शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। धूप के खिलने से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल में बारिश हो सकती है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। राजधानी दिल्ली में लोग इन दिनों धूप का आनंद उठाते दिख रहे हैं। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह में कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। दिल्ली में अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

राजस्थान में तेज धूप खिलने और ठंड से राहत मिलने के बाद आज से मौसम एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश के जयपुर और जोधपुर सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 फरवरी को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसके बाद भी एक-दो दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। बिहार में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के अनुमान है। वहीं कल से मौसम करवट लेगा और 20 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगा। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दोनों राज्यों में बारिश की वजह से ठंड महसूस की जा सकती है। हालांकि बारिश बंद होने के बाद मौसम साफ होगा और धूप निकलने की वजह से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होते दिख रही है। आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। पंजाब में मौसम साफ रहने लगा है। दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी में भी कमी आई है। हालांकि सुबह-शाम अभी हल्का कोहरा रहता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका प्रभाव भी कम होता जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 18 फरवरी को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...