रविवार, 20 मार्च 2022

विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी की

विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी की 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी एलजेडी का रविवार को आरजेडी में विलय कर दिया। बता दें इस एलान के मौके पर मौजूद रहे तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी कर दी है। हम लोगों को 2019 से ही साथ रहना चाहिए। शरद यादव का फैसला, हम सब की हिम्मत बढ़ाने वाला फैसला है।
वहीं तेजस्वी ने कहा कि समाजवादी लोग एक साथ आ जाएं तो साम्प्रदायिक शक्तियों को देश से बाहर कर सकते हैं। देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि अल्पसंख्यकों से मताधिकार छीन लिया जाए लेकिन किसी माई के लाल में दम नहीं कि ऐसा कर सके। वहीं इस दौरान शरद यादव ने कहा, कि भविष्य की लड़ाई नौजवान पीढ़ी के नेता ही लड़ सकते हैं। नौजवान नेताओं में सबसे तेज तेजस्वी यादव हैं। लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं की पार्टी अब राष्ट्रीय जनता दल है। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अराजकता की स्थिति है। नफरत को परोसा जा रहा है, भाईचारे पर खतरा है। मंहगाई बढ़ रही है, देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। देश की संस्थाओं को एक पार्टी की शाखा में तब्दील किया जा रहा है। आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री जिस तरह पेश आए ऐसा देश में कभी नहीं हुआ। नीतीश कुमार पुतिन से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं? शरद यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद मई, 2018 में लोजद का गठन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...