मिलकर बदलाव यानी आम आदमी को मौका देंगे। पूरे देश भर में भाजपा और कांग्रेस सक्रिय है, लेकिन इनकी राजनीति से आप लोग परेशान हो गए हैं और दूसरी पार्टी को मौका देना चाहते हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों की घोषणा की

राज्यसभा चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों की घोषणा की   

अमित शर्मा    
चंडीगढ़। पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़े बहुमत के साथ आई। आम आदमी पार्टी की सभी पांच सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पंजाब आप प्रभारी राघव चड्ढा , क्रिकेटर हरभजन सिंह और संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जल्द ही पार्टी अन्य 2 नामों की भी घोषणा करेगी।
 संदीप पाठक को उनकी मेहनत का ईनाम मिला है। संदीप, अरविन्द केजरीवाल की कोर टीम के सबसे अहम सदस्य हैं और आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 
माना जाता है कि पंजाब में AAP की जीत में संदीप पाठक ने पर्दे के पीछे काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संदीप कई सालों से AAP के लिए रणनीति बनाने का काम कर रहें हैं और पंजाब में भी उन्होंने AAP के लिए नायाब रणनीति बनाई जिसका विपक्षी दलों के पास कोई तोड़ नहीं था।
पंजाब में संदीप ने चुपचाप काम किया और लाइमलाइट से दूर रहें। कहा जाता है उम्मीदवारों के चयन से लेकर घोषणापत्र को बनाने में संदीप पाठक की अहम भूमिका थी। अरविन्द केजरीवाल ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर संदीप पाठक की तारीफ की थी।पाठक ने आईआईटी दिल्ली से अपनी सर्वोच्च शिक्षा पूरी की है और उसके बाद विदेश में कई वर्षों तक उन्होंने नौकरी की। विदेश से वापस लौटने के बाद संदीप आम आदमी पार्टी के साथ बतौर रणनीतिकार जुड़ गएं और पंजाब में AAP के लिए काम करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि संदीप ने पूर्व में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी कुछ समय के लिए काम किया है।चंडीगढ़।पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़े बहुमत के साथ आई आम आदमी पार्टी की सभी पांच सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पंजाब AAP प्रभारी राघव चड्ढा , क्रिकेटर हरभजन सिंह और संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जल्द ही पार्टी अन्य 2 नामों की भी घोषणा करेगी।
 संदीप पाठक को उनकी मेहनत का ईनाम मिला है। संदीप, अरविन्द केजरीवाल की कोर टीम के सबसे अहम सदस्य हैं और आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। माना जाता है कि पंजाब में AAP की जीत में संदीप पाठक ने पर्दे के पीछे काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संदीप कई सालों से AAP के लिए रणनीति बनाने का काम कर रहें हैं और पंजाब में भी उन्होंने AAP के लिए नायाब रणनीति बनाई जिसका विपक्षी दलों के पास कोई तोड़ नहीं था।
पंजाब में संदीप ने चुपचाप काम किया और लाइमलाइट से दूर रहें। कहा जाता है उम्मीदवारों के चयन से लेकर घोषणापत्र को बनाने में संदीप पाठक की अहम भूमिका थी। अरविन्द केजरीवाल ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर संदीप पाठक की तारीफ की थी।पाठक ने आईआईटी दिल्ली से अपनी सर्वोच्च शिक्षा पूरी की है और उसके बाद विदेश में कई वर्षों तक उन्होंने नौकरी की। विदेश से वापस लौटने के बाद संदीप आम आदमी पार्टी के साथ बतौर रणनीतिकार जुड़ गएं और पंजाब में AAP के लिए काम करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि संदीप ने पूर्व में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी कुछ समय के लिए काम किया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-164, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मार्च 22, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-36+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 20 मार्च 2022

जिलाधिकारी की प्रेरणा से 'स्वच्छता' अभियान चलाया

जिलाधिकारी की प्रेरणा से 'स्वच्छता' अभियान चलाया  

मनोज सिंह ठाकुर
चित्रकूट। चित्रकूट में रविवार को कामदगिरि पर्वत में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन के सहयोग से कामदगिरि स्वच्छता समिति ने साफ-सफाई का कार्य किया। चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें वन प्रभाग चित्रकूट सतना का भी सफाई अभियान में योगदान रहा। साफ सफाई के बाद वहां के दुकानदारों से अतिक्रमण न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया।
साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया...
डिप्टी रेंजर रामबाबू मिश्रा, सत्य नारायण पांडेय, जानकी प्रसाद विश्वकर्मा, वनरक्षक जे पी मिश्रा, वनरक्षक वीरेंद्र मिश्रा, सुधाकर तिवारी इसके अलावा नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के निर्देशन में नगर परिषद चित्रकूट के स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह, स्वच्छता समिति चित्रकूट के अध्यक्ष राकेश केसरवानी, महासचिव शंकर यादव अंजू वर्मा राजेंद्र कुमार त्रिपाठी विनोद वर्मा, पदमेंद्र त्रिपाठी शारदा संजय यादव राजकुमार सीताराम राजेश छोटू पटेल नवल जानकी राजा मिश्रा सोनू यादव चुन्नीलाल आदि का योगदान रहा, दीपावली बाद हुई सफाई में यह बात उभर कर सामने आई कि जन जागरूकता के अभाव में परिक्रमा मार्ग व कामदगिरि पर्वत में गंदगी फैल रही है इसको नियंत्रित करने के लिए सभी को आत्ममंथन करना चाहिए।

सफाई के प्रति सजग रहें...
कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के दुकानदारों व वहां निवासियों को स्वयं जागरूक होना चाहिए। सफाई समिति के सदस्य शंकर यादव ने कहा कि स्वयं सफाई के प्रति सजग रहें तभी स्वच्छता अभियान सफल होगा। नगर पालिका के सफाई नायक जानकी प्रसाद कुशवाहा की पूरी टीम स्वच्छता कार्य में सहभागी रही।

कौशाम्बी, पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी: अधिकारी

कौशाम्बी, पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी: अधिकारी  

नथन पटेल          
कौशाम्बी। विश्व से पोलियो का समूल उन्मूलन करने के लिए सरकार लगी है। इसी क्रम में दिनांक 20 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर कौशाम्बी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी है। 
यह बेहद खतरनाक बीमारी है और जिस व्यक्ति को पोलियो की बीमारी हो जाती है। उसका जीवन बेकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसलिए पोलियो के उन्मूलन में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हिंद प्रकाशमणि, डॉक्टर शोएब अंसारी, डीएमसी प्रदीप पाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन मॉनिटर आलोक दुबे बी.सी.पी.एम घनश्याम पाल, बीएमसी अरविंद पांडे तथा स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एन बीरेन को दूसरी बार मणिपुर का सीएम बनाया

एन बीरेन को दूसरी बार मणिपुर का सीएम बनाया   

इकबाल अंसारी           

इंफाल। बीजेपी ने एन बीरेन सिंह को दूसरी बार मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सीएम पद के लिए चुना गया। मणिपुर में भाजपा की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी के 10 दिन बाद यह फैसला आया है।बीजेपी ने एन बीरेन सिंह को दूसरी बार मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सीएम पद के लिए चुना गया। मणिपुर में भाजपा की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी के 10 दिन बाद यह फैसला आया है। राज्य में हाल के विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल किया था। एन बीरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही कि पार्टी को एक वोट उग्रवाद प्रभावित राज्य में शांति लाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे एन बीरेन सिंह...

पूर्वोत्तर राज्य का अगला मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया जाएगा, इस पर गहन अटकलें लगाई जा रही थीं। एन बीरेन सिंह जहां इस पद के लिए एक शीर्ष दावेदार थे, वहीं दो बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री थ बिश्वजीत सिंह भी दौड़ में थे। विशेष रूप से एन बीरेन सिंह और टीएच विश्वजीत सिंह दोनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली में थे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में एन बीरेन सिंह के दूसरे कार्यकाल का स्वागत करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह सभी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो, जो आगे निर्माण करेगी। क्योंकि, रविवार को केंद्र के तहत पीएम मोदी का नेतृत्व पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।” सीतारमण, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ, राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ एक बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को इंफाल में थीं।

विभाग द्वारा 'पल्स पोलियो' अभियान का शुभारंभ

विभाग द्वारा 'पल्स पोलियो' अभियान का शुभारंभ    

भानु प्रताप उपाध्याय          

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लगाए गए बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 1459 बूथ लगाए गए हैं तथा कल से घर घर जाकर टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। 

जिसके लिए 1040 टीमें बनाई गई। जो घर-घर जाकर टीमें पल्स पोलियो की खुराक जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पिलाएंगे। पल्स पोलियो बूथ के उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर महिला चिकित्सा अधिक्षिका डॉ आभा शर्मा,जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी  प्रदीप शर्मा, डीएमसी  तरन्नुम, पीसीआई कोर से विनोद शर्मा, वीसीसीएम इमरान, भूपेंद्र शर्मा जसप्रीत,मदन आदि उपस्थित रहे।

विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी की

विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी की 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी एलजेडी का रविवार को आरजेडी में विलय कर दिया। बता दें इस एलान के मौके पर मौजूद रहे तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी कर दी है। हम लोगों को 2019 से ही साथ रहना चाहिए। शरद यादव का फैसला, हम सब की हिम्मत बढ़ाने वाला फैसला है।
वहीं तेजस्वी ने कहा कि समाजवादी लोग एक साथ आ जाएं तो साम्प्रदायिक शक्तियों को देश से बाहर कर सकते हैं। देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि अल्पसंख्यकों से मताधिकार छीन लिया जाए लेकिन किसी माई के लाल में दम नहीं कि ऐसा कर सके। वहीं इस दौरान शरद यादव ने कहा, कि भविष्य की लड़ाई नौजवान पीढ़ी के नेता ही लड़ सकते हैं। नौजवान नेताओं में सबसे तेज तेजस्वी यादव हैं। लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं की पार्टी अब राष्ट्रीय जनता दल है। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अराजकता की स्थिति है। नफरत को परोसा जा रहा है, भाईचारे पर खतरा है। मंहगाई बढ़ रही है, देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। देश की संस्थाओं को एक पार्टी की शाखा में तब्दील किया जा रहा है। आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री जिस तरह पेश आए ऐसा देश में कभी नहीं हुआ। नीतीश कुमार पुतिन से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं? शरद यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद मई, 2018 में लोजद का गठन किया था।

122 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचें डीजल के दाम

122 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचें डीजल के दाम  

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से डीजल के थोक उपभोक्ताओं के लिए इसके दामों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम 122 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। रविवार को पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से थोक ग्राहकों को बिक्री के लिए दिया जाने वाला डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में की गई 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी का उछाल आने के बाद की गई है। हालांकि पेट्रोल पंपों के माध्यम से बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। 

बस अड्डों एवं माल जैसे थोक उपभोक्ताओं द्वारा पेट्रोल पंप से खरीदा गया है। जबकि आमतौर पर वह पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे इनकी खरीद करते हैं। इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों का नुकसान बढा है। सबसे अधिक प्रभावित नायरा एनर्जी, जिओ बीपी एवं शैल जैसी कंपनियां प्रभावित हुई है। बिक्री बढ़ने के बावजूद इन कंपनियों ने अभी तक डीजल की मात्रा में कमी नहीं की है। लेकिन अब पंपों के लिए परिचालन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह जाएगा।


मुंबई: अभिनेत्री करीना ने खास तस्वीर शेयर की

मुंबई: अभिनेत्री करीना ने खास तस्वीर शेयर की   

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर, बच्चों के साथ मालदीव्स वेकेशन से सुकून के कुछ दिन गुजारने के बाद वापस मुंबई लौट गई हैं। मालदीव्स से भले वो वापस आ गए हो, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका मन अभी भी मालदीव्स में ही कही हैं। वेकेशन के दौरान लगातार फैंस को तस्वीरों को जरिए झलकियां दिखाने के बाद अब करीना कपूर ने एक खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह अकेले नहीं बल्कि करीना के साथ उनके दोनों बच्चे, बहन करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान ने एक ग्रुप फोटो मालदीव्स से लौटने के बाद शेयर की है, तस्वीर में दोनों बहनें अपने बच्चों के साथ रेत में बिकिनी पहने बैठी नजर आ रही हैं और सभी बैक पोज दे रहे हैं।
तस्वीर में करिश्मा और करीना साथ बैठी नजर आ रही हैं और उनके अगल-बगल यानी दोनों तरफ बच्चे बैठे हुए हैं। सभी बीचवेयर में नजर आ रहे हैं। करीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
करीना कपूर ने वेकेशन की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘स्प्रिंग ब्रेक 2022’। इसके साथ उन्होंने सारे बच्चों का नाम मेंशन किया। उन्होंने लिखा- समायरा कपूर, कियान, टिमटिम, जेह बाबा। करिश्मा ने भी ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ तस्वीर को शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।‌ फैंस खूब कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘लवली’ तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘सिस्टर गोल्स’। कुछ फैंस ने तस्वीर को ‘परफेक्ट फैमिली’ कहा। वहीं, अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोजी पोस्ट करते हुए इस फैमिली फोटो पर अपना जमकर प्यार लुटाते नजर आए। करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई जानी- मानी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अंडमान-निकोबार के हिस्सों में जन-जीवन प्रभावित

अंडमान-निकोबार के हिस्सों में जन-जीवन प्रभावित   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। चक्रवात ‘आसनी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जन-जीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘आज 20 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है।’’ मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमा के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं।

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...