रविवार, 20 फ़रवरी 2022

8 पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना

8 पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना     

इकबाल अंसारी        

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई वाले प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में दो प्रशासनिक और आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना का आदेश दिया है तथा इसी के साथ रियासी जिले को नया उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की अधिकारी बबीला रकवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जे-के एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, का स्थानांतरण कर दिया गया है और चरणदीप सिंह की जगह रियासी के उपायुक्त के रूप में उन्हें पदस्थापित किया गया है। सिंह (जेकेएएस) का तबादला करके उन्हें जम्मू कश्मीर के ग्रामीण स्वच्छता के निदेशक पद पर तैनात किया गया है। 

जम्मू कश्मीर के पंचायती राज निदेशक राकेश कुमार स्रांगल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार जम्मू कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालेंगे। शनिवार रात गृह विभाग द्वारा जारी एक अलग आदेश के अनुसार, प्रशासन ने आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। साथ ही एक अन्य एसएसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईआरपी की 16वीं बटालियन के कमांडेंट अमित गुप्ता (जेकेपीएस) की एसएसपी रियासी के पद पर तैनाती की गयी है। वह शैलेंद्र सिंह का स्थान लेंगे, जिनका तबादला एसएसपी सुरक्षा कार्यशाला के पद पर किया गया है।

खालिस्तान आंदोलन के विरुद्ध बयान जारी: दिग्विजय

खालिस्तान आंदोलन के विरुद्ध बयान जारी: दिग्विजय   

मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास का समर्थन किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बयान जारी करने की मांग की। विश्वास ने केजरीवाल पर पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था लेकिन आप प्रमुख ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार रात हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ” कुमार विश्वास ने केजरीवाल जी से बहुत ही साधारण मांग की है। केजरीवाल जी एक बयान खालिस्तान के खिलाफ दे दें। उसमें केजरीवाल जी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए।” आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों के बाद विश्वास की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने शनिवार को विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज किया

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज किया      

दुष्यंत टीकम      

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक विवाह समारोह से एक किशोरी को उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। बगीचा पुलिस ने दुष्कर्म मामले की सूचना मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने आज बताया कि पंडरापाठ के पास सुलेशा गांव में एक वैवाहिक समारोह से दो दिन पहले एक नाबालिग किशोरी को बदमाशों ने उठा लिया। किशोरी को बदमाश कवासी जंगल ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी ने घर पहुंच कर परिजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कल पुलिस ने पांच बदमाशों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की गंभीर हालत को देखकर उसे तत्काल उपचार के लिए बगीचा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस की टीम शेष आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।

2 दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

2 दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में धूप निकलने से ठंड लगभग खत्म हो रही है। खिलती धूप ने लोगों को कड़ाके वाली सर्दी से काफी राहत दी है। वहीं, राज्यों के न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में लगातार निकल रही धूप ने ठंड को काफी हद तक कम कर दिया है। हालांकि लोग सुबह और रात के समय हल्का कोहरा महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को राजधानी में हल्की हवाएं चलेंगी। जिसके चलते मौसम में हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी। सोमवार को राजधानी का मौसम बिल्कुल सामान्य रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार अगले हफ्ते 22 फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके कारण 22 और 23 फरवरी को दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाके में बारिश हो सकती है।  हिमाचल प्रदेश में आने वाले 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 22 और 23 फरवरी को राज्य के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। दो दिनों तक बारिश के आसार देखते हुए मध्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में निकल रही धूप के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। लेकिन लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होती होगी। राज्य में कल यानी शनिवार को पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल लगे होने के कारण रात का तापमान कहीं-कहीं साढ़े चार डिग्री तक ऊपर पहुंच गया था। वहीं IMD की माने तो आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आज-कल कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनें से धूप खिलने के कारण मौसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार प्रदेश में गर्मी जल्दी नहीं आने वाली है। वहीं विभाग ने मार्च के महीने में होली के आस-पास जमकर बारिश होगी। बिहार के अधिकर जिलों में बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक पटना समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 20 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

चुनाव: प्रियंका ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की

चुनाव: प्रियंका ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में विकास, शांति, और खुशहाली के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की रविवार को मतदाताओं से अपील की। राहुल गांधी ने पंजाब के खुशहाल भविष्य के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “जो जन का साथ दे, निडर होकर जवाब दे, वोट उसी को दो! पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश में मतदाताओं से बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट देने का आग्रह करते हुए मतदाताओं से कहा, “वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा, बदलाव देशभर में आएगा! शांति और प्रगति के लिए वोट दें। नयी सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों भाइयों इन चुनावों में आप पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपको प्रदेश को एक नई राजनीति के रास्ते पर ले जाना है। आपको प्रदेश के आने वाले कल को संवारना है।इस बार आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए। वोट जरूर करिए।

उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से कहा, “पंजाब के बहनों-भाइयों स्थिरता और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। शांति, सुरक्षा एवं संपन्नता के लिए दिया गया एक-एक वोट नई सोच के साथ पंजाब की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पंजाब के लिए, पंजाबियत के सम्मान के लिए भारी संख्या में मतदान करें।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 19,968 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 19,968 नए मामलें      

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलें रविवार को घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 हजार 968 नए मामलें सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई। कल 22 हजार 270 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में रविवार को मामले घटे हैं। देश में पिछले दिन 48 हजार 847 लोग ठीक हुए हैं। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है ? केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 24 हजार 187 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 903 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों  की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 30 लाख 81 हजार 336 डोज़ दी गईं। जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 डोज़ दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,87,00,141) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

बिहार: सुप्रीमो लालू को सजा सुनाएगा स्पेशल कोर्ट

बिहार: सुप्रीमो लालू को सजा सुनाएगा स्पेशल कोर्ट     

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। करीब 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले मामलों में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई के स्पेशल कोर्ट पहले ही चारा घोटालों के सभी 5 मामलों में लालू यादव को दोषी करार दे चुकी है। लालू यादव फिलहाल रिम्स में एडमिट हैं। डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में मंगलवार को दोषी ठहराए जाने के बाद अभी लालू यादव को सजा नहीं सुनाई गई है। इस मामले में 21 फरवरी को सीबीआई का स्पेशल कोर्ट लालू यादव को सजा सुनाएगा।

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजा से पहले ही चारा घोटाले के दो मामलों में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में अलग से केस दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय के एंट्री से लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि ईडी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग एंगल समेत आय से अधिक की संपत्ति एंगल को खंगालेगी। दोनों मामलों में चूंकि लालू यादव को सजा सुनाई जा चुकी है, ऐसे में उनकी प्रॉपर्टी को अटैच भी किया जा सकता है।
ईडी ने आरसी 38 ए/96 और आरसी 45/96 केस को टेकओवर किया है। मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले के अन्य दोषियों के खिलाफ जांच की जाएगी।
आरसी 38 ए/96 में सीबीआई के विशेष अदालत ने 3.76 करोड़ रुपये के अवैध निकासी मामले में लालू समेत 19 आरोपियों को दोषी ठहराया था, जिसमें सात साल की सजा और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
लालू प्रसाद यादव, अजीत कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, विमल कांत दास, गोपीनाथ दास, कृष्णा कुमार प्रसाद, मनोरंजन प्रसाद, महिंदर सिंह बेदी, नंदकिशोर प्रसाद, नरेश प्रसाद, ओम प्रकाश दिवाकर, पंकज मोहन भुज, फूलचंद सिंह, पितांबर झा, राधा मोहन मंडल, राजकुमार शर्मा उर्फ राजा राम जोशी, रघुनंदन प्रसाद, राजेंद्र कुमार बगरिया, और शरदेंदु कुमार दास।
बता दें कि पहले भी सीबीआई की रांची स्थित विशेष अदालत ने ईडी को आदेश दिया था कि इन अभियुक्तों ने जनवरी 1990 के बाद जो भी चल-अचल संपत्ति बनाई है, उसे जब्त करें।
इससे पहले लालू प्रसाद को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में करीब 14 साल की सजा सुनाई गई थी। ये मामले दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से जुड़े थे। सजा के साथ-साथ उनको 60 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ा था। फिलहाल लालू यादव जमानत पर बाहर हैं। बता दें कि पहले भी सीबीआई की रांची स्थित विशेष अदालत ने ईडी को आदेश दिया था कि इन अभियुक्तों ने जनवरी 1990 के बाद जो भी चल-अचल संपत्ति बनाई है, उसे जब्त करें।
इससे पहले लालू प्रसाद को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में करीब 14 साल की सजा सुनाई गई थी। ये मामले दुमका, देवघर और चाईबासा कोषागार से जुड़े थे। सजा के साथ-साथ उनको 60 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ा था। फिलहाल लालू यादव जमानत पर बाहर हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...