बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौंत

भारत: 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौंत 
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,733 लोगों की मौंत हुई। लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 1192 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया था।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,61,386 नए मामले सामने आए और 2,81,109 लोग ठीक हुए।जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 16,21,603 हो गई। वहीं 3,95,11,307 लोग रिकवर हुए। डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 9.26 फीसदी हो गया है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 14.15 फीसदी हो गया है।

महामारी: फिल्म विक्रांत रोणा की रिलीज डेट टली

महामारी: फिल्म विक्रांत रोणा की रिलीज डेट टली    

कविता गर्ग             मुंबई। कोरोना वायरस की महामारी का असर कई फिल्मों की रिलीज पर पड़ा है। हाल में कई फिल्मों की रिलीज डेट स्थगित हो चुकी है। अब इस महामारी के कारण साउथ स्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म विक्रांत रोणा की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म इस साल 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए फिल्म की रिलीज को टालने का निर्णय लिया है। फिल्म के अहम कलाकार निरुप भंडारी ने मेकर्स का आधिकारिक बयान शेयर किया है। निरुप ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, नई रिलीज डेट के साथ विक्रांत रोणा आप सभी के बीच आएगी। आप सुरक्षित रहें। हाल में मेकर्स ने टीजर वीडियो जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। अनाउंसमेंट वीडियो में सुदीप का लुक हॉलीवुड के किसी कलाकार की तरह उभरकर सामने आया था। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया गया है।

मेकर्स ने अपने बयान में कहा, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आप सभी से मिलने की हमारी इच्छा के बावजूद वर्तमान कोरोना के हालातों और प्रतिबंधों के कारण दुनियाभर में एक भव्य रिलीज के लिए माहौल अनुकूल नहीं हैं। हम समझते हैं कि प्रतीक्षा करना आपके लिए बोरिंग अनुभव हो सकता है, लेकिन हम वादा करते हैं कि फिल्म का अनुभव आपके धैर्य के योग्य होगा। जल्द फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित होगी।विक्रांत रोणा को पिछले साल 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण रिलीज टल गई। फिल्म को 3डी में तमिल और तेलुगू जैसी कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाना था। यह बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सुदीप एक शिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिन्दी में रिलीज होगी।

सुदीप की हालिया रिलीज हुई फिल्म कोटिगोब्बा 3 को प्रशंसकों और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इससे पहले सुदीप को 2019 में सलमान खान की दबंग 3 में देखा गया था। यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी।
यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इस थ्रिलर फिल्म में निरुप, नीता अशोक, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव, वासुकी वैभव और जैकलीन जैसे दिग्गज कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। सुदीप ने मार्च, 2020 में हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हालांकि, इस फिल्म का नाम पहले फैंटम था, जिसे निर्माताओं ने बदलकर विक्रांत रोणा करने का फैसला किया। अब देखना है कि पैन इंडिया लेवल पर बनी यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

माघ माह की गुप्त नवरात्रि, जानिए पूजा मंत्र

माघ माह की गुप्त नवरात्रि, जानिए पूजा मंत्र     

सरस्वती उपाध्याय            हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रि आती हैं। जिनमें से दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होता है। जो कि चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्र हैं, जिनके बारे में सभी लोग जानते ही हैं। जबकि दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। साल में दो बार आने वाले नवरात्रि में से एक माघ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि हैं। इस बार माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है। जिसका समापन 11 फरवरी होगा। प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है, जबकि वहीं गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की साधना की जाती है। ऐसे में आज हम आपको गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याओं और उन देवियों के मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

दस महाविद्याओं के लिए पूजा मंत्र

1. देवी काली: मंत्र – ‘ॐ क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहाः'।

2. तारा देवी: मंत्र- ‘ॐ ह्रीं स्त्रीं हुं फट'।

3. त्रिपुर सुंदरी देवी: मंत्र – ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः'।

4. देवी भुवनेश्वरी: मंत्र – ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं नमः'।

5. देवी छिन्नमस्ता: मंत्र- ‘श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैरोचनीयै हूं हूं फट स्वाहा:'।

6. त्रिपुर भैरवी देवी: मंत्र- ‘ॐ ह्रीं भैरवी कलौं ह्रीं स्वाहा:'।

7. धूमावती माता: मंत्र- ‘ॐ धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा:'।

8. बगलामुखी माता: मंत्र – ‘ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नम:'।

9. मातंगी देवी: मंत्र- ‘ॐ ह्रीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:'।

10. देवी कमला: मंत्र- ‘ॐ हसौ: जगत प्रसुत्तयै स्वाहा:'।

ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका

ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका

पंकज कपूर            देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर करीब-करीब सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी  बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर बीते दिसंबर महीनें में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या तय की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-116, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, फरवरी 3, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम-21+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

प्रसिद्ध सांप पकड़ने वालें सुरेश को कोबरा ने काटा

प्रसिद्ध सांप पकड़ने वालें सुरेश को कोबरा ने काटा    

इकबाल अंसारी         तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाला वावा सुरेश को एक कोबरा ने काट लिया है। राज्य के कॉरपरेशन एंड रजिस्ट्रेशन मंत्री वीएन वासवन ने कहा कि उन्हें कोट्टायम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके लिए सभी मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कहा जाता है कि वावा सुरेश ने 50 हजार से अधिक सांपों को पकड़ चुके हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार सांप काट चुका है। लेकिन हर बार उन्होंने मौत से जंग जीत ली।

सांप ने दाहिने पैर में काट लिया

दरअसल 48 वर्षीय वावा सुरेश कोट्टायम के कुरिचि में कोबरा पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तब सांप ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना सोमवार शाम करीब 4.30 बजे की है। सुरेश दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध स्नैक कैचर्स हैं। केरल में 110 सांपों की प्रजातियां पाई जाती है। उन्होंने सभी प्रजातियों के सांपों को पकड़ा है।

कई बार सांप ने काटा

डॉक्टरों का कहना है कि सुरेश की हालत गंभीर है। उन्हें एंटी वैनम दवा दी जा रही है। वावा सुरेश पूरे राज्य में काफी लोकप्रिय हैं। 2020 में सांप पिट वाइपर बिट ने उन्हें काट लिया था। सांप ने सुकेश के उंगली पर काटा था। उसके बाद वो बेहोश होकर गिर गए। आसपास मौजूद लोग उनको लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें 72 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। बता दें डब्ल्यूएचओ के अनुसार करीब 2.8 मिलियन भारतीय हर साल सांपों द्वारा काटे जाते हैं। जिससे 46 हजार मौतें हो जाती है। लाखों लोग विकलांग हो जाते हैं।

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट '2022' पेश किया

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट '2022' पेश किया     

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2022 पेश किया है। इसमें उन्होंने देश में 5जी और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसके बाद से निजी दूरसंचार कंपनियां देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगी। 5जी सर्विस के शुरू होने के बाद यूजर अपने 5जी स्मार्टफोन का और बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही 5जी के आने के देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड नेट सर्फिंग और फास्ट वीडियो स्ट्रीमिंग का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि साल 2025 तक देश के सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा दिया जाएगा। गांवों में तय सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर पहुंचने से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य सरकार की भारत नेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सबसे पहले 5जी सर्विस देश के 13 शहरों में शुरू हो सकती है जिनमें गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर शामिल हैं।

हैंडपंप पर वोट डालकर नेताओं की चर्बी निकाल दें

हैंडपंप पर वोट डालकर नेताओं की चर्बी निकाल दें  

संदीप मिश्र           लखनऊ। इस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों ही पक्षों के जिम्मेदार नेता सारी मर्यादाएँ छोड़ कर एक-दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार कर रहे हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री ने गर्मी शांत करने की बात कहीं वहीं इसके जवाब में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि पिछले सप्ताह आई शीतलहर में इन्हें ठंड लग गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में आरएलडी के हैंडपंप निशान पर वोट डालकर बीजेपी नेताओं की चर्बी निकाल दें।

जयंत चौधरी ने गुंडा कानून के लिए अपने दादा व दिवंगत किसान नेता चौधरी चरण सिंह को क्रेडिट देते हुए कहा, ”1970 में यूपी में गुंडा कानून चौधरी चरण सिंह की कलम थी, वह कानून उन्होंने बनाया था। बाबा जी आपने कोई कानून नहीं बना रखा।” उन्होंने आगे कहा, ”योगी बाबा जो कह रहे हैं, किन इनकी गर्मी निकाल दूंगा, और मई जून में शिमला जैसी ठंड हो जाएगी। मुझे लग रहा है पिछले हफ्ते जो ठंड आई थी, (सिर पर हाथ फेरते हुए) इनका माथा बहुत बड़ा है, इन्हीं को ठंड लग गई।” 

जयंत चौधरी ने कहा, ”ऐसा भर-भर के वोट दो, ईवीएम मशीन को ऐसा भरके दो, नलके-हैंडपंप के बटन को ऐसा दबाओ कि भारतीय जनता पार्टी की जो चर्बी चढ़ रही है, सारे नेताओं की चर्बी उतार दो।”

दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी     

संदीप मिश्र             बरेली। विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में लगभग 18 हजार कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि परंपरागत तरीके से नहीं। बल्कि, निर्वाचन प्रशिक्षण स्मार्ट क्लासेज में स्मार्ट उपकरणों के जरिए दिए जाने की योजना बनाई गई है।

कोविड संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन के अनुरूप प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया गया है। योजना के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 से 9 फरवरी के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में साफ सफाई, बिजली, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

संगम व गंगा में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया

संगम व गंगा में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया   
बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। संगम तट पर मौनी अमावस्या पर्व के महत्व के अनुरूप ''मौन धारण करके बच्चे, युवा व वृद्धों ने त्रिविधि ताप-पाप नाशिनी त्रिवेणी (संगम) के आंचल (जल) में कुछ पलों की पनाह लिया। पवित्र जल डुबकी लगते ही श्रद्धालुओं को हृदय धड़कन, उच्छवास मौन की गूंज से 33 कोटि देवी-देवताओं से आत्मीय मिलन का आभास हुआ। माघ मास की अमावस्या तिथि सोमवार की दोपहर 1.27 बजे लग गई थी। इसी कारण स्नान का सिलसिला सोमवार की दोपहर से शुरू हो गया था। मंगलवार को दिन में 11.29 बजे तक अमावस्या तिथि थी, इसी कारण कोहरा व ठंड के बावजूद मध्यरात्रि से स्नान-दान का सिलसिला आरंभ हो गया। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम तीरे भक्ति की अद्भुत बयार बही। 
श्रद्धालुओं पर पुण्य की वर्षा करने के लिए ग्रह भी एकाकार हो गए। धनु राशि में सूर्य, मंगल व शुक्र और मकर राशि में चंद्रमा, शनि व सूर्य का संचरण होने से स्नान पर्व का महत्व बढ़ गया। पुण्य बेला में आम श्रद्धालुओं के साथ शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर संतोष दास ''सतुआ बाबा", जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम, स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी विमलदेव आश्रम आदि ने संगम व गंगा में डुबकी लगाई। मंगलवार की शाम तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। संगम के अलावा रामघाट, अक्षयवट घाट, दारागंज व दशाश्वमेध घाट पर भी स्नान-दान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। संगम के अलावा अरैल, दारागंज, अक्षयवट, दशाश्वमेध, फाफामऊ, रामघाट, गंगोली शिवालय आदि घाटों पर स्नान हुआ।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...