शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

भारतीय नौसेना ने 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण किया     

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम ने पश्चिमी समुद्र तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि 21 फरवरी को राष्ट्रपति की फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने के लिए युद्धपोत को विशाखापत्तनम लाया गया है।
बता दें कि 21 फरवरी को विशाखापत्तनम में नौसेना द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रपति की फ्लीट रिव्यू में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसके बाद द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास मिलन होगा।आईएनएस विशाखापत्तनम हाल ही में शामिल हुआ भारतीय नौसेना का नवीनतम युद्धपोत है। वहीं ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार सिस्टम है और इसे इसके लगभग सभी सतही प्लेटफार्म पर तैनात किया गया है। इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी, बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा।

ऐश्वर्या के साथ काम करते नजर आएंगे रजनीकांत

ऐश्वर्या के साथ काम करते नजर आएंगे रजनीकांत    

कविता गर्ग    

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत को लेकर फिल्म 'थलाइवार 169' बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती है। ऐश्वर्या के पास फिल्म की स्क्रिप्ट भेजी गयी है। 

कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म करने के मूड में हैं। यदि ऐश्वर्या राय इस फिल्म के लिए हां करती हैं तो वह दूसरी बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'रोबोट' में रजनीकांत के साथ काम किया है।

महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर

महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर     

इकबाल अंसारी       

अहमदाबाद। बीमारियों के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है। जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे। एक महिला के पेट में ट्यूमर हो गया था, जो कुछ दिन बाद काफी बड़ा हो गया था। जब ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने उसे निकाला तो उसका वजन करीब 47 किलोग्राम था। बताया जा रहा है यह महिला तकरीबन दो दशक से इस बीमारी से लड़ रही थी लेकिन अब डॉक्टरों के सफल प्रयास से उसे इस बीमारी से छुटकारा मिल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद जनपद दाहोद की 56 साल की महिला के पेट में ट्यूमर था, जिसका वजन 47 किलो बताया जा रहा है। इस महिला का यह ट्यूमर करीब 18 वर्षों से था। शुरूआती दौर में यह इतना बड़ा नहीं था लेकिन यह धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि इसका वजन 50 के तकरीबन हो गया। जब महिला को ट्यूमर हुआ था महिला ने आयुर्वेदिक और एलोपैथिक का यूज किया लेकिन आराम ना लग सका। शुरूआत में महिला को ट्यूमर यह जानकारी नहीं थी कि उसके पेट में ट्यूमर हो रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने जांच कराई तो उसमें पता चला कि यह गुर्दे, फेफडे, आंत आदि समेत तमाम आंतरिक अंगों से जुडा हुआ है। 

कुछ डॉक्टरों ने महिला को ऑपरेशन कराने की परामर्श दिया लेकिन कोई इसके लिये तैयार नहीं हुआ।अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फैसला किया और ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टरों का यह प्रयास सफल रहा और महिला की भी जान बच गई। हॉस्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. चिराग देसाइ्र का कहना है कि सर्जरी से पहले वजन नहीं कर सकते थे लेकिन जब इसका ऑपरेशन हुआ और यह ट्यूमर निकाला गया तो इसकी वजन 47 किलों निकला। अब महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

नीदरलैंड: केएलएम ने 170 उड़ानों को रद्द किया

नीदरलैंड: केएलएम ने 170 उड़ानों को रद्द किया    

सुनील श्रीवास्तव     

एम्स्टर्डम। नीदरलैंड की ध्वजवाहिका वायुसेवा केएलएम ने तूफान के कारण शुक्रवार की करीब 170 उड़ानों को रद्द कर दिया है। केएलएम ने यहां जारी बयान में कहा, "गुरुवार 17 फरवरी और शुक्रवार 18 फरवरी को एम्सटर्डम में तूफानी मौसम के कारण एम्स्टर्डम हवाई अड्डे से शिफोल के लिए हमारी उड़ानें बाधित हो सकती हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि 167 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 

नीदरलैंड की मौसम सेवा ने गुरूवार को देश में यूनिस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम सेवा के अनुसार तूफान के शुक्रवार को देश में टकराने की आशंका है। उन्होंने कहा तूफान के कारण देश के कुछ हिस्सों में 139 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौंत

कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौंत    

भानु प्रताप उपाध्याय      

शामली। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी के साथ दौड़ रही कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी 50 वर्षीय रूकमदीन पुत्र निजामु गांव मालीपुर स्थित खेत में काम करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। 

जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खंद्रावली चौकी के निकट वह अपने ट्रैक्टर को लेकर पहुंचा तो उसी समय शामली की ओर से तेजी के साथ सड़क पर फर्राटा भरती हुई आ रही कार की उसके ट्रैक्टर के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक व ट्रैक्टर चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार रूकमदीन की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक व्यक्ति को उपचार के लिए शामली ले जाया गया। लेकिन कार चालक ने भी उपचार से पूर्व ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त जनपद मेरठ के गांव करनावल निवासी 30 वर्षीय निरंकुश पुत्र विनोद के रूप में की गई। 

मृतक दोनों व्यक्तियों के परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया है। खंद्रावली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सड़क हादसे के दौरान मृतक दोनों व्यक्तियों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विदित रहे कि 2 दिन पूर्व भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हादसे के दौरान मोपेड बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं   

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के शुक्रवार के रेट जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने तेल की कीमत स्थिर रखी है। हालांकि, बिहार राजस्थान समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बेचा जा रहा है। चलिए जानते हैं दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप दिल्ली में अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो आपको 1 लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये देने होंगे वहीं एक लीटर डीजल के लिए आज 86.67 रुपये चुकाने होंगे।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। धूप के खिलने से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल में बारिश हो सकती है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। राजधानी दिल्ली में लोग इन दिनों धूप का आनंद उठाते दिख रहे हैं। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह में कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। दिल्ली में अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

राजस्थान में तेज धूप खिलने और ठंड से राहत मिलने के बाद आज से मौसम एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश के जयपुर और जोधपुर सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 फरवरी को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसके बाद भी एक-दो दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। बिहार में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के अनुमान है। वहीं कल से मौसम करवट लेगा और 20 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगा। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दोनों राज्यों में बारिश की वजह से ठंड महसूस की जा सकती है। हालांकि बारिश बंद होने के बाद मौसम साफ होगा और धूप निकलने की वजह से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होते दिख रही है। आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। पंजाब में मौसम साफ रहने लगा है। दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी में भी कमी आई है। हालांकि सुबह-शाम अभी हल्का कोहरा रहता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका प्रभाव भी कम होता जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 18 फरवरी को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...