शुक्रवार, 11 मार्च 2022

जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा यूक्रेन: रूस

जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा यूक्रेन: रूस   


सुनील श्रीवास्तव    

कीव/मास्को। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वो अमेरिका के सहयोग से जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा है। और उसे इससे संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके दो बच्चे हैं वो ऐसा क्यों करेंगे। यूक्रेन ने रूस के उस आरोप को खारिज किया है जिसमें रूस ने कहा था कि यूक्रेन अमेरिका के सहयोग से देश में बायोलॉजिकल हथियारों का निर्माण कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके भी दो बच्चे हैं और वो एक जिम्मेदार देश के राष्ट्रपति है और देश का हर बच्चा उनके बच्चे जैसा ही है। उन्होंने कहा कि उनके देश में भारी तबाही मचाने वाले किसी तरह के जैविक हथियार का निर्माण नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने रूस को जैविक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे अब तक के सबसे गंभीर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर शेयर अपने वीडियो में जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं एक जिम्मेदार देश का राष्ट्रपति हूं, हम एक जिम्मेदार देश हैं। मैं दो बच्चों का पिता भी हूं। मेरे देश की जमीन पर किसी तरह का केमिकल हथियार या भारी तबाही मचाने वाला कोई हथियार नहीं बनाया गया है।

यूक्रेन, रूस व रेडक्रॉस का आभार व्यक्त किया‌

यूक्रेन, रूस व रेडक्रॉस का आभार व्यक्त किया‌    

सुनील श्रीवास्तव     

कीव/मास्को/ नई दिल्ली। भारत ने युद्धग्रस्त यूक्रेन के विभिन्न शहरों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने में मदद करने के लिये शुक्रवार को यूक्रेन, रूस और रेडक्रॉस का आभार व्यक्त किया‌। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में खास तौर पर यूक्रेन के उत्तर पूर्वी शहर सूमी से भारतीय छात्रों की निकासी का उल्लेख किया जो ‘बेहद चुनौतीपूर्ण’ था। उन्होंने ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने में ‘अभूतपूर्व सहयोग’ के लिये यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और माल्दोवा को भी धन्यवाद दिया । जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर शुरू किये गए ‘ऑपरेशन गंगा’ ने नेतृत्व और प्रतिबद्धता दोनों को प्रदर्शित किया और ”इस उद्देश्य की पूर्ति में सहयोग के लिए सभी के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं । उन्होंने कहा, ” निकासी में सहयोग के लिये हम खास तौर पर यूक्रेन, रूस और रेडक्रॉस के प्रशासन का आभार प्रकट करते हैं। यूक्रेन के पड़ोसी देशों… रोमानिया, हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और माल्दोवा ने हमें अभूतपूर्व सहयोग दिया । उन्हें हम धन्यवाद देते हैं । ” उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, 24 फरवरी से रूस के सैन्य अभियान शुरू होने के बाद पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वहां से निकलने में मदद करने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत एक चुनौतीपूर्ण निकासी अभियान चला रही है।

सूमी से 600 छात्रों को निकालने का अभियान मंगलवार को सुबह शुरू हुआ। सूमी से निकाले गए 600 छात्रों के एक बड़े अंतिम समूह को वापस लाने के लिए भारत ने पोलैंड के लिए तीन उड़ानें भेजी हैं। यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य अभियान के दो दिन बाद शुरू किये गए ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत अब तक करीब 18 हजार भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है। जयशंकर ने कहा, ” हम इस अभियान में अथक परिश्रम से योगदान देने वाले एनजीओ, स्वयंसेवकों, कारपोरेट समूहों, हमारी विमानन सेवाओं, भारतीय वायु सेना के आभारी हैं । विदेश मंत्री ने इस निकासी अभियान में मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजीजू और वी के सिंह की भूमिका की सरहना की। उन्होंने कहा, ” यूक्रेन में अपने दूतावास और विदेश मंत्रालय की टीम की, संघर्ष के इस कठिन समय में उनके समर्पित प्रयासों के लिये हम सराहना करते हैं।

वेस्टलैंड घोटाला मामलें में याचिकाएं खारिज की

वेस्टलैंड घोटाला मामलें में याचिकाएं खारिज की  

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामलें में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दी। घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने कहा कि याचिका खारिज की जाती है। अन्य आवेदन में भी यही आदेश दिया जाता है। 

गौरतलब है कि 3,600 करोड़ रुपये का कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टर की खरीद से संबंधित है। सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में अपनी रिहाई का अनुरोध करते हुए, जेम्स ने कहा था कि जांच के उद्देश्य के लिए उनकी आवश्यकता नहीं है और उन्होंने जांच में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की थी। याचिकाओं में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कभी भी कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश नहीं की और उन्हें आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। सीबीआई और ईडी दोनों ने जमानत याचिका का विरोध किया। जेम्स को दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में दो जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं कुत्ता

इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं कुत्ता   

अखिलेश पांडेय      

कैलिफोर्निया। दुनियाभर में कई लोग हैं, जो जानवरों को पालते हैं और उन्हें अपने बच्चों की तरह रखते हैं। लेकिन कई बार आप उन्हें अपने बच्चों जैसी आरामदायक जिंदगी नहीं दे पाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं और सोशल मीडिया पर भी उसके बहुत फैंस हैं। 

हम बात कर रहे हैं, अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक पालतू कुत्ते की जिसका नाम जोजो हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जोजो का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसपर उसकी ढेर सारी तस्वीरें हैं। जोजो के इस अकाउंट पर 1 लाख 19 हजार फॉलोवर्स भी हैं। उसकी मालकिन का नाम जोसपाइन जोसा है। वह जोजो को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। वह उससे कितना प्यार करती हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने जोजो के लिए एक अलग से कमरा भी बनवा दिया है। जोसपाइन ने जोजो को तब से पाल रखा है, जब जोजो महज 4 महीने का था। आज जोजो की उम्र 12 साल है।


कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर भर्ती, मौका

कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर भर्ती, मौका  

नरेश राघानी         

जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 से 40 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी आज शुक्रवार को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन जून के में होने वाले रिटर्न टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा पोर्टल का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in खोलकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SSO ID के जरिए लॉगइन करके आवेदन भरना होगा। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी की SSO ID नहीं है, तो आवेदन से पहले उन्हें SSO ID बनानी होगी। साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेली कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में मास्टर डिग्री के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में एमएससी, एमसीए, बी लेवल, सी लेवल करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट और ए लेवल / PGDCA ( कम से कम एक साल का ) इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेली कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बीटेक के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में बीएससी, बीसीए करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क।

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी लिए 450 रुपए।

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 350 रुपए।
समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए।

राजस्थान सरकार द्वारा लागू सातवें वेतनमान के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक वरिष्ठ को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 (33,800) के आधार पर सैलरी दी जाएगी। जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। हालांकि प्रोबेशन पीरियड के दौरान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबीलिटी।
डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सोल्विंग। सामान्य बौद्धिक योग्यता।
बेसिक न्यूमरेसी नंबर एंड देयर रिलेशन, आर्डर ऑफ मैग्निट्यूड, इत्यादि (कक्षा- X स्तर )
डाटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ्स, टेबल्स डाटा सफिशियन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)
उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा। 

प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।

प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।

उत्तर के मूल्यांकन में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती है कंपनियां

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती है कंपनियां

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से यह सुगबुगाहट चल रही थी कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश की तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुछ अच्छे संकेत मिलने के बाद शायद यह भी संभव है कि आने वाले दिनों में आशंकाओं के विपरीत देश में पेट्रोल-डीजल के दाम और सस्ते हो जाए। रूसऔर यूक्रेन के बीच जारी घमासान युद्ध के बीच बीते कुछ दिनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आसमान छू रहा था और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। भयावह युद्ध के बीच यह भी आशंकाएं जताई जा रही थी कि क्रूड ऑयल का भाव 300 डॉलर के पार जा सकता है। 

लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जैसे ही झुकने के संकेत दिए तो रूस ने भी हमले कम कर दिए। इसका असर क्रूड ऑयल मार्केट पर भी दिखा और दो दिन में ही क्रूड ऑयल $139 प्रति बैरल से फिसलकर रिकॉर्ड गिरावट के साथ $108.7 पर आ पहुंचा है। अब यदि आने वाले कुछ दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के नीचे आ जाती है तो देश में पेट्रोल-डीजल का भाव कुछ कम हो सकता है। देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाने वाली कंपनी बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड को देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल का रेट अब बढ़ने की जगह घटने वाला है। दो दिन से कच्चे तेल का भाव बहुत तेजी से गिरा है। सिर्फ एक दिन में तेल कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। अरुण कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के भी नीचे आ जाती है तो पेट्रोल डीजल की कीमत 2 से 3 रुपए कम हो सकती है।

वश्विक स्तर पर बढ़ते क्रूड आयल रेट के चलते UAE ने अब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का तैयार हो गया है। बाजार में जैसे ही यह खबर आई तो ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का रेट एक दिन में ही करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) फिसलकर $111.14 प्रति बैरल पर आकर बंद हो गया। 21 अप्रैल 2020 के बाद ये एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। US क्रूड फ्यूचर भी 15.44 डॉलर (12.5 फीसदी) गिरावट के बाद 108.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। ये नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट रही आपको बता दे कि संयुक्त अरब अमीरात तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक का प्रमुख सदस्य है। यूएई ने कहा है कि वैश्विक तेल संकट की स्थिति से बचने के लिए हम कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में हैं। आओपीईएसई को कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरे देशों से भी कहना होगा। युद्ध के हालत में रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और ऐसे में यदि तेल उत्पादन बढ़ता है तो रूस के प्रतिबंधों का असर दुनिया पर बहुत कम होगा।

युविका, विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

युविका, विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया



इकबाल अंसारी 

बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ (युविका) का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में युवा छात्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्र से नाता रखने वालों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूकता पैदा करना है, जो हमारे देश के भविष्य का अभिन्न हिस्सा हैं।

इसरो ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में 150 छात्रों का चयन करना है, जो एक मार्च, 2022 को कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हों। इसरो ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित करियर तथा शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है। ‘युविका-2022’ आवासीय कार्यक्रम 16 मई से 28 मई तक दो सप्ताह तक चलेगा।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...