शुक्रवार, 11 मार्च 2022

जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा यूक्रेन: रूस

जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा यूक्रेन: रूस   


सुनील श्रीवास्तव    

कीव/मास्को। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वो अमेरिका के सहयोग से जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा है। और उसे इससे संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके दो बच्चे हैं वो ऐसा क्यों करेंगे। यूक्रेन ने रूस के उस आरोप को खारिज किया है जिसमें रूस ने कहा था कि यूक्रेन अमेरिका के सहयोग से देश में बायोलॉजिकल हथियारों का निर्माण कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके भी दो बच्चे हैं और वो एक जिम्मेदार देश के राष्ट्रपति है और देश का हर बच्चा उनके बच्चे जैसा ही है। उन्होंने कहा कि उनके देश में भारी तबाही मचाने वाले किसी तरह के जैविक हथियार का निर्माण नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने रूस को जैविक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे अब तक के सबसे गंभीर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर शेयर अपने वीडियो में जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं एक जिम्मेदार देश का राष्ट्रपति हूं, हम एक जिम्मेदार देश हैं। मैं दो बच्चों का पिता भी हूं। मेरे देश की जमीन पर किसी तरह का केमिकल हथियार या भारी तबाही मचाने वाला कोई हथियार नहीं बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...