रविवार, 20 फ़रवरी 2022

2 दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

2 दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में धूप निकलने से ठंड लगभग खत्म हो रही है। खिलती धूप ने लोगों को कड़ाके वाली सर्दी से काफी राहत दी है। वहीं, राज्यों के न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में लगातार निकल रही धूप ने ठंड को काफी हद तक कम कर दिया है। हालांकि लोग सुबह और रात के समय हल्का कोहरा महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को राजधानी में हल्की हवाएं चलेंगी। जिसके चलते मौसम में हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी। सोमवार को राजधानी का मौसम बिल्कुल सामान्य रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार अगले हफ्ते 22 फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके कारण 22 और 23 फरवरी को दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाके में बारिश हो सकती है।  हिमाचल प्रदेश में आने वाले 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 22 और 23 फरवरी को राज्य के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। दो दिनों तक बारिश के आसार देखते हुए मध्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में निकल रही धूप के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। लेकिन लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होती होगी। राज्य में कल यानी शनिवार को पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल लगे होने के कारण रात का तापमान कहीं-कहीं साढ़े चार डिग्री तक ऊपर पहुंच गया था। वहीं IMD की माने तो आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आज-कल कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनें से धूप खिलने के कारण मौसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार प्रदेश में गर्मी जल्दी नहीं आने वाली है। वहीं विभाग ने मार्च के महीने में होली के आस-पास जमकर बारिश होगी। बिहार के अधिकर जिलों में बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक पटना समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 20 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...